MSCI India Index के सालाना रिव्यू का एलान हो गया है। नए बदलाव 27 मई से होने हैं । MSCI India Index में ADANI ENT, ADANI TOTAL, SBI CARD समेत 6 कंपनियों की ENTRY होगी। वहीं ZEE ENTERTAINMENT INDEX से बाहर होगा।
MSCI India Index के सालाना रिव्यू का एलान हो गया है। नए बदलाव 27 मई से होने हैं । MSCI India Index में ADANI ENT, ADANI TOTAL, SBI CARD समेत 6 कंपनियों की ENTRY होगी। वहीं ZEE ENTERTAINMENT INDEX से बाहर होगा।
इस सूचि पर नजर डालें तो अदानी गैस, अदानी एटंरप्राइज, अदानी ट्रांसमिशन, चोला फाइनेंस, एसबीआई कार्ड, बीईएल MSCI India Index में जुड़ेंगे। मोती लाल ओसवाल का अनुमान है कि एडिशन के चलते अदानी गैस में 1860 करोड़ रुपए, अदानी एटंरप्राइज में 1825 करोड़ रुपए, अदानी ट्रांसमिशन में 1650 करोड़ रुपए, चोला फाइनेंस में 1280 करोड़ रुपए और एसबीआई कार्ड में 1050 करोड़ रुपए और BEL में 875 करोड़ रुपए का फ्लो आता दिख सकता है।
MSCI India Index के सालाना रिव्यू से Wipro (240) और Dabur (240) का वेट बढ़ेगा। वहीं, Zee (980),RIL (800) और टीसीएस (700) के वेट में कटौती होगी।
मिडकैप में नए एडिशन पर नजर डालें तो Canara Bank, Indigo Paints,IRCTC,Max Healthcare, Sun TV और Rain India 27 मई से MSCI India Index में जुड़ेंगे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।