कंगना का जवाब '9 तारीख को मुंबई में करूंगी लैंड, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले'

कंगना ने कहा है कि जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी तब मैं वो समय भी शेयर करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले

अपडेटेड Sep 05, 2020 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement

मुंबई  की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से करने की वजह से तमाम सेलिब्रिटी और महाराष्ट्र के नेताओं के निशाने पर आई हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना राणावत (Kangana Ranaut) ने एक ट्वीट किया है कि मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मुझे मुंबई वापस नहीं आना चाहिए, इसलिए मैंने ये फैसला किया है मैं अब अगले हफ्ते 9 सितंबर को मुंबई वापस जाउंगी। जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी तब मैं वो समय भी शेयर करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक स्माइली भी साझा की है।

इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने परोक्ष रूप से कंगना पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया है कि मुंबई मराठी लोगों के बाप की है। जिसे ये मान्य नहीं है वे अपना बाप बताएं। शिवसेना महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों का श्राध किये बगैर नहीं रहेगी।

बता दें कि कंगना अपने विचारों और बयानों से सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा का विषय बनीं रहती हैं। जब से सुशांत सिहं राजपूत की मौत हुई है तब से वे ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। सुशांत केस में मुखर हुईं कंगना बॉलीवुड की पोल-पट्टी और कई राज खोल रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि शिवसेना नेता संजय राउत से उन्हें खुलेआम धमकियां मिल रही हैं।

हालांकि कंगना के मुंबई वापस लौटने के बाद उनको लोगों से समर्थन भी मिल रहा है। कुछ लोग उन्हें शेरनी और हिम्मती कहके उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।