03:35 PM
बाजार आज सपाट चाल के साथ खुला था लेकिन कारोबारी दिन में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में करोबार सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकॉर्ड क्लोजिंग की। आज के कारोबार में मिडकैप 179 प्वाइंट चढ़कर 27328 पर के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 192 प्वाइंट चढ़कर 35771 पर के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 193.58 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त लेकर पहली बार 53,054.76 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 61.40 अंक यानी 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ 15,879.65 के स्तर पर बंद हुआ है।
03: 04 PM
Tata Motors Stock Price: टाटा मोटर्स के शेयरों ने पिछले एक साल में 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इसके मुकाबले निफ्टी 50 का रिटर्न सिर्फ 46 फीसदी रहा है। हांलाकि 6 जुलाई को कंपनी ने बताया कि सेमिकंडक्टर की कमी होने से सितंबर 2021 तिमाही में जगुआर-लैंड रोवर के वॉल्यूम में 50 फीसदी तक कमी आ सकती है। कंपनी ने बताया कि इससे कंपनी की आमदनी भी घटेगी। यह खबर आते ही टाटा मोटर्स के शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई।
बिकवाली का दवाब इतना ज्यादा रहा कि 6 जुलाई को टाटा मोटर्स के शेयरों में लोअर सर्किट लगा और कारोबार के अंत में इसके शेयर 8.4 फीसदी गिरकर बंद हुए। आज दोपहर 2.33 मिनट पर टाटा मोटर्स के शेयर 0.19 फीसदी ऊपर 317.65 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
02: 48 PM
बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी नीचे से 81 प्वाइंट चढ़ा है जबकि सेंसेक्स नीचे से 230 प्वाइंट चढ़ा है। बैंक निफ्टी नीचे से 315 प्वाइंट चढ़ा है। मिडकैप नीचे से 190 प्वाइंट चढ़ा है।
02:40 PM
Nifty 50 में जल्द हो सकती है DMart, Info Edge की एंट्री, ये स्टॉक्स हो सकते हैं बाहर
स्टॉक मार्केट के बड़े इनवेस्टर्स में शामिल राधाकिशन दमानी की एवेन्यू सुपरमार्ट्स (DMart) या Naukri.com की पेरेंट कंपनी Info Edge जल्द Nifty 50 का हिस्सा बन सकती हैं। इंडेक्स के रिव्यू में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन या कोल इंडिया को बाहर किया जा सकता है।
Avenue Supermarts और Info Edge के स्टॉक्स ने पिछले छह महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और बेंचमार्क इंडेक्स को पीछे छोड़ा है। Avenue Supermarts का मार्केट कैपिटलाइजेशन Info Edge से अधिक है।
02:20 PM
बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी नीचे से 75 प्वाइंट चढ़ा है। सेंसेक्स नीचे से 225 प्वाइंट चढ़ाहै। बैंक निफ्टी नीचे से 285 प्वाइंट चढ़ा है। मिडकैप नीचे से 150 प्वाइंट चढ़ा है।
02:00 PM
बाजार में कंसोलिडेशन का मूड कायम है। निफ्टी 15800 के ऊपर टिका है। HDFC TWINS, Bajaj Finserv, ICICI Bank से सपोर्ट मिल रहा है । निफ्टी बैंक निचले स्तरों से 250 अंक की रिकवरीआई है। मिडकैप में भी खरीदारी हो रही है।
01:45 PM
NCLAT ने दी ओयो की इनसॉल्वेंसी प्रोसीडिंग वापस लेने की अनुमति, होटल मालिकों को झटका
नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्राइब्यूनल (NCLAT) ने बुधवार को ओयो के इनसॉल्वेंसी प्रोसीडिंग वापस लेने के आवेदन को अनुमति दे दी। इससे आयो होटल्स की सब्सिडियरी के खिलाफ क्लेम दाखिल करने वाले कई होटल मालिको को झटका लगा है। एक होटल मालिक के लॉयर ने बताया, ओयो के आवेदन को अनुमति दी गई है और हमारे हस्तक्षेप के आवेदनों को अस्वीकार कर दिया गया है।
हालांकि, इसके साथ ही कंपनी के क्रेडिटर्स को कुछ राहत भी मिली है। उन्हें एक समझौता करने के लिए ओयो से संपर्क करने का अधिकार दिया गया है। हालांकि, यह कंपनी पर निर्भर करेगा कि होटल मालिकों के साथ वह मामले का निपटारा करना चाहती है या नहीं।
01:30 PM
इन दिनों बाजार में NCD की बहार आई हुई है। IIFL के बाद अब Piramal Ent की सब्सिडियरी PIRAMAL CAPITAL का NCD 12 जुलाई को बाजार में खुलने वाला है। यह एनसीडी Secured NCD है औऱ इस एनसीडी की फेस वैल्यू 1,000 रुपये है। इस NCD में आपको 8.10 फीसदी से 9 फीसदी के बीच की ब्याज मिलेगा।
01:20 PM
REDINGTON ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने को बोर्ड की मंजूरी हासिल कर ली है। उधर CADILA HEALTH ने Injectables यूनिट में निवेश की खबर का खंडन किया है।
01:00 PM
बाजार की बड़ी बातें
कैबिनट रीशफल पर बाजार की नजरें रहेगी। निफ्टी 15800 के उपर टिका है। वहीं निफ्टी बैंक 100 अंक चढा है। रिय्लटी , brokerage शेयरों में खरीदारी का जोर है। कैपिटल गुड्स , fmcg stocks में भी बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है।
12:47 PM
आज शाम 6 बजे मोदी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार
मोदी सरकार की दूसरी पारी का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज होने जा रहा है। आज शाम 6 बजे शपथ ग्रहण के बाद टीम मोदी का चेहरा काफी हद तक बदल जाएगा। हमें सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि 20 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं तो कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने पब्लिक एंटरप्राइजेज विभाग को भारी उद्योग मंत्रालय से अलग कर दिया है।
12:35 PM
भारी उद्योग मंत्रालय से निकलकर Department of Public Enterprises वित्त मंत्रालय के अधीन आया। बदलाव के बाद सरकारी कम्पनियों के विनिवेश और asset monetization पर अमल आसान होगा। नोटिफिकेशन जारी हुआ
12:22 PM
INDUSIND BANK। डिजिटल पेमेंट नेटवर्क लॉन्च करने के लिए TPCODL (TP Central Odisha Distribution Limited) के साथ पार्टनरशिप करार किया है। कंपनी देखरेख की जिम्मेदारी अब DPE के पास होगी।
12: 10 PM
ग्लोबल ब्रोकरेज की थम्सअप Bharat Forge ने हिट किया 52 हफ्ते का हाई
आज यानी 7 जुलाई के सुबह के कारोबार में Bharat Forge के शेयर प्राइस में 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। पिछले 1 साल में इस शेयर ने 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली और यह 793.10 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है।
आज के कारोबार में यह 25.95 रुपए यानी 3.38 फीसदी ऊपर नजर आ रहा है। आज इसने अपना 808.05 रुपये का 52 हफ्ते का हाई भी छुआ है। आज के कारोबार में इसमें 808.05 रुपए का इंट्राडे हाई औऱ 767.75 रुपये का इंट्राडे लो छुआ है।
12:00 PM
टाटा मोटर्स का शेयर लगातार दूसरे दिन गिरा
दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के शेयर प्राइस में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कंपनी का शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत से अधिक गिरा। सेमीकंडक्टर्स की कमी से कंपनी की लग्जरी कार यूनिट जगुआर लैंड रोवर की सितंबर में समाप्त होने वाली तिमाही में होलसेल वॉल्यूम आधी गिर सकती है।
जगुआर लैंड रोवर की जून तिमाही में रिटेल सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर अच्छी बढ़ोतरी हुई थी। इससे कोरोना के मामले कम होने के बाद डिमांड में सुधार का संकेत मिला था।
11: 45 AM
Gold Price: आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमतों (MCX) में लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। MCX पर 6 जुलाई को सोना वायदा 0.15 फीसदी यानी 73 रुपये चढ़कर 47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी वायदा 0.03 फीसदी यानी 23 रुपये बढ़कर 69,620 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है।
11:33 AM
चांदी में सुस्ती
MCX पर चांदी 70,000 रुपये किलो के नीचे कारोबार कर रहा है । डॉलर में रिकवरी से ऊपरी स्तर पर दबाव बना हुआ है।
11: 22 AM
क्रूड पर दबाव
WTI क्रूड 6 साल के ऊपरी स्तर से फिसला गया है। कार्टेल टूटने और उत्पादन बढ़ने की आशंका है। OPEC+ फिर से उत्पादन पर चर्चा शुरू कर सकता है। ग्लोबल डिमांड मजबूत है और जुलाई में Deficit के आसार नजर आ रहे है। Saudi Aramco ने अगस्त के लिए दाम बढ़ाए है।
11: 13 AM
मेटल्स में मजबूती
जून में चीन की Smelting में कमी आई है। बेहतर डिमांड से मेटल्स में मजबूती देखने को मिल रही है। शंघाई में कॉपर इंवेंट्री फरवरी के बाद सबसे कम है।
11:00 AM
Dolly Khanna के इस शेयर ने 1 साल में दिया 450% रिटर्न
Butterfly Gandhimathi Appliances की शेयर प्राइस में में डाली खन्ना की नेटवर्थ पिछले एक साल में करीब 450 फीसदी बढ़ी है। NSE पर गांधीमती एप्लायंसेज (Gandhimathi Appliances)की शेयर प्राइस 6 जुलाई 2020 के 132.40 रुपए से बढ़कर 5 जुलाई 2021 को 718 रुपए प्रति शेयर के भाव पर आ गए।
कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक जनवरी-मार्च 2021 की अवधि में चेन्नई स्थिति दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना की इस कंपनी में 2,85,050 इक्विटी शेयरों की यानी करीब 1.59 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी थी।
10: 52 AM
IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन की बाजार पर राय
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते कहा कि सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म करेगा। अब लोग अचंभित हो रहे हैं कि यूएस मार्केट में करेक्शन देखने को मिल रहा है जबकि डाओ में करेक्शन यील्ड में गिरावट की वजह से आया है।
उन्होंने कहा इसलिए ज्यादा चिंता नहीं करें भले 2-4 दिन और लग जायें लेकिन निफ्टी में उच्च स्तर देखने को मिलेगा और बैंक निफ्टी 37000 का आंकड़ा छुएगा। भसीन ने कहा कि वे बंधन बैंक, आरबीएल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर बहुत ज्यादा बुलिश हैं।
10:44 AM
भारी उद्योग मंत्रालय से निकलकर 36 से ज्यादा कंपनियां वित्त मंत्रालय के अधीन आईं है। इस लिस्ट में BHEL, HMT, Scooters India के नाम शामिल है। इस बदलाव से कंपनियों का स्ट्रैटेजिक विनिवेश आसान होगा।
10:34 AM
कंसॉलिडेशन के मूड में बाजार नजर आ रहा है। निफ्टी 15800 के ऊपर टिका है। HDFC TWINS, ASIAN PAITNS ITC से सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी बैंक निचले स्तरों से 150 अंक सुधरा है।
10:27 AM
रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स डेढ़ परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। अच्छे Q1 अपडेट से SOBHA का शेयर 7 परसेंट से ज्यादा भागा है।
10:16 AM
ब्रोकिंग शेयरों में बहार छाई है। ANGEL BROKING, GEOJIT FINANCIAL, MOTILAL OSWAL के शेयर 7 से 8 परसेंट तक उछले है। अन्य ब्रोकिंग शेयरों में भी शानदार तेजी देखने को मिल रही है।
10: 04 AM
Rupee Open: इक्विटी मार्केट की तरह की रुपये में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे टूटकर 74.60 के स्तर पर खुला है। कल यानी मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे टूटकर 74.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
10:00 AM
MS की IndiGo पर राय
MS ने IndiGo पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,292 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि महामारी की शुरुआत से ही इसकी पोजीशन में उल्लेखनीय सुधार दिखाई दिया है। जैसे ही वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ेगी इसका कारोबार बढ़ेगा और बहुत तेजी से कमाई बढ़ेगी।
09:50 AM
MS की Bajaj Finance पर राय
MS ने Bajaj Finance पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 6000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि AUM ग्रोथ अनुमान से ज्यादा रही है। दूसरी तरफ नये ग्राहक जोड़ने को लेकर भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
09:40 AM
Wonderla Holidays, ईजी ट्रिप और अंबुजा सीमेंट्स पर Chartviewindia.in के मजहर मोहम्मद की राय क्या है।
Wonderla Holidays: 317 रुपए के लक्ष्य के लिए बनें रहें।
मजहर मोहम्मद का कहना है कि इस स्टॉक में अभी भी संभावना बाकी है। 250 –240 के आसपास इस शेयर में मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। ये इस शेयर में नई खरीदारी करने का अच्छा मौका होगा। जिनके पास ये शेयर है वे इसमें 317 रुपए के लक्ष्य के लिए बनें रहें। वहीं इसमें नई खरीदारी के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 235 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं।
Easy Trip Planners: 425 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ बने रहें
मजहर मोहम्मद का कहना है कि अगर आपके पास ये शेयर है तो इसमें 425 रुपए के नीचे के स्टॉपलॉस के साथ 455 रुपए के लक्ष्य के लिए बने रहे। अगर ये शेयर 400 रुपए के आसपास मिलता है तो फिर इसमें नई खरीदे के मौके होंगे।
Ambuja Cements: खरीदें
मजहर मोहम्मद की इस स्टॉक में वर्तमान लेवल पर भी पोजीशनल बाइंग की सलाह है। इसके लिए 337 रुपए के नीचे का स्टॉपलॉस रखें। इस स्टॉक में 377 रुपए का लक्ष्य हासिल हो सकता है।
09:30 AM
Petrol Diesel Price: देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का हाल मुंबई जैसे हो गया है। मुंबई में बहुत पहले पेट्रोल ने शतक बना लिया था।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 35 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पेट्रोल 100.21 रुपये और डीजल में 17 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 89.53 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।
पिछले 4 मई से अब तक 37 बार पेट्रोल-डीजल के दाम में रुक- रुक कर बढ़ोतरी हुई है। इन 37 दिनों में पेट्रोल 9.89 रुपये और डीजल 8.74 रुपये महंगा हो गया है।
09: 24 AM
GOLDMAN SACHS की BHARAT FORGE पर राय
GOLDMAN SACHS ने BHARAT FORGE पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 883 रुपये तय किया है। FY20-24 में Cons Revenue/EBITDA CAGR 8 प्रतिशत/22 प्रतिशत रहने की संभावना है।
09:18 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 57.25 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 52803.93के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 18.30 अंक नीचे यानी 0.12 फीसदी टूटकर 15800 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09: 10 AM
Nomura की Tata Motors पर राय
Nomura ने Tata Motors पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 353 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसके लिए चिप की कमी अनुमान से ज्यादा है। वहीं H1FY22 में फ्री कैश फ्लो/EBIT निगेटिव रह सकता है।
09:02 AM
प्री-ओपनिंग में बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सेसेंक्स 128.54 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 52989.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 9.70 अंक नीचे यानी 0.06 फीसदी टूटकर 15808.60 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:00 AM
TANLA PLATFORMS। सब्सिडियरी Karix Mobile ने Panasonic India से करार किया है। WhatsApp Solution के लिए Panasonic India से करार किया है।
08: 55 AM
MS की Tata Motors पर राय
MS ने Tata Motors पर इक्वल वेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 300 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि H1FY22 मार्जिन पर चिप की कमी का निगेटिव असर पड़ सकता है। वहीं चिप की कमी का JLR पर अनुमान से ज्यादा असर होने की आशंका जताई गई है।
08:50 AM
SMC GLOBAL SECURITIES के Shitij Gandhi आज की तीन buy calls जिनमें 3-4 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई.
IndusInd Bank | LTP: Rs 1,028.55 | इस स्टॉक में 1,135 रुपए के लक्ष्य के लिए, 965 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्ते में इसमें 10 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Godrej Properties | LTP: Rs 1,428.60 | इस स्टॉक में 1,600 रुपए के लक्ष्य के लिए, 1,320 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्ते में इसमें 12 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
AU Small Finance Bank | LTP: Rs 1,115 | इस स्टॉक में 1,350 रुपए के लक्ष्य के लिए 975 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 3-4 हफ्ते में इसमें 21 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
08:45 AM
GREAVES COTTON। गुजरात में 50,000 की कीमत पर ई-स्कूटर लॉन्च की है।
08:40 AM
Bulk Deals: ताजे बल्क डील डेटा के मुताबिक BNP पारिबा ने NSE पर धानी सर्विसेज (Dhani Services) के 28 लाख शेयर 174 रुपए प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं। जबकि इस डील के सेलर टैमरिंड कैपिटल (Tamarind Capital)ने धानी सर्विसेज के 69.85 लाख शेयर 174.11 प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं।
इसी तरह एक निवेशक I-Labs Venture Capital Fund ने Megasoft में 34,56,375 इक्विटी शेयर (7.8 फीसदी) 14.33 रुपए प्रति शेर के भाव पर बेचे हैं। वहीं, Megasoft में ही श्रीनिवास राजू चिंतलापट्टी (Srinivasa Raju Chintalapati) ने 14.3 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 4.3 लाख शेयर बेचे हैं।
08:30 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 15875-15910 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 15941-15957 है। बेस जोन 15761-15740 और बड़ा बेस जोन: 15691-15651 है। कल हमारे लक्ष्य हासिल हुए, 15910 पर मुनाफा भी बुक कराया था। Tata Motors की खबर से बाजार बिगड़ा लेकिन अहम स्तर और पुट राइटर्स का जोन अब भी कायम है। अब 16000 कॉल और 15700 पुट में सबसे ज्यादा OI, लेकिन अब भी खरीदें और गिरावट में खरीदें । 15751-730 के ऊपर की हर गिरावट को खरीदें। 15940-910/15800-760 के बीच ट्रेडिंग जोन है। शुरुआत में ट्रेडिंग से बचें, पहले स्थिरता आने दें फिर सौदा ले।
08:20 AM
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 35780-35840 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 35930-36000 है। बेस जोन 35420-35310 और बड़ा बेस जोन 35190-35050है। कल हमारे लक्ष्य हासिल हुए, 35800 पर मुनाफा भी बुक कराया था। कल 35500 के पुट राइटर्स के जोन पर इसका बंद होना अच्छा था। 35500-35300 पर पुट राइटर्स गिरावट को थाम रहे हैं।35300-500 के ऊपर लॉन्ग रहें, खरीदें और हर गिरावट को भी खरीदें।
08:10 AM
आज के ट्रेडिंग कॉल्स
KR Choksey Shares & Securities
Buy Ramco Cem@1080, stl 1072, tgt 1096
-- Quantify Capital
Buy HDFC Bank SL 1500 Target 1600
--The Streets
Buy ITC, stop 200, tgt 210
08:00 AM
आज मोदी कैबिनेट का विस्तार!
आज PM मोदी के मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है। 20 नए चेहरों के शामिल होने की चर्चा है। कुछ मंत्रियों के विभाग बदल सकते हैं। सिंधिया और सुशील मोदी को जगह मिल सकती है।
07:50 AM
NMDC: आज रिटेल के लिए खुलेगा OFS
आज रिटेल के लिए NMDC का OFS खुलेगा। नॉन रिटेल का हिस्सा पूरा भरा है। अच्छी डिमांड को देखते हुए सरकार अतिरिक्त 3.49% हिस्सेदारी बेचेगी। फ्लोर प्राइस 165 रुपए हैं।
07:40 AM
आज खुलेगा G R INFRAPROJECTS का IPO
प्राइमरी मार्केट में एक्शन बढ़ेगा। आज G R INFRAPROJECTS का IPO खुलेगा। इसका प्राइस 828 से 837 रुपए के बीच है। साथ ही Clean Science का भी आज पब्लिक इश्यू खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 880 से 900 के बीच है।
07:30 AM
TITAN: Q1 में 117% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज
TITAN के Q1 अपडेट से बेहतर प्रदर्शन के संकेत दिए है। LOW BASE के चलते रेवेन्यू में 117 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली। ज्वेलरी सेगमेंट में 107% का उछाल दर्ज हुआ। WATCHES और EYE WEAR में भी पिछले साल की तुलना में ज्यादारौनक रही।
07:20 AM
SOBHA: Q1 में कुल बिक्री 40% बढ़ी
SOBHA के लिए Q1 बढ़िया रहा।कुल बिक्री 40 परसेंट बढ़कर करीब 680 करोड़ रही। वही RBL बैंक की डिपॉजिट में 21 परसेंट का उछाल देखने को मिला। पहले की तुलना में बैंक ने 2 परसेंट ज्यादा कर्ज दिए।
07:10 AM
ओडिशा: स्टील सेक्टर में बड़ा निवेश मंजूर
Odisha सरकार ने राज्य में 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी है। , Tata Steel 48,000 तो JSPL 24000 करोड़ से ज्यादा काInvestment करने जा रही हैं।
07:00 AM
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर
ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY भी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। उधर, अमेरिका में कल 7 दिनों की तेजी के बाद S&P 500 फिसला लेकिन NASDAQ ने नया हाई बनाया। बॉन्ड यील्ड घटने से सोने की चमक बढ़ी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।