Elon Musk ने अब नई क्रिप्टोकरेंसी Baby Doge को सुर्खियों में लाया, एक ट्वीट के बाद दोगुनी हुई कीमत

एलॉन मस्क ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह डिजिटल करंसी मार्केट को केवल अपने ट्विट्स से प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं

अपडेटेड Jul 03, 2021 पर 10:42 AM
Story continues below Advertisement

अगर आपको लगता था कि Dogecoin एक मजाक है तो अब मार्केट में एक नया क्रिप्टोकरेंसी आ चुका है जिसका नाम है Baby Doge। जी हां, अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने गुरुवार को Dogecoin स्पिनऑफ Baby Doge के बारे में एक ट्वीट किया और इसके तुरंत बाद क्रिप्टोक्यूरेंसी का वैल्यू बढ़कर लगभग दोगुना हो गया है। यूजर्स ने कहा कि अरबपति अभी भी क्रिप्टोक्यूरेंसी प्राइस को प्रभावित करने में सक्षम है।

मस्क ने पिछले साल वायरल हुई Baby Shark गाने के लिरिक्स का इस्तेमाल किया, लेकिन Baby Shark के बजाय उन्होंने Baby Doge लिखा। उनके फैंस ने इस ट्वीट को एक बार फिर गंभीरता से लिया और #babydoge सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। मस्क के ट्वीट के बाद Baby Doge की कीमत में लगभग 98 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Dogecoin पर एलॉन मस्क के 2 ट्वीट से क्रिप्टोक्यूरेंसी के प्राइस में 7% की आई उछाल, Bitcoin हुआ धड़ाम

CoinMarketCap के अनुसार, मस्क के ट्वीट के बाद Dogecoin के एक स्पिनऑफ Baby Doge ने पिछले 24 घंटों में जबरदस्त वृद्धि देखी, जिसकी कीमत 98 प्रतिशत तक बढ़ गई है। Coindesk के आंकड़ों से पता चलता है कि बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) पिछले 24 घंटों में 3.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ डॉजकॉइन के विपरीत नीचे गिर रहा है।

यूजर्स का कहना है कि एलॉन मस्क ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह डिजिटल करंसी मार्केट को केवल अपने ट्विट्स से प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। इससे पहले मस्क के दो ट्वीट्स ने गुरुवार (1 जुलाई) को Dogecoin के प्राइस में सात प्रतिशत की वृद्धि कर दी। वहीं दूसरी ओर, दो अन्य क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin और Ether का कारोबार कम हुआ।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।