शेयर मार्केट किसी समंदर से कम नहीं है। मुनाफे के लिए इसकी गहराई नापनी पड़ती है। SHARK की तरह SWIM करना पड़ता है तभी जाकर मुनाफे के मोती मिलते हैं। सारा खेल बेहतरीन आइडिया को वक्त से पहले CATCH करने का है। अगर आप ने सही कंपनी की पहचान कर ली तो समझ लीजिए आपने मार्केट के BIG SHARKS को पकड़ लिया। हम कुछ वैसे ही उभरते हुए खिलाड़ियों की बात करेंगे जिन्हें हमारे अनुभवी जानकारों ने हर कसौटी पर कसा है। तो चलिए SHARKS के साथ मुनाफे की बात करते हैं।

शुक्रवार के इस खास शो में सीएनबीसी-आवाज़ के साथ GEOJIT FINANCIAL SERVICES के GAURANG SHAH, MARKET EXPERT AMBAREESH BALIGA और ARIHANT CAPITAL के ASHISH MAHESHWARI जुड़ गये हैं।

जानिये एक्सपर्ट्स के सुझाये कमाई के दमदार शेयर्स

GEOJIT FINANCIAL SERVICES के  गौरांग शाह का कमाई वाला स्टॉकः MTAR TECHNOLOGIES

गौरांग ने कहा इस स्टॉक में आगे तेजी रहेगी। ये Precision Engineering इंडस्ट्री की बड़ी कंपनी है। ये कंपनी न्यूक्लियर, स्पेस, डिफेंस के लिए क्रिटिकल प्रोडक्ट बनाती है। वहीं मौजूदा समय में कंपनी के पास 7 मैन्युफैक्चरिंग इकाई है। इसके पास ISRO, NPCIL, DRDO जैसे क्लाइंट हैं। इसके अलावा इनके पास Bloom Energy, Rafael और Elbit जैसे क्लाइंट हैं।

MARKET EXPERT अंबरीश बालिगा का कमाई वाला स्टॉकः RAILTEL

अंबरीश ने कहा अपने पोर्टफोलियो में इसे शामिल करें ये दिग्गज न्यूट्रल टेलीकॉम इंफ्रा कंपनी है। कंपनी का 59000 रूट किलोमीटर ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क है। इसका रेलवे नेटवर्क पर एक्सक्लूसिव अधिकार है। कंपनी का Bharat Net, NKN जैसे प्रोजेक्ट के लिए चयन हुआ है। इसके साथ ही विदेशी बाजारों में कंपनी के लिए कई मौके हैं। ये कर्ज मुक्त और डिविडेंड देने वाली कंपनी हैं। इस समय कंपनी के पास 4500 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं।

ARIHANT CAPITAL के आशीष महेश्वरी  का कमाई वाला स्टॉकः ROUTE MOBILE

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करें इसमें लंबी अवधि में 4000 का लक्ष्य देखने को मिल सकता  है। ये CPaaS (Communications Platform as a Service) में भारत की बड़ी कंपनी है। इस कंपनी की दुनियाभर में मौजूदगी है। इसका 800 से ज्यादा टेलीकॉम कंपनियों से करार है। इसमें अगले 5 साल में 30 प्रतिशत CAGR की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी का USA,यूरोप में कारोबार मजबूत करने पर फोकस है। वहीं FY23 में 50 EPS का अनुमान है।

GEOJIT FINANCIAL SERVICES के  गौरांग शाह का कमाई वाला स्टॉकः KIMS

गौरांग ने कहा KIMS (Krishna Institute of Medical Sciences Ltd) का शेयर खरीदना चाहिए। ये आंध्र, तेलंगाना की बड़ी हेल्थकेयर ग्रुप कंपनी है। ये कंपनी टियर 2-3 शहरों में मल्टी हेल्थकेयर सेवाएं देती है। इसके पास KIMS ब्रैंड के तहत 9 मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है। कंपनी की 31 दिसंबर 2020 तक अस्पतालों की 3,064 बेड क्षमता रही।

MARKET EXPERT अंबरीश बालिगा का कमाई वाला स्टॉकः MAZAGON DOCKS

अंबरीश ने कहा कि इस सरकारी कंपनी के शेयर खरीदने चाहिए। इसमें 360 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। ये कंपनी सबमरीन, शिप रिपेयिर, मैन्युफैक्चरिंग में है। ये कंपनी Indian Navy के लिए जंगी बेड़ा बनाती है। पिछले 15 साल से शानदार डिविडेंड भुगतान कर रही है।

ARIHANT CAPITAL के आशीष महेश्वरी  का कमाई वाला स्टॉकः CRAFTSMAN AUTOMATION

आशीष ने कहा कि इस स्टॉक को 1850 के स्तर पर खरीदें इसमें 3000 का टारगेट दिखाई दे सकता है। ये  M & HCV के ब्लॉक, सिलिंडर की बड़ी कंपनी है। वहीं एल्यूमिनियम कास्टिंग कंपनी के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित होगा। कंपनी के लिए FY23 में 100 EPS का अनुमान जताया गया है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।