गोदरेज कंन्ज्यूमर प्रोडक्ट का 31 मार्च 2021 को खत्म हुई चौथी तिमाही में मुनाफा 59.1 फीसदी की बढ़त के साथ 365.8 करोड़ रुपए पर रहा है जो कि इसके पिछले साल की चौथी तिमाही में 229.9 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा है। CNBC-TV18 Poll में कंपनी के मुनाफे के 425 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।
चौथी तिमाही में कंपनी की आय 26.8 फीसदी की बढ़त के साथ 2,730.7 करोड़ रुपए रही है जो पिछले साल की चौथी तिमाही में 2,153.8 करोड़ रुपए रही थी। इस अवधि में कंपनी की आय अनुमान से थोड़ा ज्यादा रही है। CNBC-TV18 Poll में कंपनी के आय के 2,695 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।
CLSA की GODREJ CONS पर राय
CLSA ने GODREJ CONS पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि आय अनुमान के मुताबिक रही लेकिन मार्जिन कमजोर रही है। हालांकि नए CEO के एलान से री-रेटिंग की संभावना है। CEO पद पर Sudhir Sitapati की नियुक्ति कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत है। कंपनी का 4-5 साल में होम और पर्सनल केयर कंपनी बनने पर फोकस रहेगा।
JEFFERIES ने GODREJ CONS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 840 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये तय किया है।
CS ने GODREJ CONS पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 875 रुपये तय किया है।