Market view : कच्चे तेल में उछाल से बाजार में लगातार पांचवे दिन बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23650 के नीचे आ गया है। भारती एयरटेल,ICICI BANK,L&T और HDFC बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 400 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं INDIA VIX 6% से ज्यादा चढ़कर 14 के पार निकल गया है।
रियल्टी,कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है।ये तीनो सेक्टर इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। साथ ही मेटल और NBFCs भी करीब एक फीसदी नीचे हैं। वहीं FMCG,फार्मा और चुनिंदा IT शेयरों में खरीदारी आई है।
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए 24061/24110 पर पहला रेजिस्टेंस और 24159/24188/209 पर दूसरा रेजिस्टेंस है। वहीं, 23766-23681 पर पहला बेस और 23645/23577-531 पर दूसरा बेस है। कल बेस-1 टूटने के बाद शॉर्ट के सभी टार्गेट जोन हासिल हुए। FIIs की भारी बिकवाली जारी रही। शॉर्ट्स बढ़कर 2.63 लाख पहुंच गए। 24,000-24,100-24,200 पर भारी शॉर्ट कॉल पोजिशंस देखने को मिली। 23,800 पर हल्की पुट राइटिंग रही।
ग्लोबल सेटअप और कच्चा तेल और बॉन्ड यील्ड्स सभी हमारे खिलाफ हैं। बेस-1 के नीचे निफ्टी गैप भरने करने की तैयारी शुरू करेगा,निचली सीमा 23,645 है। रेजिस्टेंस-1 के नीचे शॉर्ट,रैली में शॉर्ट करें। लेकिन रिस्क-रिवॉर्ड का ध्यान रखें,बेस के बहुत करीब शॉर्ट ना करें। अगर 23,809-23,766 के नीचे सेटल हुए तो लोअर चैनल खुल जाएगा। इसके बाद 23,577-23,531 के टारगेट खुल सकते हैं।
बैंक निफ्टी के लिए 56832-57040 पर पहला रेजिस्टेंस और 57277-57466/588 पर दूसरा रेजिस्टेंस है। वहीं, 56110-55890 पर पहला बेस और 55740-55610/513 पर दूसरा बेस है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते। इनकी हीरो मोटो फ्यूचर्स में 5030 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 5240 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, अदाणी एंटरप्राइजेज फ्यूचर्स में इनकी 3050 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2940 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।