Adani Ports को मिला नोमुरा से सहारा, शेयर प्राइस का टारगेट बढ़ाया

नोमुरा ने कंपनी के शेयर पर बाय रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 890 रुपये कर दिया है

अपडेटेड Jul 03, 2021 पर 9:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

कॉरपोरेट गवर्नेंस में सुधार और ग्रुप की कंपनियों को वित्तीय मदद घटाने से अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर्स को मजबूती मिली है। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कहा कि इससे पिछले महीने कंपनी के शेयर प्राइस में आई गिरावट से कुछ रिकवरी हुई है। पिछले महीने एक मीडिया रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर्स काफी गिर गए थे।

हालांकि, कंपनी ने कहा था कि यह रिपोर्ट गलत है कि ग्रुप की कंपनियों में हिस्सेदारी रखने वाले तीन विदेशी फंड्स के एकाउंट को ब्लॉक किया गया है।

Elon Musk ने अब नई क्रिप्टोकरेंसी Baby Doge को सुर्खियों में लाया, एक ट्वीट के बाद दोगुनी हुई कीमत

नोमुरा ग्रुप ग्लोबल इक्विटी रिसर्च के एनालिस्ट्स प्रियांकर बिस्वास और नीलोत्पल साहू ने एक रिपोर्ट में लिखा है, "अडानी पोर्ट्स ग्रुप कॉरपोरेट गवर्नेंस में सुधार के कारण ग्रुप के ऑपरेशनल और स्टॉक्स के परफॉर्मेंस से काफी अलग है।"

एनालिस्ट्स ने कंपनी के शेयर के लिए प्राइस टारगेट 3.5 प्रतिशत बढ़ाकर 890 रुपये कर दिया है। इसके लिए कंपनी के पोर्ट एसेट्स की वैल्यू और अनुमान कैश वैल्यू है।

फाउंडर्स की ओर से 2015 के बाद से गिरवी रखे गए शेयर्स की संख्या घटाना भी एक अच्छा संकेत है।

Ola के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का वीडियो जारी, कंपनी के CEO ने खुद चलाकर बताई खासियत, देखें वीडियो

अडानी पोर्ट्स ने ग्रुप की अन्य कंपनियों पर अपने लोन को भी मार्च में समाप्त हुए फाइनेंशियल ईयर को घटाकर 12.1 अरब रुपये किया है, जो छह वर्ष पहले 35.1 अरब रुपये का था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।