नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को देश में सोने की कीमत और नीचे आई है। 13 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भाव 149670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1400 रुपये घटी। रुपये में मजबूती ने कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ाया।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घरेलू मुद्रा को मजबूती देने के उद्देश्य से वीकेंड में कई उपाय किए थे। इसके बाद सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93 पैसे मजबूत होकर 95.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। छह महीने से अधिक समय में यह एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही।
सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,161.81 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137190 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट बरकरार है। 13 अक्टूबर की सुबह चांदी 239900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,000 रुपये गिरी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.09 डॉलर प्रति औंस है।