पिछले कुछ दिनों से डेली कैडल की साइज छोटी हो रही है जो निफ्टी के लिए एक साइडवेड कंसोलिडेन फेज की और संकेत कर रहा है। निफ्टी डेली इंटरवल पर 21-day EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है। 16800 की स्ट्राइक पर अधिकतम ऑल OI देखने को मिल रहा है। यह लेवल इस एक्सपायरी के लिए काफी अहम होगा ।वही नीचे की तरफ 16,500-16,600 की स्ट्राइक पर बड़ी मात्रा में OI एडिशन देखने को मिल रहा है।
पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से मार्केट ब्रेड्थ बुल्स के फेवर में नजर आ रहा है। अनुपातिक रुप से देखें तो हर 2 पॉजिटीव क्लोजिंग पर एक नेगेटिव क्लोजिंग देखने को मिली है। इसके साथ ही हमें RSI (14) में एक बुलिश हिडन डायवर्जन देखने को मिला है । इस दौरान हमें कोई नया इटरमीडिएट लो देखने को नहीं मिला है लेकिन RSI ने डेली इंटरवल पर 65 के लेवल के आसपास नया लो बनाया है।
निफ्टी के लिए 16,400 पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है वहीं 16900 पर इसके लिए रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
बैंक निफ्टी ने 36,300–36,400के रेंज में स्थित रजिस्टेंस को तोड़ने की कई कोशिश की है लेकिन यह डेली स्केल पर हॉरिजेंटल ट्रेन्ड लाइन का अपर बैंड तोड़ने में असफल रहा है। बैंक निफ्टी के लिए 34,600 पर इमीडिएट सपोर्ट और 36300 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
HDFC Bank | LTP: Rs 1,555.25 | इस स्टॉक में 1650 रुपये के लक्ष्य के लिए 1510 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी। इस शेयर में 2-3 हफ्ते में 6 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Aurobindo Pharma | LTP: Rs 695.55 | इस स्टॉक में 760 रुपये के लक्ष्य के लिए 665 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी। इस शेयर में 2-3 हफ्ते में 9 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।