03:37 PM
03:37 PM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज बाजार की शुरुआत फ्लैट हुई है लेकिन कारोबारी दिन में बाजार में तेजी दिखी और सेसेंक्स-निफ्टी ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड स्तर छुआ था। आज इंट्राडे में निफ्टी ने 16,585 का नया रिकॉर्ड बनाया । वहीं सेंसेक्स ने 55,680 का नया रिकॉर्ड छुआ।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 145.29 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 55,582.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 33.95 अंक यानी 0.21 फीसदी की मजबूती के साथ 16,563.05 के स्तर पर बंद हुआ।
03:27 PM
राकेश झुनझुनवाला और राधाकृष्ण दमानी की हिस्सेदारी वाला आज का मिडकैप स्टॉकः Fortis
Dealers ने इस स्टॉक में 10-15% upside नजर आती है। इस कंपनी के अब Rakesh Jhunjunwala के पास 3.5 crore shares हैं। वहीं Jhunjhunwala family ने भी इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 4.31% से बढ़ाकर 4.64% की है। इनके अलावा RK Damani family के पास भी इस कंपनी के 46 lakh shares हैं। ये Shareholding pattern 31st July 2021 के मुताबिक है।
03:15 PM
VLCC Health Care ने IPO के लिए SEBI को फाइल किए डॉक्यूमेंट
देश की बड़ी ब्यूटी और वेलनेस कंपनियों में शामिल VLCC Health Care Ltd ने इनिशियल पब्लिक ऑफर ( IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास डॉक्यूमेंट जमा किए हैं। कंपनी के IPO में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 89.22 लाख शेयर्स का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल होगा। OFS में प्रमोटर मुकेश लूथरा 18.83 लाख शेयर्स, OIH मॉरीशस लिमिटेड 18.97 लाख शेयर्स और लियोन इंटरनेशनल 52.42 लाख शेयर्स बेचेंगे।
कंपनी में अभी वंदना लूथरा की 44.35 प्रतिशत और मुकेश लूथरा का 24.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है।IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल VLCC के सेंटर्स की संख्या बढ़ाने के लिए किया जाएगा। कंपनी की योजना खाड़ी देशों में भी सेंटर खोलने की है।
03:04 PM
Tata Motors ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ की डील, खरीदारों को मिलेगा आसानी से लोन
घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने यात्री वाहनों के खरीदारों को लोन मुहैया कराने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) से करार किया है।इस करार के तहत बैंक ऑफ महाराष्ट्र, टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों के ग्राहकों को कम दर पर लोन मुहैया कराएगा। ग्राहकों को कुछ शर्तों के साथ ब्याज दर 7.15 फीसदी से शुरू होगी। यह रेपो से जुड़ी लोन रेट (RLRR) होगी।
कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा है कि इस योजना के तहत सैलरी क्लास कर्मचारियों, स्वयं रोजगार में लगे लोगों, प्रोफेशनल्स, बिजनेसमैन और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को वाहन की कुल लागत (On Road) का 90 फीसदी लोन मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही कॉरपोरेट गाहकों को वाहन की कुल लागत का 80 फीसदी लोन मुहैया कराया जाएगा।
02:59 PM
बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। फिलहाल फिलहाल सेसेंक्स 182.60 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 55,619.89के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी47.75 अंक यानी 0.29 फीसदी की मजबूती के साथ 16,576.85 के स्तर पर नजर आ रहा है। हालांकि मिड और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखेन को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.28 और स्म़ॉलकैप इंडेक्स 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है।
02: 45 PM
इस नवरत्न कंपनी ने 2021 में दो गुने से ज्यादा की निवेशकों की वेल्थ, जानिए आगे कैसी रहेगी इसकी
नेशनल एल्यूमीनियम कंपनी लि. (Nalco) एक सरकारी (CPSE) कंपनी है जो खनन मंत्रालय के तहत आती है। 2021 में इसमें 94 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, इसी अवधि में निफ्टी में 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख का कहना है कि इस स्टॉक के लिए अगला टार्गेट 100-105 रुपए के आसपास स्थित है जो BSE पर 13 अगस्त के इसके 83.75 रुपए के क्लोजिंग प्राइस से करीब 20 फीसदी ज्यादा है।
वैशाली पारेख की राय है कि इस स्टॉक में 2-3 महीनें की अवधि के 100-105 रुपए के लक्ष्य के लिए 73 रुपए के आसपास के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए।
02:38 PM
सेंसेक्स, निफ्टी ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ है। निफ्टी ने 16,585 का नया रिकॉर्ड स्तर बनाया है जबकि सेंसेक्स ने 55,680 का नया रिकॉर्ड स्तर बनाया है।
02:27 PM
OLECTRA GREENTECH। कंपनी को 50 बसों के लिए 70 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 8.10 रुपये यानी 2.59 फीसदी की बढ़त के साथ 322 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।वहीं बीएसई पर यह शेयर 9.15 रुपये यानी 2.92 फीसदी की बढ़त के साथ 322.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।
02: 18 PM
Paytm के स्टाफ की IPO से पहले 600 करोड़ रुपये के ESOP शेयर कन्वर्जन की तैयारी
पेमेंट सॉल्यूशंस कंपनी पेटीएम के सैंकड़ों सीनियर एग्जिक्यूटिव्स इस वर्ष के अंत में आने वाले कंपनी के पब्लिक ऑफर से पहले अपने एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शंस को शेयर्स में कन्वर्ट कर रहे हैं। इन शेयर्स की वैल्यू 600 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। पेटीएम का पिछला वैल्यूएशन लगभग 16 अरब डॉलर का था।
इन ट्रांजैक्शंस की सुविधा के लिए पेटीएम अपने टॉप एग्जिक्यूटिव्स के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये का लोन जुटाने में मदद कर रही है। इसके लिए लेंडिंग इंस्टीट्यूशंस से बातचीत की जा रही है।इस फाइनेंसिंग से एंप्लॉयीज को कन्वर्जन के दौरान टैक्स का भुगतान करने में मदद मिलेगी। यह टैक्स मौजूदा शेयर प्राइस और ESOP के प्राइस के बीच के अंतर पर देना होगा।
02:03 PM
Sensex-Nifty हरे निशान में कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेसेंक्स 175.00 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 55,612.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 39.05 अंक यानी 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 16,568.15 के स्तर पर नजर आ रहा है।
01:50 PM
मेटल शेयरों में तूफानी तेजी जारी है। NIFTY METAL INDEX,LIFE HIGH के करीब पहुंचा है। TATA STEEL 3% से ज्यादा उछला है । VEDANT, JSW STEEL, JSPL में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली है।
01:45 PM
Ola Electric Mobility के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 8 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल से शुरुआत की है। इनमें से S1 की कीमत 99,999 रुपये और S1 Pro की 1,29,999 रुपये है। इस कीमत में सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी शामिल नहीं है।
ओला इन स्कूटर्स की बिक्री ओम्निचैनल मीडियम के जरिए करेगी। इनके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन एक्सपीरिएंस सेंटर होंगे। कंपनी अगले तीन महीनों में प्रत्येक शहर में एक एक्सपीरिएंस सेंटर खोलने की योजना बना रही है।
01:30 PM
ICICI PRU:CICI Pru Value Discovery वैल्यू डिस्कवरी (ICICI Pru Value Discovery) ने इंडिया बुल्स (Indiabulls) में बिक्री की है। Nippon India Value ने पीआई इंडस्ट्रीज (PI Industries) में अपना एक्सपोजर घटाया है। आदित्य बिरला एसएल प्योर वैल्यू (Aditya Birla SL Pure Value),एलएंडटी इंडिया वैल्यू (L&T India Value) और टाटा इक्विटी पी/ई (Tata Equity P/E)ने जुलाई में टाटा मोटर्स में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।
01:18 PM
फर्टिलाइजर की बढ़ती कीमतों पर सरकार सक्रिय
सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE जानकारी के मुताबिक Fertilzer Subsidyफिर से बढ़ाने का विकल्प खुला है। फर्टिलाइजर की बढ़ती कीमतों पर सरकार सक्रिय हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमत पर सरकार सक्रिय है। रूस समेत कई देशों से इंपोर्ट करार संभव है। कीमतों पर काबू पाने के लिए अलग अलग विकल्प पर विचार किया जा रहा है। रूस के साथ इंपोर्ट के लिए करार की कोशिश जारी है। अन्य देशों के साथ करार की कोशिश जारी है। कीमतों में एक सीमा तक बढ़ोतरी का भी विकल्प मौजूद है।
01:02 PM
बाजार की बड़ी बातें
बाजार में फिर नया रिकॉर्ड लगा है और निफ्टी 16550 के करीब पहुंच गया है। वहीं निफ्टी बैंक में दबाव कायम है । दरअसल निफ्टी बैंक में य दबाव प्राइवेट बैंकों के चलते हो रहा है। मिडकैप इंडेक्स में दूसरे दिन दबाव दिखा रहे है और ये 6 में से 5 दिन फिसला है। बाजार को IT शेयरों का सपोर्ट है और आईटी इंडेक्स नई ऊंचाई पर है। मिडकैप में फार्मा शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।
12:48 PM
Nuvoco Vistas IPO: बिल्डिंग मटीरियल बनाने वाली कंपनी Nuvoco Vistas के शेयरों का अलॉटमेंट 17 अगस्त को होने वाला है। अगर आपको Nuvoco Vistas के शेयर नहीं मिले तो आपका पैसा 18 अगस्त तक रिफंड आ जाएगा। जबकि जिन लोगों को Nuvoco Vistas के शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में यह 20 अगस्त को नजर आने लगेगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 23 अगस्त को है।
12:37 PM
देवयानी इंटरनेशनल के शेयर्स में खरीदारी, बिक्री या होल्ड करने में से क्या चुनना चाहिए
देवयानी इंटरनेशनल के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को मजबूत लिस्टिंग हुई। इस शेयर ने IPO के प्राइस से लगभग 56 प्रतिशत प्रीमियम पर कारोबार शुरू किया। स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिज्जा हट और कोस्टा कॉफी जैसे ब्रांड्स की इस सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी का शेयर अभी भी पॉजिटिव दिख रहा है और इसे 6-8 महीनों के लिए होल्ड किया जा सकता है।
इस शेयर को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को 97 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है। QSR इंडस्ट्री के लिए अच्छी संभावना का फायदा इस कंपनी को भी मिलेगा। देवयानी इंटरनेशनल ने कहा है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर का अधिक असर नहीं होता तो वह अगले फाइनेंशियल ईयर में प्रॉफिट में आ सकती है।
12:23 PM
JULY में थोक महंगाई दर 11.16 फीसदी पर रही
JULY WPI। जुलाई में थोक महंगाई दर 11.16 फीसदी पर आ गई है। महीने दर महीने आधार पर जुलाई WPI 12.07% से घटकर 11.16% पर आ गई है। वहीं खाद्य WPI 6.7% से घटकर 4.5% पर आ गई है जबकि महीने दर महीने आधार पर फ्यूल & पावर WPI 32.83% से घटकर 26% पर रही है। वहीं मैन्युफैक्चर्ड WPI 10.9% से बढ़कर 11.2% पर रही है जबकि अंडे, मांस की WPI 8.6% से घटकर 8% पर आ गई है। वहीं दालों की थोक महंगाई 11.5% से घटकर 8.3%, दूध की थोक महंगाई 1.7% से बढ़कर 1.8% पर , प्याज की थोक महंगाई 64.3% से बढ़कर 72% पर आ गई है।
12:16 PM
सोने ने बदली चाल
सोने की चाल फिर पलटती हुई दिख रही है। MCX पर इंट्रा डे में दाम फिर 47000 के ऊपर निकल गए हैं। कॉमेक्स पर भाव 1780 के करीब हैं। US कंज्यूमर सेंटीमेंट में गिरावट से सोने में चमक बढ़ी है। सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से सोने को सपोर्ट मिला है। अफगानिस्तान में तालिबान के फिर कब्जे से इसमें मजबूती देखने को मिल रही है। इधर Jackson Hole मीटिंग 26-28 अगस्त को होगी। US Fed के Minutes बुधवार को जारी होंगे। US Fed चेयरमैन के कल के भाषण पर बाजार की नजर रहेगी।
12:03 PM
चांदी में कमजोरी
MCX पर चांदी 63,000 रुपये के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। बेस मेटल्स में कमजोरी के कारण दबाव देखने को मिल रहा है।
11:57 AM
क्रूड में गिरावट
जुलाई में क्रूड की डिमांड ग्रोथ में कमी आई है। डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से चिंता बढ़ी है। चीन में ट्रैवल पर पाबंदियों से कमजोरी देखने को मिल रही है। OPEC ने सप्लाई अनुमान में बढ़ोतरी की है। OPEC ने डिमांड अनुमान स्थिर रखा है जबकि IEA ने डिमांड के अनुमान में कटौती की है।
11:50 AM
मेटल्स में कमजोरी
चीन के कमजोर रिटेल सेल्स आंकड़ों से मेटल्स में दबाव बना हुआ है। चीन के रिटेल सेल्स के आंकड़े अनुमान से कमजोर रहे है। चिली की 2 कॉपर माइंस में कर्मचारियों की हड़ताल हुई है।
11:45 AM
BLOOMBERG को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक 2500 करोड़ डॉलर के निवेश के लिए RIL और ARAMCO की बातचीत जारी है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ हफ्ते में डील पूरी हो सकती है। RIL सब्सिडियरी में 20% हिस्से के लिए बातचीत जारी है।
11:40 AM
GLENMARK ने अपने CONFERENCE CALL में कहा है कि कंपनी को Q2 में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। Q2 में US ग्रोथ डबल डिजिट में होने की उम्मीद है। कंपनी भारत में 13-14% ग्रोथ पर बने हुई है जबकि US में FY22 ग्रोथ 10% के करीब संभव है। कंपनी ने इस CONFERENCE CALL में बताया कि कंपनी को US में FY22 में 7-8 मंजूरियों की उम्मीद है। कंपनी का फोकस 1,600 करोड़ रुपये के कर्ज को घटाने पर है।
11: 33 AM
पेगासस मामले में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया। सरकार ने अपने ऊपर लगे हुए सभी आरोपों से इनकार किया। सरकार ने पेगासस मामले की जांच के लिए सरकार एक्सपर्ट कमेटी बनाने की पेशकश की। सरकार ने कहा है कि संसद में इस पर सफाई दी जा चुकी है और अब सरकार को इस पर कुछ करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने कहा कुछ लोग इस पर भ्रम फैला रहे हैं,सारी याचिकाएं मीडिया रिपोर्ट पर आधारित हैं। इस पर जनहित याचिका दायर नहीं की जा सकती।
11: 30 AM
Angel Broking के Sameet Chavan की 2 बाई कॉल दे रहे हैं जिनमें अगले 2-3 हफ्ते में 7 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Larsen & Toubro (L&T)|LTP: Rs 1,665.05 | इस स्टॉक में 1,740 रुपए के लक्ष्य के लिए 1,624 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 5 फीसदी की अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Amara Raja Batteries | LTP: Rs 727.95 | इस स्टॉक में 776 रुपए के लक्ष्य के लिए 702 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इस शेयर में 7 फीसदी की अपसाइड देखने को मिल सकता है।
11:18 AM
बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। सेसेंक्स 181 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 55,619.11 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 44.50 अंक यानी 0.27 फीसदी की मजबूती के साथ 16,573.60 के स्तर पर नजर आ रहा है।
11:02 AM
बाबा रामदेव की रुचि सोया को FP0 लॉन्च करने के लिए सेबी से मिली मंजूरी
RUCHI SOYA। सेबी ने FPO लाने के लिए रुचि सोया के आवेदन को मंजूरी दे दी है। बता दें कि रूचि सोया का मालिकाना हक बाबा रामदेव की पतंजलि आर्युवेद के पास है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह FPO 4,300 करोड़ रुपये का होगा।
जून महीने में रूचि सोया ने इस FPO के लिए पेपर दाखिल किए थे। इस FPO से हासिल आधे से अधिक पैसे का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज के बोझ को घटाने में किया जाएगा। इस FPO से कंपनी को सेबी के निम्नतम 25 फीसदी पब्लिक शेयर होल्डिंग नियम का पालन करने में सहायता मिलेगी।
10:59 AM
बाजार में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिल रही है जिसके चलते बाजार में फ्लैट कारोबार हो रहा है। फिलहाल सेसेंक्स 34.53 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 55,471.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 4.65 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 16,533.75 के स्तर पर नजर आ रहा है।
10:42 AM
Tata Steel पर ब्रोकरेज की राय
KOTAK INSTL EQ की TATA STEEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1750 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट की कमेंट्री से लगता है कि कंपनी की इंडिया मार्जिन आने वाली तिमाही में बढ़ेगी। वहीं यूरोप की मार्जिन पहली तिमाही के मुकाबले 1 से 2 गुना बढ़ सकती है।
CLSA ने TATA STEEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1750 रुपये से बढ़ाकर 1950 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसके इंडिया और यूरोप कारोबार के लिए मजबूत आउटलुक है।
10:30 AM
SBI। कार, गोल्ड, पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फीस नहीं है। गोल्ड लोन पर 0.75 फीसदी ब्याज छूट का ऑफर दिया है। टर्म डिपॉजिट पर 0.15फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।YONO यूजर्स को कार लोन पर 0.25 फीसदी ब्याज छूट मिलेगी।
10:15 AM
BSE पर Windlas Biotech का शेयर 439 रुपये पर हुआ लिस्ट
Windlas Biotech का शेयर NSE पर 437 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है जबकि BSE पर ये 439 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है।
डोमेस्टिक फार्मास्यूटिकल्स फॉर्मूलेशन कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO) ने अपना IPO 4 अगस्त को लॉन्च किया था। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 448-460 रुपए तय हुआ था।
10:10 AM
Exxaro Tiles 126 रुपये प्रति पर शेयर पर हुआ लिस्ट
वेट्रीफाइड टाइल्स (Vitrified tiles) बनाने वाली कंपनी Exxaro Tiles ने अपने प्रस्तावित आईपीओ की इश्यू प्राइस 118-120 रुपए प्रति शेयर तय की है। ये आईपीओ इश्यू 4 अगस्त को खुलकर 6 अगस्त 2021 को बंद हुआ। Exxaro Tiles के शेयरों की लिस्टिंग सोमवार को 5% प्रीमियम के साथ हुई हे। BSE और NSE पर Exxaro Tiles के शेयर 5 फीसदी ऊपर 126 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। सुबह 10.10 मिनट पर BSE पर कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 10% ऊपर 132 रुपए पर ट्रेड कर रह थे।
10:06 AM
Krsnaa Diagnostics IPO 7% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट
KRSNAA DIAGNOSTICS NSE पर 1005.55 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है। वहीं BSE पर ये 1025 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है।
बता दें कि Krsnaa Diagnostics के शेयरों का आवंटन 11 अगस्त को चुका था। कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुला था और 6 अगस्त को बंद हुआ। कंपनी इश्यू के जरिए 1213 करोड़ रुपए जुटा रही थी।
10:04 AM
Devyani International के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर इश्यू प्राइस से 56.67% ऊपर 141 रुपए पर हुई है। कंपनी का इश्यू प्राइस 90 रुपए था। जबकि NSE पर इसकी लिस्टिंग 56 फीसदी प्रीमियम के साथ 140.90 रुपए पर हुई है। बता दें कि लिस्टिंग से पहले Devyani International ने अपने मौजूदा पार्टनर कोस्टाकॉफी के साथ रिवाइज्ड डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है। यह डील 14 अगस्त को हुई थी। इस एग्रीमेंट के तहत Devyani International को देशभर में चरणबद्ध तरीके से कोस्टा कॉफी के स्टोर शुरू करने का अधिकार मिला है। इस एग्रीमेंट में अभी 5 साल के लिए डेवलपमेंट राइट मिला है, जिसे समय-समय पर बढ़ाया जा सकता है।
कंपनी ने 1828 करोड़ रुपए क IPO जारी किया था। इसमें से 440 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी हुआ था। जबकि 1398 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे गए हैं।
09:58 AM
बाजार को IT शेयरों से तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स में लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड तेजी पर है। ALL TIME HIGH पर TCS, WIPRO, MPHASIS और MINDTREE के शेयर नजर आ रहे है।
09:53 AM
अच्छे नतीजों के बाद APOLLO HOSPITAL नए शिखर पर कारोबार कर रहा है। शेयर में तीन परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है । दमदार नतीजों से FORTIS HEALTHCARE भी करीब 3 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 133 परसेंट बढ़ा है। हालांकि आज फार्मा इंडेक्स पर हल्का दबाव दिख रहा है।
09:48 AMरिकॉर्ड तेजी के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली है। निफ्टी बैंक और मिडकैप पर ज्यादा दबाव देखने को मिला है लेकिन अगस्त में निफ्टी ने 7वीं बार रिकॉर्ड हाई छुआ है। सेंसेक्स ने भी ऐतिहासिक चाल दिखाई ।
09:42 AM
आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।
1- APOLLO HOSPITALS
Apollo Hospitals के अच्छे नतीजे आये हैं। कंपनी को One-time Gain से 450 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इसलिए आज इस पर बाजार की नजर होगी।
2- GLENMARK PHARMA
इस स्टॉक पर फोकस रहेगा। Glenmark Pharma का मुनाफा 21% बढ़ा है जबकि आय और मार्जिन अनुमान के मुताबिक रहे हैं।
3- ONGC / IGL / PETRONET
ONGC और IGL के अनुमान से कमजोर नतीजे आये हैं। Petronet की आय 13% बढ़ी है लिहाजा इन गैस स्टॉक्स पर बाजार की नजरें रहेंगी।
4- INFO EGDE
Info Edge के अच्छे नतीजे आये हैं। Q1 में मुनाफा 21% और आय 14% बढ़ी है।
5- DEVYANI INTL / KRSNAA DIAGNOSTICS / WINDLAS BIO / EXXARO
Devyani Intl, KRSNAA Diagnostics, Windlas Bio, EXXARO की लिस्टिंग आज होगी। इन चारों आईपीओ पर बाजार की नजरें होंगी।
09:35AM
IGL पर ब्रोकरेज हाउस की राय
UBS ने IGL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 700 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि वाल्यूम से मार्जिन में रिकवरी देखने को मिलेगी।
NOMURA ने IGL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 650 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में मार्जिन में सुधार नजर आया है जबकि इसके दूसरी तिमाही में और अधिक बढ़ने की संभावना है।
MS ने IGL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 605 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के नतीजे हमारे अनुमान के ऊपर रहे हैं। उन्हें लगता है कि वर्तमान तिमाही में आय में रिकवरी देखने को मिलेगी।
09:25 AM
Inspira Enterprise इंडिया ने IPO के जरिए 800 करोड़ रुपए जुटाने के लिए फाइल किया ड्राफ्ट पेपर
इंस्पिरा एंटरप्राइज (Inspira Enterprise) इंडिया लिमिटेड ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए 800 करोड़ रुपए जुटाने के लिए सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के सामने एक ड्राफ्ट पेपर दायर किया है। IPO में ₹300 करोड़ का एक फ्रेश इश्यू और इसके मौजूदा शेयर होल्डर्स और प्रमोटरों की तरफ से 500 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।
इस OFS में प्रकाश जैन द्वारा 131 करोड़ रुपए, मंजुला जैन परिवार ट्रस्ट द्वारा 91.70 करोड़ रुपए, प्रकाश जैन परिवार ट्रस्ट द्वारा 277.15 करोड़ रुपए शामिल हैं।
09:17 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है । सेसेंक्स 80.41 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 55356.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 25.90 अंक यानी 0.16 फीसदी टूटकर 16503.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:03 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजारों की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 175.95 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 55613.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 19.70 अंक यानी 0.12 फीसदी की मजबूती के साथ 16548.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।
08:52 AM
APOLLO HOSPITALS पर ब्रोकरेज की राय
CLSA ने APOLLO HOSPITALS पर रेटिंग को बिकवाली के अपग्रेड करके आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2900 रुपये से बढ़ाकर 4420 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कोविड सर्विस के अधिक योगदान के बावजूद Q1 में प्रदर्शन मजबूत रहा है। वहीं नए हॉस्पिटल में ऑक्यूपेंसी रिकॉर्ड हाई पर है।
CREDIT SUISSE ने APOLLO HOSPITALS पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3850 रुपये से बढ़ाकर 4800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ऑनलाइन हेल्थ में मजबूती आई है।
08:40 AM
Petrol Diesel Price Today: आज लगातार 30वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। आज 30वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में न ही कोई बढ़ोतरी की गई है और न ही दाम घटे हैं। हालांकि, अभी भी कई शहरों में दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल और डीजल अपने उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं।
08:30 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 16559-16588 और बड़ा रजिस्टेंस जोन16618-16649 है । बेस जोन 16468-16436 और बड़ा बेस जोन 16355-16366 है। FIIs आंकड़े अच्छे, शुक्रवार को 7 सत्रों का चैनल ब्रेकआउट भी हुआ है।चैनल ब्रेकआउट के मुताबिक अब पहले 16649 के स्तर दिखते हैं। 16500 के ऊपर वीकली, मंथली कॉन्ट्रैक्ट में कॉल राइटर्स मजबूत नहीं है। लॉन्ग रहें, खरीदें, पहले बेस तक की गिरावट मिले तो भी खरीदें।
08:17 AM
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 36380-36570 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 36840-36960 है। बेस जोन 35910-35821 और बड़ा बेस जोन 35681-35610 पर है। शुक्रवार को भी Momentum नहीं दिखा, 36300 पार नहीं कर पा रहाहै। ब्रेकआउट के लिए टेक्निकली तैयार है लेकिन 2.5 महीने का चैनल ब्रेकआउट अब भी बाकी है। लिहाजा इसमें लॉन्ग रहें और खरीदें करें। पहले बेस तक की गिरावट मिले तो भी खरीदें।
08:05 AM
आज के ट्रेडिंग कॉल्स
LKP SECURITIES
BUY HDFC LTD FUT TG 2750 SL 2670
IDBI CAPITAL
Buy BPCL Stop 442 Target 478
LearnMarketsOnline.com
Buy Bharatiartl @ 637 SL 620 TGT 670
07:55 AM
PM मोदी ने दिया नए भारत का मंत्र
75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी ने नए भारत का मंत्र दिया। गतिशक्ति योजना का एलान किया । उन्होंने कहा कि इस योजना में 100 लाख करोड़ से ज्यादा का आएगा । 2030 तक नेट जीरो कार्बन एमिटर बनने का लक्ष्य है। नेशनल हाइड्रोजन मिशन की भी घोषणा की है।
07:50 AM
ONGC, IGL के नतीजे अनुमान से कमजोर
ONGC के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे है। तिमाही आधार पर मुनाफे में 35 परसेंट की कमी आई है। IGL के आंकड़े भी उम्मीद से कम है। मुनाफे में 26 परसेंट की कमी आई है लेकिन PETRONET LNG के नतीजे ESTIMATE के मुताबिक रही है। कंपनी की आय में 13 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
07:40 AM
APOLLO HOSP के नतीजे अच्छे
पहली तिमाही में APOLLO HOSPITALS के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे है । कंपनी EXCEPTIONAL GAIN के चलते घाटे से 490 करोड़ के मुनाफे में आई है। वहीं GLENMARK के मुनाफे में उम्मीद से ज्यादा 21 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। आय और मार्जिन भी अनुमान के मुताबिक रही है।
07:30 AM
क्रूड में नरमी, $70 के नीचे ब्रेंट
कोविड के डेल्टा वैरिएंट से क्रूड की डिमांड रिकवरी पर असर दिखा है। ब्रेंट का भाव 70 डॉलर के नीचे आया है। OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों के लिए पॉजिटिव खबर है।
07:20 AM
आज 4 IPOs की लिस्टिंग
प्राइमरी मार्केट के लिए आज ए्क्शन भरा दिन है। आज 4 कंपनियों के IPOs की लिस्टिंग होगी । DEVYANI INTERNATIONAL, KRSNAA DIAGNOSTICS, WINDLAS BIOTECH और EXXARO TILES लिस्ट होंगे।
07:10 AM
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिले-जुले
हफ्ते के पहले दिन बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिले-जुले नजर आ रहे है। एशिया में NIKKEI की कमजोर शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है। DOW FUTURES भी चौथाई परसेंट नीचे है। हालांकि DOW और S&P 500 शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।