Cryptocurrency Prices Today: बिटकॉइन और ईथर में हल्की गिरावट, Solana करीब 4% ऊपर

09 अक्टूबर यानी आज भी क्रिप्टोकरेंसी प्राइस में गिरावट देखने को मिल रही है।

अपडेटेड Oct 10, 2021 पर 11:21 AM
Story continues below Advertisement

09 अक्टूबर यानी आज भी क्रिप्टोकरेंसी प्राइस में गिरावट देखने को मिल रही है। आज  क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 2.29 लाख डॉलर के आसपास नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में इसमें 0.42 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोमार्केट का टोटल वॉल्यूम 115.94 अरब डॉलर रहा है जो 24 घंटे में 7.09 फीसदी की गिरावट दिखाता है।

बिटकॉइन की कीमत 53,920.32 डॉलर पर नजर आ रही है। क्रिप्टो बाजार में 44.53 हिस्सेदारी के साथ बिटकॉइन सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है।

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Coinswitch Kuber को 8 अक्टूबर एलान किया था कि बॉलीवूड एक्टर रणवीर सिंह  उसके पहले ब्रॉन्ड अम्बेस्डर होंगे। Coinswitch Kuber युवाओं में रणवीर सिंह के इमेंज का फायदा उठाकर अपना प्रचार करने पर फोकस कर रही है।

 6 ऐसे Penny Stocks जिनकी ग्रोथ मजबूत है और कोई कर्ज नहीं है, क्या आप करेंगे निवेश?

बता दें कि रणवीर सिंह  Coinswitch Kuber के कुछ तो बदेलगा अभियान के लिए बनाए गए 3 विज्ञापन में नजर आएंगे। इनमें से पहली एड फिल्म कंपनी के यूट्यूब चैनल पर पहले से ही अपलोड की जा चुकी है।

क्रिप्टोकरेंसी प्राइस चार्ट पर नजर डालें तो आज सुबह 7.40 बजे coinmarketcap.com पर अलग-अलग क्रिप्टोकरेंसी के  भाव इस तरह थे-


Bitcoin BTC 53,920.32 डॉलर पर नजर आ रहा था पिछले 24 घंटे में इसमें 0.57 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसी तरह Ethereum ETH3,551.85 डॉलर पर नजर आ रहा था। इसमें पिछले 24 घंटे में1.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं Cardano ADA 2.23 डॉलर पर नजर आ रहा था जो पिछले 24 घंटे में 2.09 फीसदी गिरा है जबकि Binance Coin BNB 420.00 डॉलर पर नजर आ रहा था। इसमें पिछले 24 घंटे में 3.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।  

वहीं Tether USDT 1.00 डॉलर पर नजर आ रहा था। इसमें पिछले 24 घंटे में 0.01 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जबकि XRP XRP  1.06 डॉलर पर नजर आ रहा था। इसमें पिछले 24 घंटे में 0.87 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

USD Coin USDC 1 डॉलर पर नजर आ रहा था। इसमें पिछले 24 घंटे में 0.01 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं  Polkadot DOT 33.21 डॉलर पर नजर आ रहा था। इसमें पिछले 24 घंटे में 1.36 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

केवल Solana SOL ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रही है जिसमें  पिछले 24 घंटे में   1.39 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और यह क्रिप्टो सुबह 7.40 बजे  156.89 डॉलर पर नजर आ रही थी।    

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।