ग्लोबल बाजारों से आज संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। इकोनॉमी में जल्द रिकवरी की उम्मीद में शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ अमेरिकी बाजार बंद हुए लेकिन एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत हुई। SGX NIFTY में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।

विदेशी बाजार से संकेत
शुक्रवार को US मार्केट में सीमित दायरें में कारोबार हुआ। 65 अंक की बढ़त के साथ Dow 34500 के पार बंद हुआ। US में मई जॉब्स रिपोर्ट के आंकड़े आज आएंगे। वहीं PMI और महंगाई के डेटा पर भी बाजार की नजर रहेगी। सोने की चमक बढ़ी है और Comex पर भाव 1900 डॉलर के पार निकल गया है। Memorial Day के मौके पर आज US के बाजार बंद रहेंगे। OPEC+ की बैठक पर नजर, उत्पादन पर चर्चा होगी। ब्रेंट क्रूड 69 प्रति डॉलर बैरल के करीब पहुंच गया है। बुधवार को FED की इकोनॉमी को लेकर इवेंट्स में चर्चा होगी। देश में आज आने वाले GDP के आंकड़ों पर नजर रहेगी। शुक्रवार को RBI की Monetary Policy पर भी बाजार की नजर है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।