फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है और अब ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बंपर डिस्काउंट की घोषणा करने लगी हैं। कार कंपनियों के पास मौका है कि वह अपनी गिरती कार सेल को बूस्ट दे सके और इसलिए अब फ्रांसीसी कार मेकर रेनॉल्ट (Renault India) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी कई बेस्ट सेलिंग कारों पर डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा की है।

रेनो अपनी पूरी लाइनअप पर 2.4 लाख तक के डिस्काउंट दे रही है।

Renault अपनी कारों पर 2.4 लाख रुपये तक की छूट दे रही है, जिसमें Kwid, Triber, Kiger और Duster शामिल हैं। रेनॉल्ट कारों पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और स्पेशल लॉयल्टी का ऑफर दे रही है।

Renault Kwid पर कंपनी 10,000 रुपये के कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये के एक्सचेंज बेनेफिट, 65,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस, 10,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये के स्क्रैपेज एक्सचेंज बेनेफिट सहित कुल 1.05 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। कार के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 999cc का इंजन है, जो 67hp की पावर और 91Nm टॉर्क जनरेट करता है।

इस महीने Renault Triber खरीदने पर आपको 15,000 का कैश डिस्काउंट, 25,000 का एक्सचेंज बोनस, 75,000 रुपये का लॉयल्टी बेनफिट, 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये का स्क्रैपेज एक्सचेंज बेनफिट मिल रहा है। Renault Kiger पर भी 1.05 रुपये का बंपर छूट मिल रहा है।

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India अपने Arena और S-Presso दोनों डीलरशिप पर इस महीने बंपर डिस्काउंट दे रही है। दिवाली पर ये डिस्काउंट 40,000 रुपये से ज्यादा है, जबकि कंपनी की सबसे सस्ती कार पर भी ढेरों रुपये की बचत हो रही है। मारुति S-Presso कार के सीएनजी वेरिएंट पर कंपनी 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है जिसके साथ 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली प्रीमियम हैचबैक कार Swift के अलग-अलग मॉडल पर जून में 24.500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। Swift के pre-facelift और facelifted वैरिएंट पर 12,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और Rs 2,500 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति की Wagon R पर भी टोटल 17,500 रुपये की बचत का लाभ उठाया जा सकता है। कंपनी की इस कार पर ग्राहकों को 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा मारुति के Eeco कार पर भी  12,500 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.