03:36 PM

बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी लेकिन कारोबार के अंत में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेसेंक्स -निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 66.95  अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 52,482.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26.95 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरकर 15,721.50 के स्तर पर बंद हुआ।

03:25 PM

IRCON Q4 (YoY)। चौथी तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 115 करोड़ रुपये से बढ़कर 170 करोड़ रुपये रहा है जबकि कंसो आय 1873 करोड़ रुपये से  बढ़कर 2422 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने 1.32 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है।

03:15 PM

क्रेडिट गारंटी स्कीम को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। वित्त मंत्री ने राहत पैकेज का एलान किया था। ब्रॉड बैंड इंफ्रा के लिए 19 हजार करोड़ रुपये मंजूरी मिली है जबकि  पावर सेक्टर के लिए 97 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी मिली है।

03:06 PM

HDFC LIFE। Reuters के हवाले से खबर है कि Standard Life ने 29 जून को 4.99 फीसदी हिस्सा बेचा है।

02:55 PM

Bitcoin की कीमतें 35,000 डॉलर के पार, कुछ Altcoins में 25% तक की तेजी

क्रिप्टो मार्केट China और UK के क्रैकडाउन से धीरे-धीरे ऊबर रहा है। आज लगाचार तीसरे दिन क्रिप्टो मार्केट में तेजी का रुख है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन के साथ इथेरियम हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। जबकि कई दूसरी और कम पॉपुलर क्रिप्टोज में तो आज 25% तक की तेजी दिखी।

शुरुआती कारोबार में आज बिटक्वाइन (Bitcoin) की कीमतों में आज 4% से अधिक की तेजी दिखी। जबकि इथेरियम में 6% तक की तेजी आई। हालांकि बाद में इनमें थोड़ी नरमी दिखी है। दोपहर 2 बजे Bitcoin 0.35% की तेजी के साथ 35,165.27 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम (Ethereum) 1% की तेजी के साथ 2158.29 डॉलर पर था।

02:45 PM

बाजार की नजर कल आने वाले ऑटो बिक्री आंकड़ों पर है। जून ऑटो बिक्री अनुमानों पर नजर डालें तो पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का डिमांड पर असर संभव है। अनुमान के मुकाबले रिटेल डिमांड कमजोर दिख रही है। गाड़ियों की बढ़ी कीमतों का भी मांग पर असर पड़ा है। ग्लोबल डिमांड मजबूत है। इससे Bajaj और TVS जैसी कंपनियों को फायदा होगा। ऊंचे बेस के बावजूद ट्रैक्टर डिमांड मजबूत रह सकती है। वहीं,  CVs की डिमांड भी कमजोर रह सकती है।

02:35 PM

कोराना से मरने वाले लोगों के परिवार वालों के लिए राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से ऐसे मामलों में मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। मुआवजे की राशि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी तय करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के हलफनामे को खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा था कि मुआवजा नहीं दिया जा सकता, इससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी मुआवजे की रकम तय करेगी। NDMA को मुआवजा तय करने के लिए 6 हफ्ते का वक्त दिया गया है। 12 आपदाओं पर 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता है।

02:15 PM

दो दिनों की सुस्ती के बाद बाजार में रौनक देखने को मिल रही है।  निफ्टी 15800 के ऊपर कारोबार कर रहा है।  INFOSYS, RIL, TCS और Kotak Mah Bk से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। , 2021 के पहले 6 महीनों में NIFTY और BANK NIFTY ने दिए 12 फीसदी से ज्यादा के दमदार रिटर्न दिए है।

02:06 PM

 एएमसी अपने अहम सपोर्ट के करीब शॉर्ट टर्म में 20% की बढ़त की उम्मीद

एसेट मैनजमेंट कंपनी  Nippon Life India Asset Management के शेयरों के भाव में वित्त वित्त वर्ष 2021 की पहली छमाही में 23 फीसदी की बढ़ोतरी मिली है जबकि इसी अवधि में निफ्टी में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Prabhudas Lilladher की वैशाली पारेख का कहना है कि  इस स्टॉक टर्म के लिए 430-450 रुपये के लक्ष्य के लिए निवेश के अच्छे मौके है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो इस स्टॉक ने सितंबर 2020 में 249 रुपये का लो बनाया था तब से इसमें लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और इसमें लगभग 50 फीसदी तक की तेजी आ चूकी है। इस स्टॉक को 340 रुपये के करीब अच्छा सपोर्ट है। अगले 3 महीने के नजरिए से इस स्टॉक में पैसे लगाने चाहिए। इस अवधि में यह स्टॉक हमें 430-450 रुपये के रेंज में जाता दिख सकता है।

01:55 PM

अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। गुजरात, दिल्ली, पंजाब में अमूल दूध महंगा हुआ है। बढ़ी कीमतें कल से लागू होगी।  अमूल ने सभी ब्रैंड के दाम 2 रुपये प्रति लीटर  बढ़ाए है।

01:40 PM

इस फार्मा कंपनी ने 1 साल में 1 लाख रुपये को 6.6 लाख रुपये किया

लॉरस लैब्स (Laurus Labs) ने अपने निवेशकों को 1 साल में ही मालामाल कर दिया। कंपनी के शेयर पिछले 1 साल में 568% से अधिक उछले हैं और इसकी तेजी अभी भी बरकरार है। यानी कंपनी ने 1 साल में 1 लाख रुपये को 6.6 लाख रुपये से अधिक कर दिया। आज BSE पर कंपनी के शेयर 1.02% की तेजी के साथ 686.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इस दौरान कंपनी के स्टॉक्स अपने ऑल-टाइम हाई 694.50 रुपये पर पहुंच गए।

स्टॉक्स ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 568% से अधिक रिटर्न दिया है। 30 जून, 2020 को कंपनी के शेयर की कीमत केवल 103.95 रुपये थी जो आज बढ़कर 694.50 रुपये तक पहुंच हुई। Laurus Labs दुनिया के 10 सबसे बड़े जेनरिक मेडिसिन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों मं से 9 को API सप्लाई करती है।

01:30 PM

भारत सरकार ने इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट्स पर 31 जुलाई तक के लिए पाबंदी बढ़ा दी है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस मामले में बुधवार को एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के मुताबिक, इंटरनेशनल फ्लाइट पर पाबंदी अब 31 जुलाई तक रहेगी, पहले यह 30 जून को ही खत्म होने वाला था।

01:18 PM

INDIAN HOTELS। NCDs के जरिए 250 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिली है।  फिलहाल ये शेयर  एनएसई पर 0.85 रुपये यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 143.30 के  स्तर पर कारोबार कर रहा है।

01:06 PM

बाजार की बड़ी बातें

बाजार में हल्की बढ़त पर कारोबार  हो रहा है औऱ निफ्टी 15800 के पार निकला है। निफ्टी बैंक में बेहद सीमित दायरे का कारोबार हो रहा है। मिडकैप में भी सुस्ती लेकिन सरकारी बैंक दौड़े है। वहीं दूसरी तरफ IT ने रफतार पकड़ी है और  मेटल शेयर चमके है। मिडकैप में केमिकल, सरकारी कंपनियों में खरीदारी दिख रही है।

12:54 PM

कैबिनेट में आज भारत नेट प्रोजेक्ट को BIG PUSH मिला । सूत्रों के मुताबिक प्रोजेक्ट के लिए 19,000  करोड़ रुपये मंजूरी मिली।  PPP मॉडल के तहत  रकम का इस्तेमाल होगा CNBC AWAAZ की  EXCLUSIVE खबर के बाद ITI, TEJAS, D-LINK, SMARTLINK दौड़े।

12: 45 PM

पावर सेक्टर में सरकार बड़े  रिफॉर्म की तैयारी में है।  सरकार Power Distribution को बेहतर बनाने के लिए तीन लाख करोड़ खर्च करने की तैयारी में है।  सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट से  मंजूरी मिली है।  CNBC AWAAZ की इस EXCLUSIVE खबर के बाद REC, PFC शेयरों में  तेजी देखने को मिली।

12: 35 PM

TATA MOTORS। IOC से 15 हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का ऑर्डर मिला है। कंपनी करीब 3 साल में बस की डिलिवरी पूरी करेगी। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 2.80 रुपये यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 344.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

12: 28 PM

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपने  midcap portfolio में  इन  स्टॉक्स को किया शामिल

कोटक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हमने अपने मिकैप पोर्टफोलियो में KNPL, Sobha और Whirlpool को शामिल किया है। हमारा मानना है कि शोभा को रेसीडेंसियल रियल इस्टेट साइकिल का अच्छा फायदा मिलेगा। शोभा में अगले 12 महीनों में 520 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।

Whirlpool पर कोटक ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि इस शेयर में पिछले 12 महीनें से कोई बड़ा एक्शन देखने के नहीं मिला है। लेकिन यहां से ये शेयर आगे तेजी के लिए तैयार नजर आ रहा है।

12:11 PM

आज दोपहर 3 बजे कैबिनेट फैसलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रकाश जावड़ेकर, रवि शंकर प्रसाद और आर के सिंह  शामिल होंगे।

12:08 PM

कैबिनेट और CCEA की अहम बैठक शुरू हो गई है। सीएनबीसी -आवाज को मिली  EXCLUSIVE खबर के मुताबिक भारत नेट प्रोजेक्ट के लिए 19 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी संभव है। इस रकम का इस्तेमाल PPP मॉडल के तहत होगा। Power Distribution रिफॉर्म के लिए 3.03 लाख करोड़  संभव है। साथ ही पिछले राहत पैकेज के कुछ और एलान को मंजूरी संभव है।

11: 58 AM

GR Infraprojects IPO। इंफ्रा सेक्टर की एक और कंपनी स्टॉक मार्केट में जबरदस्त एंट्री मारने वाली है। इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (G R Infraprojects Ltd- GRIL) अपना IPO 7 जुलाई को लॉन्च करेगी और यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी की लिस्टिंग BSE और NSE पर 19 जुलाई को होने की संभावना है।

GRIL इस IPO में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 1.15 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी। ये शेयर कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा इंवेस्टर्स जारी करेंगे। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के लिए कोई फ्रेश शेयर इश्यू नहीं करेगी। फ्रेश शेयर इश्यू नहीं होने की वजह से कंपनी को इस IPO के जरिये जुटाये गए फंड्स में से कोई हिस्सा नहीं मिलेगा।

11:46 AM

खाने के तेलों में कारोबार

सोयाबीन की तंग सप्लाई और  डिमांड मजबूत हुई है। अनलॉक से होटल-रेस्त्रां की डिमांड लौटी है। सोयाबीन बुआई घटने की उम्मीद से सपोर्ट मिल रहा है।  जनवरी से अब तक सरसों के भाव 19 फीसदी बढा है।  इंडोनेशिया ने पाम पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाई है। एक्सपोर्ट ड्यूटी कटौती से CPO में दबाव बना हुआ है।

11:36 AM

पाम तेल की ड्यूटी में कटौती

पाम तेल के बेसिक कस्टम ड्यूटी में 5 फीसदी की कटौती की गई है। CPO की बेसिक कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से घटकर 10 फीसदी की गई है। वहीं CPO पर प्रभावी ड्यूटी 35.75फीसदी  से घटकर 30.25 फीसदी हुई है जबकि  रिफाइंड पाम तेल पर ड्यूटी 49.5फीसदी से घटकर 41.25फीसदी की  गई है। इधर खाने के तेल मई के रिकॉर्ड स्तर से  15-20 फीसदी  नीचे कारोबार कर रहे है।  जानकारों का कहना है कि ड्यूटी कटौती के बाद विदेशी बाजार में दाम बढ़ने के आसार है।

11:25  AM

सोने पर दबाव

MCX पर सोना 46500 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है।  सोने का भाव 11 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया है। MCX पर इस महीने 4.5 फीसदी गिरावट  आई है जबकि  कॉमेक्स पर इस महीने 8 फीसदी गिरावट आई है। जून में 2016 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। US Fed की Hawkish कमेंट्री से भी इसमें दबाव देखने को मिल रहा है। डॉलर में कमजोरी से सोना फीका पड़ा है। वहीं अमेरिका के रोजगार आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी।

11:15  AM

चांदी की चमक फीकी

MCX पर चांदी 67,500 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गया है। MCX पर इस महीने चांदी में  6 फीसदी की गिरावट आई है। कॉमेक्स पर इस महीने चांदी  8 फीसदी टूटी है। डॉलर की मजबूती  चांदी पर  भारी पड़ी है।

11:05 AM

कंसॉलिडेशन के मूड में बाजार नजर आ रहा है। निफ्टी 15800 के ऊपर कारोबार कर रहा है। INFOSYS, RIL, TCS और MARUTI से बाजार  को सपोर्ट मिल रहा है।  निफ्टी बैंक में सुस्त कारोबार हो रहा है।  मिडकैप इंडेक्स में चौथाई परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

10:58 AM

LUPIN। US FDA से दवा को शुरुआती मंजूरी मिली है। Dolutegravir दवा को शुरुआती मंजूरी मिली है। HIV की इलाज में  दवा का इस्तेमाल होताहै।  

10:48 AM

NTPC अपनी Renewable Energy कंपनी का IPO लाने की तैयारी में

सरकारी इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) अपनी सहयोगी रेनेवेबल एनर्जी कंपनी NTPC Renewable Energy Ltd का IPO लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी इस IPO के जरिये अपने सोलर और विंड पावर प्रोजेक्ट्स के लिए फंड जुटाना चाहती है।

NTPC Renewable के चेयरमैन गुरदीप सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू एनर्जी फाइनेंस (BNEF) समिट में कहा कि कंपनी जल्द ही स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कंपनी कब तक IPO लॉन्च करेगी और कब SEBI के पास इसके लिए आवेदन करेगी।

10:38 AM

संजीव भसीन ने निवेशकों को auro pharmaceuticals में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये कंपनी जेनरिक सेगमेंट में बहुत अच्छा कारोबार कर रही है और इसके प्रोडक्ट्स का बहुत बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 974 से 976 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1000 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 955 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

10:32 AM

संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए  Cipla में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस भाव पर इसमें खरीदारी करनी चाहिए। इसकी साल की ट्रेजेक्टरी देखें तो इसमें 1150 का भाव आता दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 980 से 982 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 1020 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 962 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

10:25 AM

चीनी शेयरों की सुपरफास्ट दौड़ जारी है। DHARANI, MAWANA, SHREE RENUKA में 5 परसेंट का अपर सर्किट लगा है। अनिवार्य एथेनॉल ब्लेंडिग के चलते शुगर शेयरों का जोश हाई पर है।

10: 15 AM

Chartviewindia.in के मजहर मोहम्मद की राय

Sequent Scientific: बने रहें

मजहर मोहम्मद का कहना है कि इस शेयर में तेजी का नया दौर बनता नजर आ रहा है। आगे इस शेयर में हमें 365 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। इसके लिए 290 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं। अगर कोई गिरावट मिलती है तो स्टॉक में नई खरीदारी भी की जा सकती है। नई खरीदारी के लिए 308-300 का जोन अच्छा रहेगा।

Titagarh Wagon: बने रहें

यह स्टॉक भी मीडियम टर्म अपट्रेन्ड में नजर आ रहा है। जब तक यह शेयर 62 रुपय के ऊपर बना हुआ है इसमें और बढ़त की संभवना है। इस शेयर में हमें 87 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है । जिनके पास ये शेयर है उनको इसमें बने रहने की सलाह है। कोई डिप मिलने पर 72-67 रुपये के बीच 65 रुपये के स्टॉपलॉस  के साथ इसमें नई खरीदारी भी की जा सकती है।

Tata Tele Maha: बने रहें

12 सालों की मंदी के बाद यह शेयर एक बार फिर बुल मार्केट दौर में नजर आ रहा है। लंबे समय तक अंडरपरफॉर्म रहने के बाद ये शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है और इस शेयर में मार्च 2020 के 2 रुपये के निचले स्तर से 20 गुना का उछाल देखने को मिला है।

क्योंकि इस शेयर में 2 रुपये से 12 रुपये तक की एक तरफा रैली देखने को मिली है। इसलिए इसमें किसी करेक्शन की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। किसी गिरावट में इस शेयर में नई खरीद  की जा सकती है। इस स्टॉक में 35 रुपये का स्टॉपलॉस लगाएं । इसमें हमें 1 बार फिर इसका 57 रुपये का लाइफ टाईम हाई देखने को मिल सकता है।

10:02 AM

Rupee Opening: रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज  2 पैसे कमजोरी देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया 74.24 के स्तर पर खुला है। कल यानी मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया  3 पैसे कमजोर होकर 74.22 के स्तर पर बंद हुआ था।

09:55 AM

11 बजे कैबिनेट और CCEA बैठक से पहले सरकारी बैंकों लगे तेजी के पंख लगे है।  IOB, CENTRAL BANK 10 से 12 परसेंट तक उछले है। UCO BANK, BANK OF MAHARASTRA जैसे शेयरों में भी अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है।

09:45 AM

चीन, जापान, कोरिया, यूक्रेन से इंपोर्ट होने वाले स्टील पर एंटी डंपिंग ड्यूटी की मियाद बढ़ने से JSPL, SAIL, TATA STEEL जैसे शेयर चमके है।  निफ्टी मेटल इंडेक्स 1 परसेंट चढ़ा है। इस हफ्ते  NALCO और NMDC 4 से 7 परसेंट तक दौड़े है।

09:35 AM

दिग्गजों के साथ मिडकैप IT शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रही है।  INFOSYS, WIPRO, COFORGE, TATA ELXSI, और HAPPIEST MINDS जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।  NIFTY IT इंडेक्स आधा परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:25 AM

Shitij Gandhi  की आज की 3 हॉट पिक्स

Alkem Laboratories | LTP: Rs 3,200 | इस शेयर में 3705 रुपये के लक्ष्य के लिए 2900 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में  इस स्टॉक में 16 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Ajanta Pharma | LTP: Rs 2,087 | इस शेयर में 2415 रुपये के लक्ष्य के लिए 1850 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में  इस स्टॉक में 16 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Larsen & Toubro Infotech | LTP: Rs 4,117.60 |  इस शेयर में 4800 रुपये के लक्ष्य के लिए 3680 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। 2-3 हफ्ते में  इस स्टॉक में 17 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

09:17 AM

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 155.49  अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 52,705.15 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 44.30 अंक यानी 0.28 फीसदी की  बढ़त के साथ 15,792.75 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09:10 AM

Petrol-Diesel Price:दिल्ली में आज 30 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के 98.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.18 रुपये प्रति लीटर हैं।मुंबई में भी पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 104.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 99.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 102.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.54 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 107.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.93 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 109.65 रुपये और डीजल 100.32 रुपये प्रति लीटर हैं। Nagarabandh में पेट्रोल 110.20 रुपये प्रति लीटर डीजल 100.82 रुपये प्रति लीटर हैं। राजस्थान के गंगानागर में पेट्रोल के दाम 110.04 रुपये प्रति लीटर डीजल 102.42 रुपये प्रति लीटर हैं।

09:03 AM

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेसेंक्स 173.69 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 52,723.35 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 3.70 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15752.45 के स्तर पर नजर आ रहा है।

08:56 AM

JP MORGAN की CEMENT पर राय

JP MORGAN ने CEMENT पर राय देते हुए कहा है कि कीमतें बढ़ने से लागत का दबाव कम होगा। हालांकि मार्जिन में ज्यादा बढ़त की उम्मीद नहीं है। JP MORGAN ने Shree Cement की रेटिंग Neutral से Underweight तय की है।

08:46 AM

JEFFERIES की GRAPHITE INDIA पर राय

JEFFERIES ने GRAPHITE INDIA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 875 रुपये तय किया है। चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। EBITDA में टर्नअराउंड दिखा है। कंपनी द्वारा चौथी तिमाही में 75 प्रतिशत तक क्षमता का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी को इसके आगे बेहतर डिमांड की उम्मीद है। इसके अलावा इन्हें डीकार्बनाइजेशन से फायदा होगा।

08:36 AM

MORGAN STANLEY की INFOSYS पर राय

MORGAN STANLEY ने INFOSYS पर ओवरवेट रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 1800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY22 में दूसरों के मुकाबले बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ संभव है। वहीं आने वाली तिमाहियों में कंपनी रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ सकती है। इसके साथ ही अगले 2 महीने में इंडेक्स के मुताबिक शेयर में तेजी दिखेगी। इसके अलावा कंपनी से अच्छे कमेंट्री और मजबूत डील्स की उम्मीद है।

08:25 AM

Ruchi Soya। योग गुरु बाबा रामदेव की मालिकाना हक वाली रूचि सोया इंडस्ट्रीज (Ruchi Soya) ने मंगलवार को यानी 29 जून को  वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि इस अवधि में उसका मुनाफा 314.33 करोड़ रुपये रहा है। Ruchi Soya ने एक्सचेंजों में की गई फाइलिंग में बताया कि उसे इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 41.24 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

Ruchi Soya की मार्च तिमाही की आय में भी बढ़त हुई है। इस अवधि में कंपनी की आय 51 प्रतिशत बढ़कर 4,859.5 करोड़ रुपये रही है। जो इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 3,209.02 करोड़ रुपये पर रही थी।

08:17 AM

IRCTC। कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों की आवाजाही कम होने से भारतीय रेल की कैटरिंग और टूरिज्म आर्म IRCTC का बिजनेस प्रभावित हुआ है। वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में IRCTC का नेट प्रॉफ्ट 23% घटकर 103.78 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले इसका नेट प्रॉफिट 135.14 करोड़ रुपये रहा था।

08:07 AM

निफ्टी पर रणनीति


सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 15838-15871 और बड़ा रजिस्टेंस जोन  15910-15951 है।  बेस जोन 15736-15700 और बड़ा बेस जोन 15670-15670-16645 है। FIIs मुनाफावसूली कर रहे हैं, शॉर्ट नहीं कर रहे, VIX निचले स्तरों पर है। बाजार को समझें, 13-14 पर VIX नजर आ रहा है। FIIs ऑप्शन खरीद रहे हैं, बाजार रेंज से जोरदार तरीके से निकलेगा। ऊपर 15910-860 और नीचे 5710-670, जिस तरफ भी निकलेगा, तेजी से निकलेगा और बड़ा Swing देगा। जबतक ये रेंज है तबतक बाजार में कंसोलिडेशन रहेगा। ग्लोबल बाजारों में भी कंसोलिडेशन का दौर जारी है डाओ तीन दिन से रेंज में कारोबार कर रहा है।

07:54 AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 35310-35440 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 35550-35720 है। बेस जोन 34910-34840 और बड़ा बेस जोन: 35780-35710 है। 35500-350/ 34900-700 की रेंज में ट्रेड कर रहा है। इस रेंज में कॉल और पुट राइटर्स हावी है। इस रेंज को खेलें लेकिन बड़ा ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन जल्द संभव है।

07:44 AM

आज के ट्रेडिंग कॉल्स

KR Choksey Shares & Securities

Buy Mindtree @ 2580, stl 2565, tgt 2610
Buy Lupin @ 1160, stl 1152, tgt 1176

YES Securities

Buy Manappuram July Fut nr 163 SL- 159 TGT- 172

Buy BharatForg July Fut nr 745-748 SL- 730 TGT-780


Quantify Capital

Buy Powergrid SL 230 Target 245
Buy DivisLab SL 4300  Target 4500


07:38 AM

कई फार्मा कंपनियों ने किया करार

आज फार्मा कंपनियों पर खास नजर रहेगी ।  कोरोना की दवा MOLNUPIRAVIR के क्लिनिक्ल ट्रायल के लिए CIPLA, SUN PHARMA, DR REDDYS, TORRENT PHARMA और EMCURE PHARMA ने करार किया है।

07:33 AM

RIL और ADNOC ने किया करार

Reliance Industries और Abu Dhabi National Oil Company ने  strategic partnership की है।  अबुधाबी में integrated Chemical प्लांट के लिए  करार हुआ है।  RIL को अहम raw material  हासिल करने में मदद  मिलेगी।
 
07:28 AM

स्टील पर एंटी डंपिंग ड्यूटी की मियाद बढ़ी

स्टील कंपनियों में आज  एक्शन दिखेगा।  चीन, जापान, कोरिया, यूक्रेन से इंपोर्ट होने वाले स्टील पर Anti-Dumping duty की मियाद बढ़ी है।  अब 15 December तक  ड्यूटी जारी रहेगी। उधर टायर कंपनियों को भी राहत मिली है।  चीन से आयात होने वाले टायर पर Anti-Dumping duty लगी।


07:22 AM

OneWeb में हिस्सा बढ़ाएगी Bharti Airtel

इंग्लैंड की Satellite Communications Company कंपनी OneWeb में Bharti Airtel 3700 करोड़ का और निवेश करेगी। नए Investment के बाद कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 38.6 फीसदी होगी। पिछले साल Bharti ने UK सरकार के साथ मिलकर कंपनी को Bankruptcy से बचाया था।  

07:16 AM

11 हफ्ते के निचले स्तर पर सोना

सोने में गिरावट का सिलसिला जारी है।  11 हफ्ते के निचले स्तर पर सोना पहुंचा है।  कॉमैक्स पर भाव 1760 डॉलर के पास आया है।  डॉलर में मजबूती का असर सोने में  देखने को मिल रहा है।  MCX पर भी भाव 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आया है।

07:10 AM

ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव

ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे है।  एशिया की बढ़त पर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।  उधर अमेरिका में फिर रिकॉर्ड स्तर पर S&P और NASDAQ बंद हुए है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.