Sensex 166 अंक चढ़ा- Nifty 15700 के ऊपर हुआ बंद, metals शेयरों ने खोई चमक

दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा।

अपडेटेड Jul 02, 2021 पर 7:52 PM
Story continues below Advertisement

03:35 PM

बाजार की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई लेकिन दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 166.07 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 52,484.67 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 42.20 अंक यानी 0.27 फीसदी की मजबूती के साथ 15,722.20 के स्तर पर बंद हुआ है।

03:10 PM


NTPC की रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस का IPO लाने की योजना

देश की सबसे बड़ी पावर जेनरेशन कंपनी NTPC अपने रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस का NTPC लाना चाहती है। इससे कंपनी को इस सेगमेंट में एक्सपैंशन के लिए फंड हासिल करने में मदद मिलेगी। NTPC Renewable Energy को अगले फाइनेंशियल ईयर में लिस्ट कराया जा सकता है।

यह सरकारी कंपनी अगले एक दशक में पावर जेनरेशन के लिए कोल पर अपनी निर्भरता को काफी कम करना चाहती है। NTPC अपनी पावर जेनरेशन कैपेसिटी को 2032 तक बढ़ाकर 130 गीगावॉट करने और इसमें कोल की हिस्सेदारी मौजूदा 92 प्रतिशत से आधी करने का लक्ष्य बना रही है।



02:59 PM

सर्दी- बुखार की दवा Ibuprofen अब आपको 50 परसेंट महंगी पड़ेगी।  सिर्फ Ibuprofen ही नहीं सरकार ने दो और दवाइयों के दाम 50 परसेंट बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सरकार ने दवा की कीमतें 50 फीसदी बढ़ाने की मंजूरी दी है। Carbamazepine, Ranitidine के दाम बढ़ाने को मंजूरी मिली है। Ibuprofen के दाम भी बढ़ाने को मंजूरी दी है।  NPPA ने 3 दवा के 9 फॉर्मूलेशन के दाम बढ़ाने को मंजूरी दी है। NPPA ने साफ किया है कि Exceptional Measure के तौर पर 50 फीसदी की बढ़त की गई है।

02:48 PM

Reliance icici bank, sbi और bajaj finance जैसे दिग्गजों ने बाजार को सहारा दे रहे है जिसके चलते बाजार कंसोलिडेशन के मोड में भी हरे निशान में कामकाज कर रहा है ।

02:35 PM

Johnson & Johnson Vaccine: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया है। यह वैरिएंट कई देशों में फैल चुका है। ऐसे में यह दुनिया भर के लिए चिंता का विषय है। इस बीच जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson -J&J) कंपनी ने दावा किया है कि उनकी सिंगल डोज वाली वैक्सीन डेल्टा प्लस वैरिएटं के खिलाफ लड़ने में कारगर है और उसे बेअसर करने में पूरी तरह से सक्षम है।

कंपनी ने बताया कि उसकी वैक्सीन कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट और दूसरे वैरिएंट के खिलाफ मजबूती से लड़ती है और टिकाऊ सुरक्षा मुहैया कराती है। हेल्थकेयर कंपनी ने कहा कि डेटा से पता चला है कि इस वैक्सीन को लगवाने वाले लोगों में इम्युनिटी कम से कम आठ महीने तक रही।

02:20 PM

Zomato IPO: फूड डिलीवरी  कंपनी जोमैट का इश्यू इसी महीने जारी हो सकता है। कंपनी को उम्मीद है कि उसे 8.7 अरब डॉलर का वैल्यूएशन मिल सकता है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि कंपनी के इश्यू में ग्लोबल टेक स्पेशियलिस्ट फंड्स और EM फंड्स की बड़ी दिलचस्पी देखी जा रही है। इससे कंपनी का वैल्यूएशन बढ़ सकता है।


कंपनी 8.7 अरब डॉलर की वैल्यूएशन की उम्मीद कर रही है। यह हॉन्गकॉन्ग की डिलीवरी प्लेटफॉर्म Meituan में जोमैटो की लिस्टिंग से ज्यादा है। जोमैटो अपने IPO के लिए सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही है।

02:02 PM

बाजार में उतार-चढ़ाव के साथ कामकाज हो रहा है। फिलहाल सेसेंक्स 14.79 अंक 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 52,301.35 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 7.15 अंक यानी 0.05 फीसदी टूटकर 15,672.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

01:47 PM

TEXTILE कंपनियों के शेयरों में आज रौनक दिख रही है।  TRENT में 4% तो WELSPUN INDUSTRIES में 6% से ज्यादा उछले है। वहीं ARVIND में भी 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

01: 37 PM

sterling &wilsonCNBC TV18 के खबर के मुताबिक प्रोमोटर सितंबर तक ICD बकाए का भुगतान करेंगे। सितंबर तक 723 करोड़  के बकाए का भुगतान करेंगे। EPC,रियल एस्टेट कारोबार बेचकर 580 करोड़ रुपये  जुटाएंगे।

01: 27 PM

सीएनबीसी -आवाज की खबर के मुताबिक ITI ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाएगी। कंपनी ने कंपनी ने ISRO के साथ करार किया है। ISRO मुफ्त में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करेगी।  ITI पल्लकड़ प्लांट में उत्पादन शुरू करेगी।

01:12 PM

LAURUS LABS। DRDO से 2-DEOXY-D ग्लूकोज के लिए लाइसेंस मिला है। कंपनी को 2-DEOXY-D मैन्यूफैक्चरिंग के लिए लाइसेंस मिला है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 7.75 रुपये यानी 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ 674.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

01:00 PM

बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। टेलीकॉम, कंज्यूमर ड्यूरेबल, फार्मा शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं मिडकैप में केमिकल, IT, शेयर में खरीदारी जारी है।

12:58 PM

BHARTI AIRTEL। AIRTEL ने Airtel Black प्लान लॉन्च किया है। DTH, फाइबर, मोबाइल के लिए एक प्लान लॉन्च किया है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 3.45 रुपये यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 526.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

12:45 PM

हफ्ते के आखिरी दिन दायरे में बाजार कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी 15700 के नीचे कारोबार कर रहा है।  RELIANCE, ICICI BANK, Bharti Airtel और SBI से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। 

12:30 PM

CADILA HEALTH। US FDA से Truvada दवा के जेनेरिक को मंजूरी मिली है। दवा का इस्तेमाल HIV की इलाज में होता है।

12:15 PM

इस टाइल्स कंपनी का स्टॉक एक वर्ष में 400 प्रतिशत चढ़ा

सेरामिक टाइल्स बनाने वाली Somany Ceramics के स्टॉक प्राइस में पिछले एक वर्ष में 400 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। इस वर्ष अभी तक स्टॉक ने 80 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है, जबकि इसी अवधि में Nifty50 में 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।

सोमानी सेरामिक्स के स्टॉक ने 21 जून को 650 रुपये पर 52 सप्ताह का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें कुछ कंसॉलिडेशन है और यह शॉर्ट और लॉन्ग-टर्म के महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज लेवल से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

12:02 PM

सोने में मजबूती

सोने में लगातार तीसरे दिन मजबूती देखने को मिल रही है। MCX पर सोना 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर टिका है। बाजार की नजर US के रोजगार आंकड़ों पर है। US के नॉन फार्म पेरोल आंकड़े आज आएंगे। डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है। 

11:52 AM

चांदी में लौटी चमक

MCX पर चांदी 69,000 रुपये प्रति किलो के ऊपर पहुंची है। निचले स्तर पर खरीदारी से चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।

11:45 AM

क्रूड छोटे दायरे में

OPEC+ की आज फिर  बैठक होगी। उत्पादन बढ़ाने को लेकर OPEC+ में मतभेद जारी है। UAE फिलहाल उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में नहीं है वहीं दूसरी ओर OPEC और Russia उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में है। OPEC 4 लाख बैरल उत्पादन बढ़ाना चाहता है। OPEC ने मई-जून में 2.1 mbpd उत्पादन बढ़ाया। OPEC का 5.8 mbpd उत्पादन अभी बाजार से बाहर है। जून में ग्लोबल मार्केट में 2.3 mbpd का Deficit देखने को मिला है।  2022 ग्लोबल क्रूड डिमांड 4 mbpd बढ़ने का अनुमान है।

11:35 AM

मेटल्स में मिलाजुला रुख

डॉलर में मजबूती के कारण मेटल्स पर दबाव बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स 3 महीने के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है।

11:25 AM

JINDAL STAINLESS (HISAR)। CARE ने लॉन्ग टर्म रेटिंग बढ़ाकर CARE A+ की है। फिलहाल ये एनएसई पर ये शेयर 1.20 रुपये यानी 0.57 फीसदी टूटकर 210.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

11:17 AM

ADANI PORTS। सालाना आधार पर जून में कार्गो वॉल्यूम 83 फीसदी बढ़कर 2.5 करोड़ टन पर पहुंच गई है। Q1FY22 में कार्गो वॉल्यूम 83 फीसदी बढ़कर 7.5 करोड़ टन पर है।

11:03 AM

Clean Science IPO: स्पेशियालिटी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Clean Science and Technology) का IPO 7 जुलाई को खुलेगा। इसी दिन GR Infraprojects का इश्यू भी आ रहा है। Clean Science के इश्यू का प्राइस बैंड 880-890 रुपए प्रति शेयर तय हुआ है। कंपनी की योजना IPO से 1546.62 करोड़ रुपए जुटाने की है।

10:52 AM

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की राय

Happiest Minds- 955 रुपए का लेवल ब्रेक करने के बाद Happiest Mindsके शेयरों में लगातार तेजी बनी हुआ है। बहुत कम समय में कंपनी के शेयर 940 रुपए से बढ़कर 1200 का लेवल पार कर लिया है।वीकली चार्ट पर देखें तो Happiest Minds के शेयर एक मजबूत प्राइस-वॉल्यूम स्ट्रक्चर बना रहे हैं जिससे साफ है कि आगे आने वाले दिनों में भी इसमें तेजी रहेगी।

ट्रेडर्स के लिए 1055 रुपए के लेवल से ट्रेंड का फैसला हो सकता है। अगर Happiest Minds के शेयर 1055 के लेवल से ऊपर रहने में कामयाब रहता है तो 1300 का लेवल हासिल कर सकता है। लेकिन अगर यर 1055 के नीचे जाता है तो फिर ये कमजोर हो सकता है।

BEL-1 जुलाई कंपनी के शेयरों ने अपने 52 हफ्तों के हाइएस्ट लेवल 185.90 रुपए पर पहुंचा था। जून में भी BEL के शेयरों में 16 फीसदी की तेजी आई थी। इसने तब ना सिर्फ अपने 52 हफ्तों का हाइएस्ट लेवल यानी 160 रुपए का लेवल पार किया बल्कि उसके ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। अगले ट्रेडिंग सेशन में बुल्स के लिए 172.50 रुपए का लेवल अहम है। अगर शेयर यह लेवल सस्टेन करने में कामयाब हो जाता है तो इसमें और तेजी आ सकती है। यह आगे 195-200 रुपए के लेवल तक जा सकता है। अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो शेयर 210 रुपए का लेवल भी छू सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कंपनी के शेयर अगर 172.50 रुपए का लेवल तोड़ते हैं तो यह नीचे 161 रुपए तक आ सकते हैं।

10:42 AM

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन की बाजार पर राय

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते कहा कि बाजार में खरीदारी का रवैया अपनाए अगले बुधवार तक निफ्टी 16000 का आंकड़ा छू सकता है इसलिए बढ़िया स्टॉक पिकिंग कर लेनी चाहिए। इसके अलावा 2021 साल में रियल इस्टेट सेक्टर स्टार परफॉर्मर बनेगा। गोदरेज प्रॉपर्टी 2 साल में 2500 का भाव हो जायेगा। एनबीसीसी में जोरदार उछाल नजर आयेगा।

भसीन ने आगे कहा कि सोना 50 हजार हो जायेगा और सेंसेक्स 53 हजार के पार हो जायेगा जबकि अगले 3 साल रियल इस्टेट सेक्टर में जोरदार बूम नजर आने वाला है। उन्होंने अपनी पिछली पिक्स हीरो मोटो, गोदरेज कंज्मयूमर और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर बात करते हुए कहा कि उनके सुझाये ये तीनों स्टॉक्स ने अच्छा परफॉर्म किया और उनके कहने पर खरीदने वालों ने अच्छा मुनाफा कमाया।

10:30 AM

सुस्त बाजार में फार्मा शेयर दम दिखा रहे हैं।  निफ्टी फार्मा इंडेक्स में दूसरे दिन खरीदारी देखने को मिल रही है। कारोबार डीमर्जर की मंजूरी के बाद AURO PHARMA 3 परसेंट से ज्यादा उछला। वहीं  LUPIN, DIVIS, NATCO जैसे शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

10:20 AM

हफ्ते के आखिरी दिन दायरे में बाजार कारोबार कर रहा है ।  निफ्टी 15700 के नीचे फिसल गया है। RELIANCE, ICICI BANK, ADANI PORTS और BAJAJ FINANCE सेसपोर्ट मिल रहा है।  निफ्टी बैंक निचले स्तरों से 120 अंक सुधरा है। वहीं मिककैप इंडेक्स चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

10:10 AM

शुगर शेयरों का DREAM RUN जारी है।  इस हफ्ते BAJAJ HINDUSTAN, DHARANI, UTTAM, SIMBHAOLI SUGAR ने 25 से 30 परसेंट बंपर रिटर्न दिया है।

10:02 AM

Rupee opening:डॉलर के मुकाबले रुपया आज 15 पैसे कमजोर होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 74.71 के स्तर पर खुला है। वहीं कल यानी गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया  23 पैसे टूटकर बंद हुआ था।  डॉलर के मुकाबले रुपया कल 74.56 के स्तर पर बंद हुआ था। 

09:54 AM

HAPPIEST MINDS ने निवेशकों को  खुश किया है। ये शेयर  ALL TIME HIGH पर पहुंचा है। 3 सत्रों यह शेयर  30 परसेंट दौड़ा है।

09:47 AM

केमिकल शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। IOL CHEMICAL और JB CHEMICAL के शेयर 5 से 10 परसेंट तक दौड़े है।  VINATI ORGANICS जैसे शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। दरअसल National Pharmaceutical Pricing Authority ने  Ranitidine और  Ibuprofen की कीमतें 50 परसेंट की बढ़ाने की मंजूरी दी है।

09:37 AM

CLSA की Kotak Mahindra पर राय

CLSA ने Kotak Mahindra पर रेटिंग को अपग्रेड करते हुए आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1900 रुपये तय किया है। पिछले 6 महीनों में बैंक ने अंडरपरफॉर्म किया है। इस समय इसका Risk-Reward अनुकूल हो रहा है इसलिए रेटिंग को अपग्रेड किया है।

09: 25 AM

Petrol-Diesel Price: दिल्ली में आज 2 जुलाई को पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, लेकिन डीजल के दाम स्थिर हैं।  पेट्रोल के दाम 35 पैसे बढ़कर 99.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.18 रुपये प्रति लीटर हैं।मुंबई में भी पेट्रोल महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 34 पैसे बढ़कर 105.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर हैं। 

कोलकाता में भी आज पेट्रोल के दाम में आग लगी है, जबकि डीजल के दाम में शांति है। पेट्रोल 40 पैसे महंगा होकर 99.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल कल के भाव 92.03 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है। वहीं डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं है। पेट्रोल के दाम 33 पैसे बढ़कर 100.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.72 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

बेंगलुरु में भी पेट्रोल महंगा हो गया है। डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 37 पैसे बढ़कर 102.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.54 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 107.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.93 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 110.01 रुपये और डीजल 100.32 रुपये प्रति लीटर हैं। Nagarabandh में पेट्रोल 110.56 रुपये प्रति लीटर डीजल 100.82 रुपये प्रति लीटर हैं। राजस्थान के गंगानागर में पेट्रोल के दाम 110.40 रुपये प्रति लीटर डीजल 102.42 रुपये प्रति लीटर हैं।

09:18 AM

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेक्स 42.16 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 52,373.92के स्तर पर कारोबार कर रहा है । वहीं निफ्टी 11.15 अंक यानी  0.07 फीसदी 15,691.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

09: 10 AM

CLSA की PHARMA पर राय

CLSA ने PHARMA पर राय देते हुए कहा कि कोविड केस बढ़ने से दवा की डिमांड बढ़ेगी। वहीं FY22 में कोविड का कंपनियों की EBITDA में 2 प्रतिशत-13 प्रतिशत हिस्सा संभव है। FY23 में कोविड दवा का हिस्सा 1-10 प्रतिशत  घट सकता है। Cadila, Dr Reddys और  Cipla का वैक्सीन एक्सपोजर  है। वैक्सीन के कारण कैडिला का EBITDA 5 प्रतिशत-11 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

09:04 AM

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेसेंक्स 89.84 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 52,408.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है । वहीं निफ्टी 22.07 अंक यानी 15706.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

09:00 AM

CLSA की Sterlite Tech पर राय

CLSA ने Sterlite Tech पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 340 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट का लक्ष्य वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही तक आय में 70 प्रतिशत इजाफा करना है। मैनेजमेंट कमेंट्री और प्रमुख डील्स की वजह से इसमें उछाल आने की उम्मीद है।

08:50 AM

COFORGE। फंड जुटाने के लिए 6 जुलाई को बोर्ड बैठक होगी। वहीं SAGAR CEMENT में 1 शेयर को 5 में Spilt करने को मंजूरी मिली है।

08:40 AM

NCC। जून में कंपनी को 2149 करोड़ के ऑर्डर मिले है।  

08:30 AM

NMDC। जून में बिक्री 24.8 लाख  टन से बढ़कर 31.8 लाख टन रही है जबकि जून में उत्पादन 25.2लाख टन से बढ़कर 29.8 लाख टन पर पहुंच गया है।

08:20 AM

COAL INDIA। उत्पादन 2 फीसदी बढ़कर 4 करोड़ टन रही है जबकि ऑफटेक 23 फीसदी बढ़कर 4.17 करोड़ टन हो गई है।

08:10 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 15790-15810 और बड़ा रजिस्टेंस जोन  15840-15871 है।  बेस जोन 15670-15655 और बड़ा बेस जोन 15550-15510 है। FII डेटा खराब, DIIs गिरावट थाम रहे हैं। अब चार्ट में हमारा बाजार US से थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है। पहले बेस (20 DEMA) टूटने से पहले शॉर्ट नहीं करें। 15719-15720 के ऊपर लॉन्ग रहें है और  गिरावट भी खरीदें हालांकि निवेशक  दूर भी रह सकते हैं। लॉन्ग सौदों का लक्ष्य- 15810-15840 संभव है जबकि  शॉर्ट सौदों का लक्ष्य दूसरा बेस होगा। पहले बेस के नीचे के शॉर्ट ट्रेड पर 15720-15710 का SL रखें। स्टॉक फ्यूचर्स को पकड़ना ज्यादा फायदेमंद होगा।

08:00 AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 39911-35050 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 35230-35340 है। बेस जोन 34640-34550 और बड़ा बेस जोन  34372-34200 है।कमजोर और 20 DEMA को तोड़ रहा है। कल  का निचला स्तर और पहला बेस काफी अहम है। इसके नीचे शॉर्ट कर सकते हैं, लक्ष्य दूसरा बेस (50 DEMA)+100 प्वाइंट होगा और इसके लिए 34760 का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं। बैंक निफ्टी कई दिन से फिसल रहा है है। Friday Reversal संभव है।

07:50 AM

आज के ट्रेडिंग कॉल्स


Kotak Securities

Buy AURO PHARMA TGT 1000 SL 960

-  MOFSL

Buy  Divis lab 4435 SL 4335 TGT 4635

 - Angel Broking

BUY DR REDDY SL 5450 TGT 5720


07:40 AM

जून में Hero Moto की बिक्री 4% बढ़ी

जून में Hero Moto ने  4 लाख 69 हजार Bikes बेची।  अनुमान से बेहतर  बिक्री रही और बिक्री में करीब 4% का इजाफा हुआ है। वहीं Eicher Motors की Royal Enfield Sales 13 फीसदी बढ़ी है।

07:30 AM

NPA से निपटने में सक्षम हैं बैंक: RBI

Bank शेयरों पर आज  नजर रहेगी।  RBI ने FINANCIAL STABILITY REPORT में कहा -अगले साल 11.22 फीसदी  तक एनपीए बढ़ सकते हैं  लेकिन बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी है।  NPA की चुनौती का मुकाबला करने में सक्षम है ।

07:30 AM

IT हार्डवेयर PLI में 14 कंपनियां चुनी गईं

Electronics और IT मंत्रालय ने Production Linked Incentive स्कीम के तहत 14 कंपनियों पर मुहर लगाई है।  4 साल में  7325 करोड़ रुपए का Incentive मिलेगा।  Dixon Tech के शेयर में Action दिख सकता है।

07:20 AM

क्रूड में उछाल, OPEC+ की बैठक आज

कल की बजाय आज  OPEC+ की बैठक होगी। उधर मीटिंग से पहले करीब 3 साल की ऊंचाई पर कच्चा तेल पहुंचा।   76 डॉलर के पास ब्रेंट का भाव पहुंचा है। तेल उत्पादक देश प्रोडक्शन बढ़ाने पर फैसला ले सकते हैं ।

07:10 AM

 

इंजेक्टेबल कारोबार अलग करेगी AURO PHARMA

आवाज़ की खबर पर  मुहर लगी है। सब्सिडियरी Eugia Pharma के  Unit-4 ट्रांसफर को AUROBINDO PHARMA की बोर्ड ने  मंजूरी दी है।  कंपनी इंजेक्टेबल कारोबार को एक छत के नीचे लाना चाहती है।  फैसले से आज शेयर में एक्शन बढ़ सकता है। 


07:00 AM

एशिया और US मार्केट से संकेत अच्छे

हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया, SGX NIFTY और DOW FUTURES में मजबूती देखने को मिल रही है। उधर कल अमेरिका में S&P 500 की फिर रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई।  DOW भी 130 अंक चढ़कर बंद हुआ ।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।