How to read stock chart: चार्ट पढ़ने का सही तरीका, धड़ाधड़ बनेगा शेयर मार्केट से पैसा

How to read chart: शेयरों की चाल अनिश्चित होती है। हालांकि अगर आपको चार्ट पढ़ना आता है तो किसी शेयर की रैली को शुरुआत से ही पकड़ सकते हैं या क्रैश होने से पहले ही इससे बाहर निकल सकते हैं। आइए समझते हैं कि सपोर्ट और रेजिस्टेंस कैसे काम करते हैं, ये बनते कैसे हैं और ट्रेडर्स इनका इस्तेमाल कैसे करते हैं

अपडेटेड Oct 11, 2026 पर 11:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
How to read stock chart: सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल कोई मैजिक लाइन नहीं हैं, जो किस्मत से नहीं बनती हैं बल्कि ये ट्रेडर्स के खरीदारी-बिक्री के पैटर्न को दिखाते हैं।

How to read stock chart: अगर आप स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं तो प्राइस चार्ट में एक चीज जरूर नोटिस की होगी कि भाव एक सीधी रेखा में नहीं चलते हैं। वे अक्सर कुछ खास प्राइस लेवल पर रुकती हैं, उछाल लेती हैं या अपनी दिशा बदल देती हैं। ऐसा बार-बार होता है, जैसे कि कोई फर्श (Floor) या छत (Ceiling) मौजूद हो। यह कोई संयोग नहीं है बल्कि टेक्निकल एनालिसिस की सबसे पुरानी और अहम अवधारधाओं में से एक है। ऐसे में ट्रेडिंग के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस को समझना बहुत जरूरी है क्योंकि यह सिर्फ चार्ट देखने वाले शख्स और इसे वास्तव में समझने वाले के बीच बड़ा फर्क पैदा करता है।

क्या है Support और Resistance

सपोर्ट वह प्राइस लेवल होता है, जहां किसी गिरावट के दौरान भाव का नीचे जाना रुक सकता है या यह ऊपर की तरफ मुड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस लेवल पर खरीदारी करने वालों की दिलचस्पी इतनी बढ़ जाती है कि वे बिकवाली के दबाव को कम कर देते हैं। यह एक तरह से फर्श की तरह काम करता है, जहां से नीचे जाने में शेयर को कठिनाई हो सकती है।


रेजिस्टेंस इसके बिल्कुल विपरीत होता है। यह वह प्राइस लेवल है, जहां तेजी के दौरान शेयरों के भाव का ऊपर जाना रुक सकता है या कीमत वापस नीचे की तरफ मुड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्तर पर बिकवाली का दबाव खरीदारी के दबाव से अधिक हो जाता है। यह एक छत (Ceiling) की तरह होता है, जिसे ऊपर की तरफ तोड़ना मुश्किल होता है।

एक उदाहरण से समझें। नीचे चार्ट में Siemens के शेयरों की छह महीने में ₹3300 और ₹4200 के बीच की उठा-पटक का चार्ट है। इसमें देख सकते हैं कि जब भी शेयर की कीमत ₹3,300 के करीब गिरती है, तो खरीदार एक्टिव हो जाते हैं और भाव चढ़ने लगते हैं तो दूसरी तरफ जब भी शेयर की कीमत ₹4,150–₹4,200 के करीब पहुंचती है, तो सेलर्स एक्टिव हो जाते हैं और भाव फिसलने लगते हैं। इस स्थिति में ₹3300 सपोर्ट और ₹4150-₹4200 रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है।

support

क्यों होते हैं ये लेवल्स

सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल कोई मैजिक लाइन नहीं हैं, जो किस्मत से नहीं बनती हैं बल्कि ये ट्रेडर्स के खरीदारी-बिक्री के पैटर्न को दिखाते हैं। इनके बनने की कुछ वजह हैं-

मार्केट साइकोलॉजी: ट्रेडर्स को पुराने अहम प्राइस लेवल याद रहते हैं। जब शेयरों की कीमत दोबारा उन लेवल पर पहुंचती है, तो वे फिर से खरीदने या बेचने का फैसला ले सकते हैं। इससे ये लेवल मजबूत हो सकते हैं।

सप्लाई और डिमांड: सपोर्ट के पास खरीदारी बढ़ सकती है, जबकि रेजिस्टेंस के पास बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।

मनोवैज्ञानिक स्तर: ₹1,000, ₹2,000 या ₹5,000 जैसे राउंड नंबर्स अक्सर अहम प्राइस लेवल के तौर पर काम करती हैं।

संस्थागत ट्रेडिंग: बड़े संस्थागत निवेशक और ट्रेडर्स कई बार अहम प्राइस लेवल के आसपास बड़े ऑर्डर लगाते हैं।

ऑर्डर क्लस्टरिंग: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के आस-पास स्टॉप लॉस ऑर्डर और प्रॉफिट टारगेट हो सकते हैं। जब शेयर ये लेवल तोड़ती हैं, तो कई ऑर्डर एक साथ एक्टिव हो सकते हैं, जिससे तेज ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन देखने को मिल सकता है।

Role Reversal: सपोर्ट बन सकता है रेजिस्टेंस तो रेजिस्टेंस नया सपोर्ट

सपोर्ट और रेजिस्टेंस फिक्स्ड नहीं होते हैं बल्कि ऐसा भी हो सकता है कि सपोर्ट अगला रेजिस्टेंस बन जाए या रेजिस्टेंस नया सपोर्ट बन जाए। इस रोल रिवर्सल को पोलरिटी फ्लिपिंग कहते हैं।

अगर कोई प्राइस लेवल काफी समय से सपोर्ट का काम कर रहा था, लेकिन भाव उससे भी नीचे आ गए। ऐसे में जिन ट्रेडर्स ने उस स्तर पर शेयर खरीदे थे, वे घाटे में आ गए तो शेयर जब दोबारा पुराने सपोर्ट लेवल तक पहुंचती है, तो उनमें से कुछ ट्रेडर्स अपने नुकसान से बाहर निकलने या ब्रेक-ईवन पर बेचने की कोशिश कर सकते हैं। इससे उस लेवल पर बिकवाली बढ़ सकती है और जो स्तर पहले सपोर्ट था, वह अब रेजिस्टेंस बन सकता है।

वहीं दूसरी तरफ जब शेयर किसी रेजिस्टेंस को तोड़कर ऊपर निकलते हैं, तो बाद में उसी लेवल पर वापस आने पर वहां खरीदारी बढ़ सकती है। इस तरह पुराना रेजिस्टेंस नया सपोर्ट बन सकता है।

उदाहरण के लिए, पेटीएम का शेयर ₹1,250–₹1,270 के लेवल के ऊपर टिक नहीं पा रहा था और यह लेवल रेजिस्टेंस का काम कर रहा था। हालांकि जब शेयर इस रेजिस्टेंस को तोड़कर ऊपर निकल गया और ₹1,400 तक पहुंच गया और इसके बाद शेयर वापस गिरकर ₹1,290 तक आए और फिर वहां से उछलकर ऊपर जाने लगे। इस स्थिति में ₹1,250–₹1,270 का पुराना रेजिस्टेंस अब नए सपोर्ट के रूप में काम करने लगा।

resistance

Amitabh Bachchan Portfolio: 84 साल के शहंशाह, स्टॉक मार्केट में भी तगड़ा निवेश, यह शेयर पोर्टफोलियो में

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।