Gainers & Losers:आखिरी एक घंटे में बाजार में आई शानदार रिकवरी, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

आखिरी एक घंटे में बाजार में आज शानदार रिकवरी आई,निफ्टी नीचे से 125 अंक से ज्यादा तो निफ्टी बैंक 300 अंक रिकवर हो गया.

अपडेटेड Jun 03, 2021 पर 8:35 AM
Story continues below Advertisement

2 जून यानी आज बाजार लगातार दूसरे दिन सपाट बंद हुए हालांकि कारोबार के अंतिम घंटों में हुई खरीदारी के दम पर बाजार अपने घाटे को समेटने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 85.40 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 51,849.48 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 1.35 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15,576.20 के स्तर पर बंद हुआ।

आखिरी एक घंटे में बाजार में आज शानदार रिकवरी आई। निफ्टी नीचे से 125 अंक से ज्यादा तो निफ्टी बैंक 300 अंक रिकवर हो गया। सेंसेक्स नीचे से 430 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ। बाजार को जोश रिलायंस और बैंक शेयरों ने भरा वहीं मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स पहली बार 26,000 के पार बंद हुआ। RIL लगातार छठे दिन बढ़त पर बंद हुआ। RILआज करीब 3 महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ।

निफ्टी ऑटो, मेटल, एनर्जी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1-3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की बढ़त रही।

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Motherson Sumi Systems | CMP: Rs 272.85 | Motherson Sumi Systems ने आज अपने नतीजे पेश कर दिए है। मजबूत नतीजों के दम पर आज इस शेयर को पंख लगते नजर आए और यह इंट्राडे में 15 फीसदी तक भागा। आज इस शेयर ने 273 रुपये तक का अपना 52 वीक हाई छुआ। बता दें कि जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी को 713.62  करोड़ रुपये का  मुनाफा हुआ है जबकि जनवरी-मार्च 2020 तिमाही में कंपनी को सिर्फ  183.38 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की आय भी सालाना आधार पर 17.57 फीसदी की बढ़त के साथ 14,434.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 16,971.91 करोड़ रुपये पर रही है। इस अवधि में कंपनी की एबिटडा सालाना आधार पर 1,242 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,722  करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए  1.50  रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश का भी एलान किया है।



Muthoot Finance | CMP: Rs 1,425.15 | आज ये शेयर 8 फीसदी तक भागा। केरल बेस्ड गोल्ड लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी मुत्थुट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। Q4 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर बढ़कर 995.6 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान तिमाही में 815 करोड़ रुपये था।

इस वजह से शेयर मार्केट में आज कंपनी के शेयर 8.88% की तेजी के साथ 1425.15 रुपये पर बंद हुए। मार्च तिमाही में Muthoot Finance के लोन ऐसेट्स (loan assets) में 26% की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 52,622.3 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल Q4 में केवल 41,610.6 करोड़ रुपये था।

Gujarat Gas | CMP: Rs 567.95 | आज ये शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। गौरतलब है कि कंपनी ने मार्च तिमाही (Q4) नतीजों का एलान कर दिया है। इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में  40 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 350.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। चौथी तिमाही में कंपनी के पोर्टपोलियों में 150 CNG स्टेशन और 1 लाख नए घरेलू कनेक्शन जुड़े है। इस पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी के पोर्टफोलियों में 15.5 लाख घरेलू कनेक्शन और 350 इंडस्ट्रियल कंज्यूमर जुड़े है।

Adani Ports | CMP: Rs 812 | मई में कंपनी के मजबूत प्रदर्शन के चलते आज ये शेयर हरे निशान में बंद हुआ है। इस अवधि में कंपनी ने 25.65 MMT कार्गो हैंडल किया है जो सालाना आधार पर 79% बढ़त दर्शाता है।

ITC | CMP: Rs 209.05 | आज इस शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।  Q4FY21 में कंपनी का स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर  3,797 करोड़ रुपए से गिरकर 3,748.4 करोड़ रुपए पर आ गया है।

Lupin | CMP: Rs 1,241.30 | कंपनी की एक दवा के लिए  USFDA से  Biologics License Application (BLA) को मंजूरी मिलने की खबर के बीच आज ये शेयर 2 फीसदी से ज्यादा भाग।

Mangalore Refinery and Petrochemicals | CMP: Rs 52.25 | ये शेयर आज 5 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ है। कंपनी की 10 जून को होने वाली बोर्डमीट में MRPL के साथ OMPL के विलय पर विचार किया जाएगा।

Phoenix Mills | CMP: Rs 806 | आज ये शेयर हरे निशान में बंद हुआ है। कंपनी और सिंगापुर की sovereign wealth fund ने एक करार किया है। जिसके तहत दोनों मिलकर एक strategic investment platform बनाएंगी।

Route Mobile | CMP: Rs 1,723 | अमीरात इंटीग्रेटेड (Emirates Integrated Telecommunications Company) के साथ एक करार की खबरों के बीच आज ये शेयर 3 फीसदी भागा। इस करार के तहत रूट मोबाइल अमीरात इंटीग्रेटेड को अपना स्मार्ट मोबाइल मैसेजिंग हब सोल्यूशन उपलब्ध करवाएगी।

Ratnamani Metals | CMP: Rs 1,945 | तेल-गैस सेक्टर से 81.79 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिलने की खबरों की चलते आज ये शेयर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।