Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी ₹648 करोड़ के ऑर्डर मिले, 5 साल में 475% का मल्टीबैगर रिटर्न

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹648 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी का ऑर्डर बुक ₹72,258 करोड़ है। शेयर ने पांच साल में 475% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। जानिए BEL के कारोबार और ताजा अपडेट की पूरी जानकारी।

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 6:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुरुवार को BEL का शेयर 2.16% की तेजी के साथ ₹394.10 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी नवरत्न डिफेंस कंपनी Bharat Electronics Ltd (BEL) को ₹648 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने गुरुवार, 17 सितंबर को इसकी जानकारी दी। ये ऑर्डर 26 अगस्त 2026 को दी गई पिछली जानकारी के बाद मिले हैं।

इनमें कई तरह के डिफेंस प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी को लेजर बेस्ड इंफ्रारेड (IR) जैमर, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट और साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा थर्मल इमेजर्स और ट्रांसड्यूसर्स के ऑर्डर भी शामिल हैं।

₹72,258 करोड़ का ऑर्डर बुक


BEL ने बताया कि 1 जुलाई 2026 तक उसका ऑर्डर बुक ₹72,258 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी पहली तिमाही में 25.3% बढ़ा है।

शेयर कैपिटल बढ़ाने की तैयारी

BEL के बोर्ड ने ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसे ₹750 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,000 करोड़ किया जाएगा।

इसके लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयरों की संख्या 750 करोड़ से बढ़ाकर 1,000 करोड़ की जाएगी। हालांकि, इस प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी भी जरूरी होगी।

BEL शेयर में 2.38% की तेजी

गुरुवार को BEL का शेयर 2.16% की तेजी के साथ ₹394.10 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 10.30% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। हालांकि, 5 साल में इससे 475% का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है। इस सरकारी कंपनी का मार्केट कैप 2.89 लाख करोड़ रुपये है।

BEL का बिजनेस क्या है

BEL सरकारी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। यह भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, जैसे डिफेंस प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी AI आधारित सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के अपग्रेड, स्पेयर्स और सर्विसेज का काम भी करती है।

NSE और हीरो मोटर्स IPO के GMP में बड़ी गिरावट, निवेशकों को किस बात का है डर?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।