Market bounces back: ये रहे पिछले कारोबारी हफ्ते के बाजार के मुख्य ऐक्शन और हाईलाइट्स

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो Nifty IT index ने 4.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ outperform किया

अपडेटेड Oct 09, 2021 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement

बेहतर तिमाही नतीजों की उम्मीदों और इन-लाइन आरबीआई पॉलिसी के बीच 8 अक्टूबर को समाप्त कारोबारी हफ्ते में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस में 2 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। इसी दौरान मूडीज (Moodys) ने भारत के आउटलुक को अपग्रेड करके निगेटिव से स्टेबल कर दिया। जबकि फिच (Fitch) ने भारत के वित्त वर्ष 2022 के सकल घरेलू उत्पाद की ग्रोथ (GDP growth) के अपने पूर्वानुमान में कटौती की। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund (IMF) ने 2021 में वैश्विक आर्थिक विकास के लिए जुलाई में किये गये अपने 6% के पूर्वानुमान के घटने की उम्मीद जताई जिसकी वजह से बाजार की साप्ताहिक बढ़त सीमित हो गई।

पिछले हफ्ते BSE Sensex 1293.48 अंक (2.20 प्रतिशत) बढ़कर 60,059.06 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 363.15 अंक (2.07 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 17,895.20 के स्तर पर बंद हुआ।

BSE Small-cap index में 3.9 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली जिसमें 100 स्टॉक्स ऐसे रहे में जिसमें 10-59 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इसमें Syncom Formulations, Centrum Capital, Nazara Technologies, Nureca, Patel Engineering Company, Suven Life Sciences और Chambal Fertilisers में बढ़त देखने को मिली जबकि SREI Infrastructure Finance, Solara Active Pharma, Surya Roshni, Mcleod Russel (India), Hikal और Gujarat Themis Biosyn में फिसलन नजर आई।

BSE Mid-cap Index में 2.4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और इस बढ़त में IRCTC, Page Industries, Supreme Industries, Sona BLW Precision Forgings, The Indian Hotels Company, Macrotech Developers और MRF का योगदान रहा।

BSE Large-cap Index में 2 प्रतिशत उछाल रहा और इस उछाल में Bandhan Bank, Tata Motors, Bosch and ONGC gained 10-19 percent, while losers were Cipla Shree Cements, Grasim Industries और ICICI Lombard General Insurance Company का योगदान रहा।

BSE Sensex पर मार्केट वैल्यू के लिहाज Reliance Industries में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। इसके बाद मार्केट वैल्यू में सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाली कंपनियों में Tata Consultancy Services, Infosys और Titan Company का समावेश रहा। वहीं दूसरी तरफ Hindustan Unilever और Kotak Mahindra Bank की मार्केट वैल्यू में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)


सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी आईटी इंडेक्स ने 4.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ अन्य इंडेक्सेस को पीछे छोड़ दिया और मीडिया और ऑटो इंडेक्सेस में प्रत्येक में 4.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

पिछले कारोबारी हफ्ते में विदेशी संस्थागत निवेशकों (foreign institutional investors(FII) ने 3,685.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (domestic institutional investors(DII) ने 3,458.05 करोड़ रुपये के शेयर्स खरीदे।

विगत कारोबारी हफ्ते में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 87 पैसे की गिरावट के साथ 8 अक्टूबर को 74.99 पर बंद हुआ जो कि 1 अक्टूबर को 74.12 पर बंद हुआ था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।