IGL के नतीजे उम्मीद से कम रहे, ब्रोकरेजेस से जानिये खरीदें, बेचें या करें होल्ड

UBS ने IGL पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 700 रुपये तय किया है

अपडेटेड Aug 16, 2021 पर 2:47 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आईजीएल (IGL) के आंकड़े उम्मीद से कम रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 26% की कमी देखने को मिली। तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26 प्रतिशत घटकर 244 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 267 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 331 करोड़ रुपये रहा था।

    तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 19 प्रतिशत घटकर 1257 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 1338 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 1551 करोड़ रुपये रही थी।

    PRESTIGE ESTATES, CREDIT ACCESS और BROKERAGE COS पर क्या है ब्रोकर्स की रिपोर्ट

    Brokerages on IGL

    UBS की IGL पर राय

    UBS ने IGL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 700 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि वाल्यूम से मार्जिन में रिकवरी देखने को मिलेगी।


    NOMURA की IGL पर राय

    NOMURA ने IGL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 650 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में मार्जिन में सुधार नजर आया है जबकि इसके दूसरी तिमाही में और अधिक बढ़ने की संभावना है।

    MS की IGL पर राय

    MS ने IGL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 605 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के नतीजे हमारे अनुमान के ऊपर रहे हैं। उन्हें लगता है कि वर्तमान तिमाही में आय में रिकवरी देखने को मिलेगी।

    CITI की IGL पर राय

    CITI ने IGL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 640 रुपये तय किया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।