कल लगातार दूसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, जाने अब आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

कल के कारोबार में निफ्टी बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1-2.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी भागा जबकि बीएसई के स्म़ॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

अपडेटेड Jun 27, 2021 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement

बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच कल के कारोबार में अहम इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 226.04 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ  52,925.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 70  अंक यानी 0.44 फीसदी की  बढ़त के साथ 15,860.40. के स्तर पर बंद हुआ।

कल समाप्त हुए हफ्ते में सेसेंक्स और निफ्टी दोनों में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। RSI, MACD जैसे मोमेंटम इंडीकेटर बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड की ओर संकेत कर रहे हैं।

अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो कल के कारोबार में निफ्टी बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1-2.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी भागा जबकि बीएसई के स्म़ॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

अब आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल

Motilal Oswal Financial Services के चंदन तपड़िया का कहना है कि कल के कारोबार में निफ्टी ने पॉजिटीव ओपनिंग दिखाई और उसके बाद शुरुआती कुछ घंटों में इसमें दबाव रहा लेकिन 15,772 इंट्राडे लो से एक बार फिर निफ्टी में जोरदार रिकवरी देखने को मिली और कारोबार के अंत में यह 60 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि कल के कारोबार में निफ्टी ने डेली स्केल पर एक स्म़ॉल बॉडी बुलिश कैंडल बनाया और अब तक का सबसे हाई डेली क्लोज दिया। इसके अलावा निफ्टी ने वीकली स्केल पर भी बुलिश कैंडल बनाया और पिछले हफ्ते की अपनी सारी गिरावट से रिकवर होकर अब तक का सबसे हाई वीकली क्लोज दिया।


चंदन तपड़िया का आगे कहना है कि अब निफ्टी को 16000-16200 के जोन में जाने के लिए 15800 के ऊपर टिके रहना होगा। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15700 और 15600 के लेवल पर सपोर्ट है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बीते हफ्ते भारतीय इक्विटी बाजार में पॉजिटीव मूव देखने को मिला। बाजार के सेंटिमेंट में कोरोना के नए मामलों में गिरावट और वैक्सीनेशन में तेजी के कारण सुधार आया। आने वाले हफ्ते में बाजार की नजर मॉनसून की चाल, कोरोना के नए मामलों और लॉकडाउन की स्थिति पर रहेगी। इन सब के अलावा बाजार के नजर कच्चे तेल की कीमतों, महंगाई के आंकड़ो और दुनिया के अहम देशों के केंद्रीय बैंकों के एक्शन पर रहेगी।

उन्होंने आगे कहा  कि जून में अब तक भारतीय बाजारों में फॉरेन पोर्टफोलियों इन्वेस्टर (FPI) नेट बायर रहे हैं इस अवधि में इन्होंने भारतीय इक्विटी बाजार में 3,842 करोड़ रुपये की खरीदारी की है जो इस बात का संकेत है कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों को लेकर आशावादी हैं। अलग-अलग राज्यों की तरफ से धीरे-धीरे लॉकडाउन उठने से आगे हमें कारोबारी गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है।

Chartviewindia के मजहर मोहम्मद का कहना है कि शॉर्ट टर्म के लिए भारतीय बाजारों की दिशा साफ नजर नहीं आ रही है और हमें मिले-जुले संकेत दिख रहे हैं। निफ्टी को ऊपर की तरफ रुख करने के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 15900 के ऊपर का ब्रेकआउट देना होगा तभी हमको अपट्रेन्ड के साफ संकेत मिलेंगे। बाजार की इस अनिश्चितित स्थिति को ध्यान में रखते हुए ट्रेडर्स को  सलाह होगी कि वो तभी लॉन्ग पोजिशन ले जब निफ्टी 15900 के ऊपर क्लोजिंग करें।

निफ्टी में 15700 के स्तर के नीचे जाने की स्थिति में 15690 के स्टॉपलॉस के साथ शॉर्ट करने के मौकों की तलाश की जा सकती है।

Samco Securities की निराली शाह का कहना है कि बाजार लगभग 3 हफ्तों से साइडवेज नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि तेज भागने के बाद कुछ सुस्ता रहा है। ग्लोबल मार्केट के सेंटिमेंट अच्छे नजर आ रहे हैं। अंतत: निफ्टी भी उसका साथ देता नजर आएगा। निफ्टी के लिए 15450 के स्तर पर अहम सपोर्ट है। ट्रेडर्स को सलाह है कि  वह बाजार पर बुलिश नजरिया बनाए रखें औऱ 15450 के अहम सपोर्ट पर अपनी नजर रखें। अगर नीचे की तरफ यह स्तर टूटता है तो बाजार में हमें कमजोरी देखने को मिल सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।