कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में रौनक, sensex 395 अंक चढ़ा- Nifty 15,800 के ऊपर हुआ बंद

हफ्ते के पहले दिन बाजार में रौनक देखने को मिली और बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

अपडेटेड Jul 05, 2021 पर 7:38 PM
Story continues below Advertisement

03:36 PM

हफ्ते के पहले दिन बाजार में रौनक देखने को मिली और बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।  मिडकैप, स्मालकैप शयरों में खरीदारी देखने को मिली। वही रियल्टी, मेटल, बैंकिंग शेयरों में तेजी रही। इधर ऑटो, FMCG शेयरों में भी खरीदारी का जोश रहा। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 395.33 अंक यानी 0.75 फीसदी के साथ 52,880.00 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी 112.15 अंक यानी 0.71 फीसदी में मजबूती के साथ 15,834.35 के स्तर पर बंद हुआ।

03: 25 PM


डीलिंग रूम्स में आज HPCL में डीलर्स द्वारा positional buying की राय दी जा रही है। उनको लगता है कि इसमें 315-320 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। आज ओपन इंटरेस्ट में इसमें करीब 11 लाख शेयर्स जुड़े हैं। इसमें फ्रेश लॉन्ग भी देखने को  मिले हैं।



03:12 PM

डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि Dealers ने SBI में BTST strategy यानी आज खरीदें और कल बेचें की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं। उनको लगता है कि इसमें 8-10 रुपये की upside देखने को मिल सकती है। इसके अलावा आज पिछले करीब आधे घंटे में इसमें अच्छी खरीदारी नजर आई है। आज ओपन इंटरेस्ट में इसमें करीब 8 लाख शेयर्स जुड़े हैं। इसमें फ्रेश लॉन्ग भी देखने को मिले हैं।

03:03 PM

DELTA CORP। कल से Sikkim Casinos में कामकाज शुरू होगा। नियमों में राहत पर Sikkim Casinos शुरू करेंगे। गोवा में फिलहाल Casinos बंद रहेंगे। गोवा में लॉकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

 02:48 PM

KPR Mill। तमिलनाडु में आज से सभी यूनिट में कामकाज शुरू हुआ है। तमिलनाडु में आज से सभी यूनिट में कामकाज शुरू किया है।  

02:39 PM

GODREJ CONS Q1 UPDATE। कंपनी का कहना है कि भारतीय कारोबार में वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत है। इंडोनेशिया में कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ फ्लैट रहने की उम्मीद है। अफ्रीका, USA और मिडिल ईस्ट में कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ बढ़ी है। कंपनी ने Latin America और SAARC के कारोबार में सेल्स ग्रोथ मजबूत बने रहने की उम्मीद जताई है। 10 फीसदी की मजबूत सेल्स ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी ने कहा है कि 2 साल का CAGR डबल डिजिट में होगा।

02:23 PM

सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक MSTC की सब्सिडियरी FSNL में स्ट्रैटेजिक सेल करेगी। FSNL में स्ट्रैटेजिक विनिवेश की प्रक्रिया तेज हुई है। Asset Valuer नियुक्ति के लिए RFP जारी किया गया है। बोली सौंपने की आखिरी तारीख 2 अगस्त तय की गई है। बता दें कि FSNL, MSTC की सब्सिडियरी है।

02:10 PM

MCX। यूरोपियन एनर्जी एक्सचेंज के साथ MoU किया है। इलेक्ट्रिसिटी डेरिवेटिव्स के लिए MoU किया है।

02:00 PM

चार दिनों की गिरावट के बाद मेटल INDEX में रौनक लौटी है।  STERLITE POWER के IPO की खबरों से VEDANTA करीब 4 फीसदी चढ़ा है।  पॉजिटिव ब्रोकरेज रिपोर्ट से Nalco और Tata Steel में भी 2 से 3% की तेजी देखने को मिली है।

01:50 PM

जून में नए DMAT Accounts में 9 फीसदी से ज्यादा बढ़ने की Angel के अपडेट से ब्रोकिंग शेयरों को पंख लगे है।  motilal Oswal में 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। Geojit, JM Financial और Religare में भी रौनक देखने को मिल रही है।

01:40 PM

INDUSIND BK Q1 UPDATE। साल-दर साल आधार पर डिपॉजिट में 26 फीसदी की बढ़त देखमे को मिल रही है। नेट एडवांस में 7% की बढ़त रही है। 30 जून तक CASA रेश्यो 40.1% फीसदी पहुंच गई है।

01:23 PM

Zomato IPO: फूड डिलीवरी ऐप Zomato की सबसे बड़ी स्टेकहोल्डर इंफोएज ने ऑफर फॉर सेल घटाकर आधा कर दिया है। कंपनी पहले जोमैटो के इश्यू में 750 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल लाने वाली थी। हालांकि अब कंपनी ने इसे घटाकर 375 करोड़ रुपए कर दिया है।

कंपनी ने 4 जुलाई को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया, कंपनी ने ऑफर फॉर सेल का साइज घटा दिया है। इंफोएज ऑफर फॉर सेल के जरिए 3750 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।  

01:10 PM

बाजार की बड़ी बातें

बाजार में रौनक देखने को मिल रही है और  निफ्टी 15800 केपार टिके रहने में कामयाब है।  वहीं निफ्टी बैंक में खरीदारी जारी है औऱ ये  230 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयर चमके है। वहीं रियल्टी शेयरों में भी आज मजबूती देखने को मिल रही है। मिडकैप में केमिकल, ब्रोकरेज शेयरों में तेजी आई है।

12:52 PM

PNB Hsg Fin। SAT ने SEBI-PNB Housing का मामला 12 जुलाई तक टाला है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 12.25 रुपये  यानी 1.77 फीसदी की बढ़त के साथ 705 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

12:39 PM

बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। फिलहाल सेसेंक्स 322.15 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 52,806.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है । वहीं निफ्टी 93.90 अंक यानी 0.60 फीसदी की मजबूती के साथ 15,816.10 के स्तर पर नजर आ रहा है।

12: 30 PM

बाजार में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। छोटे-मझोले शेयरों में अच्छी बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। बीएसई का मिडकैप इडेक्स 0.21 फीसदी और स्म़ॉलकैप इंडेक्स 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं S&P BSE REALTY 2.09 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है।

12:20 PM

ROUTE MOBILE की तूफानी रैली जारी है।   4 सत्रों में 35 परसेंट दौड़ा है।  ON MOBILE भी तेजी के सफर पर निकला है ये शेयर में 16 परसेंट का जोरदार उछाल आया है।

12:10 PM

Avenue Supermarts के शेयर में इंट्राडे में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। साल-दर-साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी के आय में 31.3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। ग्लोबल फर्म Macquarie ने इस शेयर पर outperform की रेटिंग देते हुए 3700 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

12:00 PM

RAMKRISHNA FORG। ICRA ने लॉन्ग टर्म रेटिंग आउटलुक पॉजिटिव किया है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 27.30 रुपये यानी 4.04 फीसदी की बढ़त के साथ 721.85 के स्त पर कारोबार कर रहा है।

11:46 AM

Gold Price: आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़त आई। एमसीएक्स (MCX) पर 5 जुलाई को सोना वायदा 0.01 फीसदी बढ़कर 47,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी वायदा 0.32 फीसदी यानी 225.7 रुपये बढ़कर 70,525 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है।

11:36 AM

HDFC बैंक ने बताया है कि उसके एडवांसेज लगभग 14.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जून के अंत में बढ़कर लगभग 11,47,500 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। पिछले वर्ष की समान अवधि में ये 10,03,300 करोड़ रुपये के थे। बैंक ने मार्च के अंत में 11,32,800 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 1.3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है।

11:23 AM

सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 4G सर्विस के लिए BSNL अगले हफ्ते LoI जारी करेगी। BSNL ने जनवरी में 4G सर्विस के लिए टेंडर जारी किया था। इधर ITI और Tejas Networks को भी अगले हफ्ते मिलLoI  सकता है । वहीं BSNL टेंडर के लिए 24 जून आखिरी तारीख थी। L&T को भी अगले हफ्ते BSNL से 4G सर्विस के लिए LoI मिलेगा। साथ ही   Tech Mahindra को भी BSNL से 4G सर्विस के लिएLoI मिलेगा।

11:10 AM

भारत जून सर्विस PMI महीने दर महीने आधार पर 46.4 से घटकर 41.2 पर आ गई है। जून सर्विस PMI 11 महीने में सबसे कम है। महीने दर महीने आधार पर जून  कंपोजिट PMI 48.1 से घटकर 43.1पर आ गई है।  

11:00 AM

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन की बाजार पर राय

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते कहा कि मैंने कहा 7 तारीख को निफ्टी 16000 पहुंचेगा इसमें भले ही 1-2 दिन और लग जायें लेकिन ये जरूर पहुंचेगा। इसलिए इस समय बाजार में खरीदारी करें और मंदी में ना रहे। दूसरी बातों पर ध्यान ना दें नहीं तो जुलाई का महीना निकल जायेगा।

भसीन ने आगे कहा कि जुलाई महीने के सेकंड हाफ में बाजार में अच्छी तेजी नजर आयेगी। विशेषकर रियल्टी स्टॉक्स बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा आईटी और मिडकैप स्टॉक्स में भी तेजी नजर आयेगी। गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में अच्छी तेजी रहेगी और ये इस साल 1750 तक जायेगा। संजीव भसीन ने कहा कि वे बैंकिंग सेक्टर में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बंधन बैंक और आरबीएल बैंक पर बहुत बुलिश हैं।

10:50 AM

Cnbc Awaaz EXCLUSIVE:DCC की अहम बैठक आज, VSAT सेवाओं के विस्तार को मंजूरी संभव

डिजिटल कम्युनिकेशन कमिशन की अहम बैठक आज होने वाली है। DCC आज VSAT सेवाओं के विस्तार को हरी झंड़ी दे सकती है।   VSAT सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां भी टेलीकॉम कंपनियों को कनेक्टिविटी दे सकती हैं।

सीएनबीसी -आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों को Backhaul कनेक्टिविटी मिलेगी। Nelco देश की सबसे बड़ी VSAT सर्विस प्रोवाइडर है। वहीं GUJARAT NARMADA VALLEY FERTILIZERS भी VSAT सेवाएं देती है। सूत्रों के मुताबिक कंपनियों का स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज भी 1 फीसदी होगा। कंपनियां अपना एक्टिव  और पैसिव इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर कर सकेंगी। साथ ही ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में सेवाएं पहुंचाना आसान होगा।

10:40 AM

Brokerage on DMART (AVENUE SUPERMART)

ब्रोकरेजेस ने डीमार्ट पर राय देते हुए कहा है कि महंगाई से DMart जैसे रिटेलर को लेकर आकर्षण बढ़ेगा। वहीं तेज रिकवरी से Q1 बिक्री 5,030 करोड़ रुपये रही। इन्होंने इसका FY23/24 के लिए EPS अनुमान 4 प्रतिशत/ 6 प्रतिशत बढ़ाया है। जबकि ऑनलाइन डिलिवरी में कंपनी की स्थिति अच्छी हुई। 

10:30 AM

हफ्ते के पहले दिन बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है।  निफ्टी 15800 के पार निकला है।   HDFC BANK, RIL,TCS और ICICI BANK ने जोश भरा है।  निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा 280 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। मिडकैप इंडेक्स भी आधा परसेंट की बढ़त दिख रही है।

10: 20 AM

रियल्टी शेयर चमक रहे हैं। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स लगातार दूसरे दिन उछलकर करीब 2 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा है।  GODREJ PROP, PHOENIX, DLF जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

10:06 AM

Rupee Open: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 22 पैसे मजबूत होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 74.52 के स्तर पर खुला है। वहीं शुक्रवार के कारोबारी दिन में डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दिखी थी और ये 18 पैसे टूटकर 74.74 के स्तर पर बंद हुआ था। 

10:02 AM

INDIA PESTICIDES की अच्छी लिस्टिंग

INDIA PESTICIDES का शेयर 21 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। BSE पर ये शेयर  360 रुपये प्रति शेयर  के भाव पर लिस्ट हुआ है जबकि NSE 350 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है। बता दें कि इसका इश्यू प्राइस 296 रुपये प्रति शेयर था।

09:52 AM

केमिकल शेयरों में जोरदार कमाई देखने को मिल रही है। KANORIA, GHCL,  HIKAL में 3 से 4 परसेंट की तेजी देखने को मिली है।  रिकॉर्ड ऊंचाई पर PIDILITE का शेयर कारोबार कर रहा है।  एक महीने में THIRUMALAI, JB CHEM, NOCIL ने करीब 10 से 15 परसेंट का शानदार रिटर्न दिया है।

09:45 AM

Credit Suisse की Vodafone Idea पर राय

Credit Suisse ने Vodafone Idea पर अंडरवेट रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 6 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रेवेन्यू अनुमान से कम है जबकि EBITDA उम्मीद से ज्यादा है। वहीं फंड जुटाने के लिए प्राइसिंग में सुधार की जरूरत है।

09:35 AM

Petrol Diesel Price: आज सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कल रविवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे बढ़ाए थे। हालांकि, डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज कीमतें बढ़ने के साथ दिल्ली में पेट्रोल का रेट 100 रुपये के बहुत करीब पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल का रेट 106 रुपये के करीब पहुंच चुका है।


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहला स्टेट कैपिटल था जहां पेट्रोल 100 के पार पहुंचा। इसके बाद जयपुर, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, पटना और तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल की कीमतें प्रति लीटर 100 रुपये से अधिक हो गईं। चेन्नई में पेट्रोल 3 दिन पहले 100 रुपये के पार पहुंचा।

09:27 AM

GOLDMAN SACHS की MARICO पर राय

GOLDMAN SACHS ने MARICO पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 475 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रेवेन्यू ग्रोथ से लागत बढ़ने का असर कम होगा। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सुस्त रहने का अनुमान है। इन्होंने मजबूत रेवेन्यू के चलते कंपनी का FY23 के लिए EPS अनुमान  3 प्रतिशत बढ़ाया है। वहीं तिमाही आधार पर मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही Q1 में मुनाफा 6 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान भी है।

09:17 AM

बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 217.74 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 52,702.41के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 64.35 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 15,786.55 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09:10 AM

CLSA की TATA STEEL पर राय

CLSA ने TATA STEEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,462 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तिमाही आधार पर Q1 में सेल्स वॉल्यूम 11 प्रतिशत घटकर 4.2 mt रहा। इसके अलावा तिमाही आधार पर घरेलू सेल्स में 16 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। वहीं घरेलू स्टील कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनी को फायदा होगा।

09:03 AM

प्री-ओपनिंग में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 214.88 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 52699.55 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 92.50  अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 15814.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09:00 AM

PANACEA BIOTECH। DCGI से Sputnik V बनाने की मंजूरी मिली है ।कंपनी का RDIF से Sputnik V के लिए करार हुआ है। Sputnik V वैक्सीन कंपनी अपने बद्दी प्लांट में बनाएगी।

08:52 AM

NTPC। CERC ने दादरी-1 प्लांट से PPA से EXIT करने की मंजूरी दी है। दिल्ली में BSES Discoms को PPA से निकलने की इजाजत मिली है। बिजली मंहगी होने की वजह से BSES करार खत्म करना चाहती थी। NTPC ने फ्लाई एश बेचने के लिए EoI जारी किया है।

08:46 AM

स्टील शेयरों पर फोकस

रिपोर्ट के मुताबिक HRC की कीमतों में 1,500-2,000 रुपये टन की कटौती है। JSW Steel ने HRC के दाम 1,500 रुपये प्रति टन घटाए है। वहीं ArcelorMittal Nippon ने दाम  2,000रुपये प्रति टन की कटौती की है।

08:42 AM

फोर्जिंग शेयरों पर फोकस

नॉर्थ अमेरिका में क्लास 8 ट्रक की बिक्री बढ़ी है। महीने दर महीने  आधार पर क्लास 8 ट्रक की बिक्री 11% बढ़कर 25,700 यूनिट रही है जबकि साल -दर साल आधार पर क्लास 8 ट्रक की बिक्री 61% बढ़कर 25,700 यूनिट रही है।

08:37 AM

LUMAX AUTO। जापानी कंपनी Alps Alpine के साथ JV बनाने के लिए करार किया है।  कंपनी इलेक्ट्रिक कंपोनेंट के लिए 50:50 JV बनाएगी।

08:30 AM

V-GUARD। कंज्यूमर बिजनेस के लिए अलग Subsidiary बनाने को मंजूरी मिली है। कंज्यूमर इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के लिए सब्सिडियरी मिलेगी।

08:17 AM

WONDERLA HOLIDAYS। आज से Bangalore का रिसॉर्ट खुलेगा। 50% क्षमता के साथ  रिसॉर्ट खुलेगा।  कंपनी कोच्चि और हैदराबाद में भी थीम पार्क चलाती है।

08:12 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 15764-15791 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 15821-15871 है।  बेस जोन 15654-15640 और बड़ा बेस जोन : 15561-15510 है। FIIs आंकड़े निगेटिव लेकिन 15600-700 पर पुट राइटर्स है और 15800 पर कॉल राइटर्स है। US बाजार मजबूत है, बेस के पास शॉर्ट से बचें। ऑप्शन आंकड़ों के मुताबिक रेंज- 18800-15640 है। ऊपर लॉन्ग सौदों से निकलें और शॉर्ट भी करें। 15810-15821 के ऊपर लॉन्ग रहें, बड़ा ब्रेकआउट संभव है।

08:05 AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 39940-35040 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 35240-35360 है। बेस जोन 34643-34550 और बड़ा बेस जोन 34365-34122 है। चार्ट पर अब भी कमजोर संकेत मिल रहे है। 34500 के नीचे बड़ा ब्रेकडाउन संभव है। 35050 और 35360 के ऊपर ही बड़ा Reversal है। 34500 के नीचे शॉर्ट करें बैंक निफ्टी में 34360-34122 का स्तर संभव है। 34360-122 पर 50 DEMA और अहम बेस बना हुआ है । 35050 के ऊपर 35240-360 का स्तर संभव है।

07:54 AM

आज के ट्रेडिंग कॉल्स

Prudent Broking Services

BUY ICICIPRULIFE ABOVE 624 SL 615 TGT 641


IDBI Capital

Buy CHOLAFIN Stop 495 Target 540


LearnMarketsOnline.com

Buy Reliance @ 2130 SL 2070 TGT 2250

07:46 AM

ZOMATO के IPO का रास्ता साफ

Zomato के IPO का रास्ता  साफ हुआ है। कंपनी की अर्जी को आज SEBI की आधिकारिक मंजूरी मिल सकती है। कंपनी की 8250 करोड़ रुपये  के IPO लाने की योजना है।

07:37 AM

INDIA PESTICIDES की लिस्टिंग आज

आज INDIA PESTICIDES की लिस्टिंग होगी । IPO 29 गुना भरा था  और इसका इश्यू प्राइस 296  रुपया है।


07:28 AM

AVENUE SUPERMARTS ने जारी किया Q1 UPDATE

तिमा्ही नतीजों से पहले आने लगे Q1 UPDATES आने लगे।  AVENUE SUPERMARTS के रेवेन्यू में 31 परसेंट का इजाफा देखने को मिल सकता है।   कंपनी ने 4 नए स्टोर खोले है। वहीं, CSB BANK के डिपॉजिट में 14 परसेंट तो ADVANCES में 23 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिल सकता है। 


07:20 AM

OPEC+ की आज फिर होगी बैठक

क्रूड प्रोडक्शन बढ़ाने के फैसले पर आज फिर  OPEC+ की बैठक होगी।  शुक्रवार को नहीं कोई फैसला हुआ था।  साल अंत से प्रोडक्शन बढ़ाने पर सहमति बनने के आसार हैं।

07:10 AM


एशिया मिलाजुला, SGX NIFTY में बढ़त

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। एशिया में NIKKEI नीचे कारोबार कर रहा है लेकिन SGX NIFTY आधा परसेंट ऊपर नजर आ रहा है।  वही INDEPENDENCE DAY के मौके पर आज बंद रहेंगे।  US मार्केट, शुक्रवार बढ़त पर बंद हुए थें।  S&P 500 की फिर हुई रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।