Credit Cards

Sensex 500 अंक से ज्यादा चढ़ा- Nifty 17200 के ऊपर हुआ बंद, IT, FMCG शेयरों से मिला सहारा

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 514.33 अंक यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 57,852.54 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Sep 02, 2021 पर 7:22 PM
Story continues below Advertisement

03:35 PM

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिली। निफ्टी लगातार तीसरे दिन नई ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहा। वहीं सेसेंक्स 514.33 अंकों की बढ़त के साथ 57,852.54 का हाई छुआ। आज के कारोबार में मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली।  बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.91 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी हावी रही।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 514.33 अंक यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 57,852.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी  157.90 अंक यानी 0.92 फीसदी की मजबूती के साथ 17,234.15 के स्तर पर बंद हुआ। 



03:10 PM

Sensex के इन 4 शेयरों ने 2021 में किया कमजोर प्रदर्शन


सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर ऐसे रहे हैं जिन्होंने सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन इनमें चार शेयर ऐसे हैं, जो 2020 के लेवल के अपने नीचे या करीब नजर आ रहे हैं।
 
आइये इन अंडरपर्फॉमेंस पर डालते हैं एक नजर 
 
Kotak Mahindra Bank  | साल 2020 में इस शेयर में करीब 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 1 सितंबर 2021 को यह शेयर 1,754 रुपये पर नजर आ रहा था। जबकि 31 दिसबंर 2020 को यह 1995.40 पर था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक के 8 कमजोर पॉइट और 5 बेहतर पॉइंट हैं।

Maruti Suzuki India   | साल 2020 में इस शेयर में करीब 11 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 1 सितंबर 2021 को यह शेयर 6844 रुपये पर नजर आ रहा था। जबकि 31 दिसबंर 2020 को यह 7649.70 पर था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक के 8 कमजोर पॉइट और 7 बेहतर पॉइंट हैं।

Dr. Reddys Laboratories   | साल 2020 में इस शेयर में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 1 सितंबर 2021 को यह शेयर 4702 रुपये पर नजर आ रहा था। जबकि 31 दिसबंर 2020 को यह 5204.10 पर था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक के 8 कमजोर पॉइट और 6 बेहतर पॉइंट हैं।

ITC  | साल 2020 में इस शेयर में करीब 1 फीसदी की हल्की बढ़त देखने को मिली है। 1 सितंबर 2021 को यह शेयर 211 रुपये पर नजर आ रहा था। जबकि 31 दिसबंर 2020 को यह 209.00 पर था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक के 3 कमजोर पॉइट और 3 बेहतर पॉइंट हैं।

03:00 PM

सूत्रों के मुताबिक HERO MOTOCORP के पास 7-8 हफ्ते की इन्वेंटरी मौजूद है। अगस्त की बिक्री में 22% की गिरावट दिखी है जबकि घरेलू बिक्री में 24% की गिरावट दिखी है। वहीं BAJAJ AUTO के  पास 5-6 हफ्ते की इन्वेंटरी मौजूद है। साल दर साल आधारपर अगस्त में 2-व्हीलर बिक्री 5% बढ़ी  है।

 IPO लाने वाली कंपनियों की बढ़ती संख्या किसी खराब दौर का हो सकता है इशारा

02:47PM

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल Fortis Healthcare का शेयर प्राइस 1 सितंबर को 6.60% गिरा। प्रॉफिट बुकिंग की वजह से Fortis Healthcare के शेयरों में गिरावट आई है। हालांकि Fortis Healthcare ने हालिया रैली में 13% का रिटर्न दिया है।

ऐसे में बाजार के जानकारों का कहना है कि अगर इस शेयर में गिरावट आती है तो इसमें निवेश करना चाहिए। Fortis Healthcare के शेयरों के लिए शॉर्ट टर्म में 330 रुपए का टारगेट दिया गया है। हालांकि इसके साथ 270 रुपए का स्टॉप लॉस लगाना जरूरी है। 2 सितंबर को दोपहर 1.10 पर Fortis Healthcare के शेयर 2.25% नीचे 278 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे।

02:38 PM

COGENCIS के हवाले से मिली खबर के मुताबिक आंध्र में सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ाए है। तेलंगाना में भी सीमेंट के दाम बढ़े है। आंध्र, तेलंगाना में कंपनियों ने दाम बढ़ाए है। कंपनियों ने सीमेंट 30 प्रति बोरी महंगा किया है। India Cements, NCL Ind ने दाम बढ़ाए है। Ramco Cements, JK Cement ने दाम बढ़ाए है। Shree Cement ने आंध्र, तेलंगाना में दाम बढ़ाए है।

 IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन ने कहा दिवाली तक 15500 का स्तर छू सकता है ये Auto स्टॉक

02:27 PM

बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने 17,225.8 का नया रिकॉर्ड बनाया है। फिलहाल सेसेंक्स 467.21 अंक यानी 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 57,823.87 के स्तर पर नजर आ रहा है।  

02:22 PM

BHARTI AIRTEL। भारत का पहला क्लाउड गेमिंग सेशन शुरू किया है। 5G ट्रायल में गुरुग्राम में क्लाउड गेमिंग है। कंपनी ने गुरुग्राम में क्लाउड गेमिंग सेशन शुरू किया है। क्लाउड गेमिंग सेशन 5G ट्रायल का हिस्सा है।

02:15 PM

JSW Energy एक रिन्यूएबल एनर्जी फोकस्ड (renewable energy-focussed)कंपनी है। 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के कमजोर नतीजों के बावजूद यह स्टॉक निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल रहा है। कंपनी को इकनॉमिक रिकवरी, ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की योजना और मजबूत बैलेंस सीट का फायदा मिल रहा है। 2021 में अब तक इस शेयर में 4 गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं पिछले 12  महीने में यह शेयर करीब 5 गुना भागा है। मार्च 2021 के बाद इसने नया हाई हिट किया है और 1 सितंबर 2021 को BSE पर इसने 269.40 रुपए का रिकॉर्ड हाई बनाया है।

2021 में अब तक निफ्टी 50 में करीब 22.5 फीसदी और निफ्टी 50 मिडकैप इंडेक्स में करीब 26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि पिछले 12 महीने में निफ्टी 50 फीसदी और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 70 फीसदी भागा है।

 Sensex के इन 4 शेयरों ने 2021 में किया कमजोर प्रदर्शन, क्या हो इनमें निवेश रणनीति

02:02 PM

GLOB CAPITAL के हिमांशु गुप्ता की बाजार पर राय

GLOB CAPITAL के हिमांशु गुप्ता ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि आज बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। पिछले 3 दिनों से बाजार में अच्छी तेजी है और आज के मोमेंटम को देखते हुए वीकली एक्सपायरी के बावजूद यहां तेजी बनी रहेगी। निफ्टी के बात करें तो इसमें 17200 पर एक मजबूत रेजिस्टेंस है जबकि 17000 के स्तर पर एक मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है लिहाजा इसमें 17220 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

बैंक निफ्टी पर राय व्यक्त करते हुए हिमांशु ने कहा कि जब इस इंडेक्स ने 36200-36300 का हर्डल पार किया उसके बाद ये 36500 के ऊपर टिकता हुआ दिखाई दिया और अब बैंक निफ्टी 36500 के स्तर पर सपोर्ट लेकर 37000 के स्तर को छूता हुआ दिखाई दे सकता है। इसमें भी हमारी खरीदारी की राय होगी और ये 36900 के टारगेट को छू सकता है।

01:52 PM

Property के साथ सीमेंट शेयरों में भी फौलादी तेजी देखने को मिल रहे है । shree cement, Ultratech और ambuja cement में रौनक देखने को मिल रहा है।  kajaria, murudeswar और exxaro जैसी टाइल्स कंपनियों में भी खरीदारी हो रही है।

 Small & Midcap Mantra:इस पावर शेयर में इस साल अब दिया 290% रिटर्न, आगे भी जोरदार तेजी की उम्मीद


01:44 PM

INFOSYS। भारत में डिजिटल प्रोग्राम Infosys Springboard लॉन्च की है। Infosys Springboard छात्रों में डिजिटल स्किल को बढ़ावा देगा। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 6.20 रुपये यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 1671.35 के स्तर पर नजर आ रहा है।

01:25 PM

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोविड से जुड़े आइटम पर GST कटौती जारी संभव है।  GST दरों में आगे भी कटौती जारी रह सकती है। कोविड से जुड़े मामले रहने की वजह फैसला संभव है। बता दें कि अभी GST दरों में कटौती 30 सितंबर तक लागू है। दरों में कटौती कब तक जारी रहेगी इसपर काउंसिल  फैसला करेगी। बता दें कि 17 सितंबर को  GST काउंसिल की बैठक होनी है।

01:16 PM

बाजार की बड़ी बातें

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मजबूती के साथ कामकाज हो रहा है। निफ्टी 100 अंक चढ़कर 17200 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक में 200 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है और प्राइवेट बैंक मजबूत नजर आ रहे है। मिडकैप में भी रफ्तार बढ़ी है और ये इंडेक्स नई ऊंचाई पर नजर आ रहा है। मिडकैप में FMCG, रियल्टी, फार्मा शेयरों में तेजी नजर आ रही है।

 राकेश झुनझुनवाला का यह शेयर एक महीने में 13% चढ़ा तो क्या अब है खरीदारी का मौका?

01:07 PM

BLS INTL SVCS। कंपनी ने Republic Of Philippines Department के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 19.35  रुपये यानी 9.47 फीसदी की बढ़त के साथ 223.60 के स्तर पर नजर आ रहा है।

12:56 PM

बोर्ड बैठक से पहले HDFC LIFE ने दौड़ लगाई  है। शेयर करीब 6 परसेंट चढ़कर नए शिखर पर निकला है।  कल कंपनी का बोर्ड फंड जुटाने पर फैसला लेगा।

12:46 PM

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है।  निफ्टी 17200 के करीब पहुंचा है।  HUL, TCS, ICICI Bank और RIL से सपोर्ट मिल रहा है । प्राइवेट बैंकों के दम पर निफ्टी बैंक भी 200 अंक ऊपर नजर आ रहा है।  मिडकैप में भी रफ्तार देखने को मिल रही है औऱ मिडकैप इंडेक्स नई ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।

12:38 PM

Gold Hallmarking: केंद्र सरकार ने फेस्टिव सीजन से पहले ज्वेलर्स को बड़ी राहत देते हुए गोल्ड हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking) की डेडलाइन को तीन महीने और बढ़ा दी है। अब नई डेडलाइन 30 नवंबर होगी। इसके पहले गोल्ड हॉलमार्किंग की डेडलाइन 31 अगस्त थी। 

बता दें कि अनिवार्य गोल्ड ज्वेलरी हॉलमार्किंग नियम (mandatory gold jewellery hallmarking rule) 16 जून 2021 को लागू हुआ है। इससे पहले नए गोल्ड हॉलमार्किंग नियमों (Gold Hallmarking Rules) के खिलाफ देश भर के ज्वेलर्स ने देश भर में हड़ताल किया था। जिसमें करीब 350 एसोसिएशन ने हिस्सा लिया था। एसोसिएशन का कहना है कि जटिल प्रक्रिया है, जिसमें टाइ अधिक लगेगा। इससे बड़ी कंपनियों को छोड़कर छोटे और मिडिल लेवल के कारोबारियों का कारोबार ठप हो जाएगा। 

 वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बढ़त का मूड, हिमांशु गुप्ता से जानें वायदा के शानदार ट्रेड्स

12:30 PM

BAJAJ HEALTHCARE। कंपनी तारापुर में Nimesulide API का प्रोडक्शन शुरू करेगी। कंपनी तारापुर यूनिट में फीवर और पेन किलर दवा का प्रोडक्शन शुरू करेगी।

12:15 PM

JUST DIAL। कंपनी RELIANCE RETAIL VENTURES को 1,022.25 रुपये प्रति शेयर  पर 2.12 करोड़  इक्विटी शेयर जारी करेगी । JUST DIAL बोर्ड ने मंजूरी दी है ।RRVL को शेयर जारी करने के लिए बोर्ड मंजूरी दी है।

 SEBI की डिजिटल गोल्ड पर लगाम लगाने की तैयारी, जानिए किस कमोडिटी में बनेगा पैसा

12:08 PM

बाजार की तेजी में क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Anand Rathi के सिद्धार्थ सेदानी (Siddharth Sedani) का कहना है कि FY22 में IT इंडस्ट्री में  14-15 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकता है। वर्तमान में भारतीय सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट में लिस्टेड आईटी कंपनियों की हिस्सेदारी  65 फीसदी है। डिजिटल ट्रांसफार्मेशन और क्लाउड के बढ़ते उपयोग का फायदा आईटी कंपनियों को मिलेगा और आगे भी इनमें तेजी देखने को मिलेगी।

Swastika Investmart के संतोष मीना का भी कहना है कि COVID-19 इस सेक्टर के लिए  catalyst(उत्प्रेरक) का काम कर रहा है। आगे भी आईटी सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।

इसके अलावा एनालिस्ट का ये भी मानना है कि चीन की सरकार की तरफ से उनकी घरेलू आईटी कंपनियों पर कसते शिकंजे का फायदा भारतीय आईटी कंपनियों को मिलेगा।

11:56 AM

सोने में सुस्ती

MCX पर सोने के दाम 47,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। अमेरिका के नॉन फार्म पेरोल आंकड़ों पर बाजार की नजर है। डॉलर में कमजोरी से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। इधर डॉलर इंडेक्स 1 महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। चीन में धीमी ग्रोथ की  चिंता से सोने को सहारा मिल रहा है। वहीं डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से सोने को मदद मिल रही है।

11:48 AM

क्रूड निचले स्तर से सुधरा

ब्रेंट के दाम  71 डॉलर के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहे है। OPEC+ उत्पादन बढ़ाने के प्लान पर कायम रहा है। OPEC+ हर महीने उत्पादन 4 लाख bpd बढ़ाएगा। US क्रूड इंवेंट्री में 72 लाख बैरल की गिरावट देखने को मिल रही है। US में गेसोलीन इंवेंट्री 13 लाख बैरल बढ़ी है।

11:39 AM

मेटल्स में रिकवरी

कल की गिरावट के बाद मेटल्स की कीमतों में सुधार देखने को मिला है। चीन के कमजोर मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों से मेटल्स में दबाव है। चीन की मैन्युफैक्चरिंग में 16 महीने में पहली बार गिरावट आई है।

11:33 AM

डिजिटल गोल्ड पर लगेगी लगाम

डिजिटल गोल्ड कारोबार को रेगुलेट करने की तैयारी है। SEBI का डिजिटल गोल्ड को रेगुलेट करने का प्लान है। SEBI डिजिटल गोल्ड के लिए नया फ्रैमवर्क लाने की तैयारी है। इसके लिए SEBI की मार्केट पार्टिसिपेंट्स से बातचीत जारी है। डिजिटल गोल्ड का अभी कोई रेगुलेटर नहीं होगा। हाल में SEBI ने ब्रोकर्स को डिजिटल गोल्ड बेचने पर रोक लगाई थी।

11:24 AM

DoT ने पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी में बदलाव किया  

टेलीकॉम इक्विप्मेंट बनाने वाली कंपनीयों को झटका लगा है।  दूरसंचार विभाग ने पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी में बदलाव किया  है। PCB की SMT असेंबली को घरेलू मैन्युफैक्चरिंग माना जाएगा। असेंबली की लागत PLI स्कीम की जरिए दी जाएगी। घरेलू कंपनियों ने सरकार के बदलाव का विरोध किया  है। इस बदलाव से आत्मनिर्भर भारत को झटका लगेगा।

 टाटा स्टील के LGBTQ एंप्लॉयीज को पार्टनर्स की जानकारी देने पर मिलेंगे HR बेनेफिट्स

11:15 AM

कल के कारोबार में CAMS और Havells India में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। CAMS कल 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, Havells India ने कल  6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखाई और 52 वीक की फ्रेश हाई छुआ।

इन शेयरों में अब क्या करें आइए इस पर जानते हैं Angel Broking के रुचित जैन की सलाह

Havells India-हाल के दिनों में इस शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली है। ये शेयर में अपट्रेंड बना हुआ है। इस स्टॉक में आई तेजी को हायर वॉल्यूम का सहारा मिल रहा है। 20 DEMA इस स्टॉक के लिए सपोर्ट का काम कर रहा है। जिनके पास ये शेयर है वे इसमें बनें रहें। इस शेयर के लिए 1300-1290 के रेंज में इमीडिएट सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 1395 के आसपास रजिस्टेंस देखने को मिल रहा है।

CAMS-अप्रैल 2021 में ये शेयर  कंसोलीडेशन फेज से बाहर आता दिखा फिर उसके बाद इसने मुड़कर नहीं देखा। ओवरबॉट जोन में पहुंचने के बाद मिड-जुलाई में इसमें फिर करेक्शन आया। फिर अगस्त के आखिरी हिस्से में इसमें फिर तेजी आती दिखी। फिलहाल अभी इसमें रिवर्सल के संकेत नहीं हैं। जिनके पास ये शेयर हैं वो इसमें बनें रहें।  इस शेयर के लिए 3770 के आसपास इमीडिएट सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 4290 के आसपास रजिस्टेंस देखने को मिल रहा है। 

CAMS और Havells India ने अब तक कराई जोरदार कमाई, अब इनमें बने रहें या निकल जाएं?

11:02 AM

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन की बाजार पर राय

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि उनके द्वारा सुझाई गई पिक्स जैसे कि bharat forge, dlf, apollo tyre, hdfc life, ambuja cement पर कहा कि जिस स्तर पर इन्होंने इन पिक्स में खरीदारी की सलाह दी थी अब ये सब उस स्तर से बढ़कर कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह आज जो वे दो कॉल्स देंगे उसके लिए सितंबर महीने का नजरिया होना चाहिए क्योंकि ये दोनों कॉल्स सितंबर में आउटपरफॉर्म करेंगे।

10:53 AM

DELTA CORP। गोवा सरकार ने ENTERTAINMENT CITY प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। कंपनी के 100 एकड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली। प्रोजेक्ट में कसीनो, वॉटरपार्क बनेंगे। प्रोजेक्ट में रिसॉर्ट, मल्टीप्लेक्स भी बनेंगे। MOPA AIRPORT से 5km की दूरी पर प्रोजेक्ट  होगा। इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड ने मंजूरी दी है।

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन ने कहा ये 2 स्टॉक्स सितंबर में करेंगे आउटपरफॉर्म

10:46 AM

रियल्टी शेयरों की और रौनक बढ़ी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में लगातार छठे दिन तेजी देखने को मिल रहा है।  इस हफ्ते SOBHA और OBEROI REALTY 15 परसेंट से ज्यादा भागे है।  DLF, GODREJ PROPERTIES  और INDIABULLS REAL ने भी अच्छी दौड़ लगाई है।

10:35 AM

FMCG और CONSUMER DURABLE STOCKS डिमांड में हैं।  दोनों इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा दौड़े है। FMCG  के साथ ऐतिहासिक ऊंचाई पर  MARICO,  HUL, DABURऔर  KAJARIA पहुंचे है।

10:27 AM

Bonanza Portfolio के रोहन पाटिल की आज के तीन कॉल जिनमें 3-4 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई

Britannia Industries | LTP: Rs 4,001 |इस स्टॉक में  4,300 रुपए के लक्ष्य के लिए 3,850 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।  3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 7 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Mahindra & Mahindra Financial Services | LTP: Rs 161.95 |इस स्टॉक में 177 रुपए के लक्ष्य के लिए 154 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।  3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 9 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Torrent Power | LTP: Rs 485.55 |इस स्टॉक में 532 रुपए के लक्ष्य के लिए 463 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।  3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 10 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

 VPN पर रोक लगाने के प्रस्ताव से इंडिया इंक परेशान, जानिए क्या है पूरा मामला

10:14 AM

Yes Bank के ARC प्रपोजल में 12 कंपनियों ने जताई दिलचस्पी, जानिए क्या है Yes Bank का नया प्लान

Yes Bank की एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) में एक दर्जन इनवेस्टर्स ने अपनी दिलचस्पी जताई है। मिंट के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने बताया कि ARC में Yes Bank माइनॉरिटी पार्टनर की तलाश कर रही है।

जिन कंपनियों ने Yes Bank के इस प्रपोजल में दिलचसपी जताई है उनमें ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट, Ares SSG, ओकट्री कैपिटल मैनेजमेंट, JC Flower, वर्धे कैपिटल, CarVal इनवेस्टर्स,  एवेन्यू एशिया ग्रुप, बेन कैपिटल्स इंडिया रीसरजेंट फंड, अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट, Rohatyn Group और सिल्वर प्वाइंट कैपिटल शामिल हैं। 

Yes Bank अब PE फंड से बातचीत करके संभावित निवेशकों को शॉर्टलिस्ट करेगा। कुछ निवेशकों के नाम फाइनल करने के बाद Yes Bank उन्हें शुरुआती बोली जमा करने को कहेगा।

10:02 AM

Rupee opening: रुपये की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे मजबूत होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 73.03 के स्तर पर खुला है।

वहीं कल यानी बुधवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 8 पैसे कमजोर होकर 73.08 के स्तर पर बंद हुआ था।

 अगले कुछ सत्रों में मुनाफा वसूली मुमकिन, बैंकिंग शेयर करेंगे आउटपरफार्म: रोहन पाटिल

09: 59 AM

Petrol Diesel Price:  इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में नरमी के बावजूद आज आज सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने तेल की कीमतों में कई बदलाव नहीं किया है। जब कि कल यानी 1 सितंबर को तेल के दाम में कटौती की गई थी। 

देखा जाए तो लंबे समय से पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है, क्योंकि पहले करीब 1 महीने तक पेट्रोल के दाम स्थिर रहे थे और फिर इनकी कीमतों में गिरावट आई थी। अगस्त के महीने में 24 तारीख को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हुई थी।

 Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, फटाफट चेक करें अपने शहर में आज के नए रेट

09:52 AM

फार्मा शेयरों में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है।  निफ्टी फार्मा इंडेक्स एक परसेंट चढ़कर करीब 3 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा है।  DR REDDYS, CIPLA, CADILA जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

 Rupee opening: रुपये में बढ़त, 5 पैसे मजबूत होकर 73.03 पर खुला

09:43 AM

शराब कंपनियों के शेयर तेजी में झूमे है। GM BREWEREIS 8 परसेंट उछला है।  इस हफ्ते USL, UBL और GLOBUS SPIRITS ने 7 से 13 परसेंट की लंबी छलांग लगाई है।

09:34 AM

NATCO PHARMA।  कनाडा में कैंसर की दवा लॉन्च की है। कनाडा में REVLIMID की जेनरिक दवा लॉन्च की है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 34.95 रुपये यानी 3.77 फीसदी की बढ़त के साथ 976.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

 आज (2 सितंबर) के कारोबार में बाजार के 5 अहम स्टॉक्स या खबर जहां होनी चाहिए निवेशकों की नजर

09:26 AM

Vodafone Global Head भारत में मौजूद है। Kumar Manglam Birla टेलीकॉम मंत्री से मिले। KM Birla ने टेलीकॉम सेक्टर पर बातचीत की है। सूत्रों के मुताबिक टेलीकॉम सेक्टर में सरकार से दखल की मांग की है । सरकार राहत की सिफारिशों पर विचार कर रही है। सरकार पूरे टेलीकॉम सेक्टर को राहत दे सकती है।

09:22 AM

TITAN पर ब्रोकरेज की राय

MACQUARIE ने  TITAN पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि असंगठित क्षेत्र के प्रतिद्वंदियों के कारोबार पर सीमित असर हुआ है। FY23/24 के लिए इसका EPS अनुमान बरकरार रखा है। वहीं गोल्ड हॉलमार्किंग से संगठित प्लेयर्स को फायदा होगा।

09:17 AM

आज बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। सेसेंक्स 37.42  अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 57375.63 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 7.50अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 17083.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

 EICHER, TITAN और AU SMALL FIN BANK पर क्या है दिग्गज ब्रोकरेजेस की रिपोर्ट

09:10 AM


AU SMALL FIN BK पर ब्रोकरेज की राय

CITI ने AU SMALL FIN BK पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,500 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एसेट क्वालिटी का ट्रेंड पॉजिटिव रहा है जबकि NIM में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई है। इस समय FY23 के अनुमानित बुक वैल्यू से 4.3 गुना पर शेयर कारोबार कर रहा है।

09:03 AM

प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 82.37 अंक यानी  0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 57,420.58 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 59.90 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 17,136.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

08:59 AM

EICHER पर ब्रोकरेज की राय

NOMURA ने EICHER पर रिड्यूस रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,374 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने 1.84 लाख रुपये कीमत के साथ New Classic 350 बाजार में उतारा है। वहीं FY22 के लिए 60000 यूनिट के अनुमान से मासिक बिक्री कम रही।

 Stocks in News: ये हैं आज के फोकस वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

08:50 AM

Happiest Minds Stock Price: एक साल में इस टेक कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। पिछले साल सितंबर में Happiest Minds  के शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। 17 सितंबर 2020 को  Happiest Minds के शेयरों की लिस्टिंग 351 रुपए पर हुई थी। जबकि 1 सितंबर को Happiest Minds के शेयर 1418 रुपए पर बंद हुए।

अगर आपने  पिछले साल सितंबर में Happiest Minds के शेयरों में 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो आज वह 4 लाख रुपए हो जाते। हालांकि पिछले तीन दिनों से Happiest Minds  के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। Happiest Minds के शेयर अपने 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

08:40 AM

SBI। Tier-1 Bonds के जरिए 4,000 करोड़ रुपये जुटाए है। 1000 करोड़  के इश्यू के लिए  10000 करोड़  रुपये की बोली मिलीं है।

08:32 AM

GLENMARK LIFE। एंकर निवेशकों का लॉक इन आज खत्म होगा। 19 एंकर निवेशकों से 454 करोड़ रुपये जुटाए थे

08:25 AM

MINDA CORP। चार्जिंग सॉल्यूशन कंपनी EVQPOINT में 26% हिस्सा खरीदा है।

 Multibagger Stock: एक साल में 341 रुपए से 1440 रुपए का हुआ ये शेयर, क्या आपने भी इसमें निवेश किया था?

08:17 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 17134-17189 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17217-17271 है ।  बेस जोन 17024-16968और बड़ा बेस जोन 16793-16752 है।FIIs अब कैश और स्टॉक फ्यूचर्स में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 3 दिन में FIIs ने करीब 10,000 करोड़ के कैश और स्टॉक फ्यूचर्स खरीदे। ऑप्शन के मुताबिक पहला बेस अहम है। लॉन्ग रहें, पहले बेस के ऊपर की हर गिरावट को खरीदें। एक्सपायरी के दिन 17200 कॉल और 17000 पुट में सबसे ज्यादा OI है। 17189-17028 के बीच ट्रेडिंग जोन है। निफ्टी बैंक, मिडकैप पर नजर रखें, अब बाजार की अहम कूंजी है।

08:07 AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 36880-36970 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 37241-37370 है ।  बेस जोन 36373-36256 और बड़ा बेस जोन 36070-35953 है।अब बाजार में अगली तेजी निफ्टी बैंक पर टिकी है। टेक्निकल आधार पर 6 महीने का ब्रेकआउट पर नजर आ रहा है। लॉन्ग रहें, 36373-36256 तक की गिरावट को खरीदें। दूसरे बेस टूटने से पहले शॉर्ट नहीं करें। 37000 कॉल और 36500 पुट में सबसे ज्यादा OI है। ऊपर 36880-970 तक जा सकता है। SBI, HDFC BANK और KOTAK अहम स्तरों पर है।

07:59 AM

आज के ट्रेडिंग टिप्स

Tradebulls
BUY IGL AROUND 550,SL-540,TRGT-568

Axis Securities
Buy UBL 1554 SL 1520 target 1615
 
LKP Securities
BUY MCDOWELL FUT TG 775 SL 725

 सीधा सौदा (2 सितंबर) - कमाई वाले 20 बेहतरीन स्टॉक्स जहां मिलेगा दमदार मुनाफा

07:50 AM

AMI ORGANICS IPO: पहले दिन 1.90  गुना भरा

AMI ORGANICS के IPO को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और ये  करीब 2 गुना भरा है। वही VIJAYA DIAGNOSTIC का इश्यू भी 30 परसेंट सब्सक्राइब हुआ है। कल दोनों IPO बंद होंगे। 

07:40 AM

17000-17100 के बीच निफ्टी की एक्सपायरी संभव

WEEKLY EXPIRY पर आज  ट्रेडर्स का फोकसरहेगा।  CNBC-आवाज़ के POLL में 60% की राय है कि NIFTY की EXPIRY 17000 से 17100 के बीच कट सकती है।

07:30 AM

22% घटी HERO MOTO की बिक्री

अगस्त में HERO MOTO ने  अनुमान से कम बाइक्स बेची।  बिक्री 22% घटकर 4.54 लाख रही है। वहीं EICHER MOTORS की SALES उम्मीद से ज्यादा रही ।  करीब 46000 ROYAL ENFIELDS बिकी है।

 Global संकेत मिले-जुले, एशिया पर हल्का दबाव, SGX NIFTY कर रहा फ्लैट कारोबार

07:20 AM

Vedanta देगी 18.5/शेयर का अंतरिम डिविडेंड

VEDANTA के बोर्ड ने 18 रुपए 50 पैसे प्रति शेयर का INTERIM DIVIDEND देने का फैसला किया है। करीब 7000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

07:10 AM

ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले

ग्लोबल मार्केट से संकेत मिलेजुले नजर आ रहा है।  एशिया पर हल्का दबाव बना हुआ है। SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार कर रहा है। DOW FUTURES में 50 अंकों की कमजोरी देखने को मिल रही है।  कल का दिन अमेरिकी बाजारों के लिए सुस्त रहा था,  हालांकि NASDAQ टेक शेयरों के सपोर्ट से ALL TIME HIGH पर पहुंचा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।