कल बाजार में 4 हफ्तों की तेजी थमती नजर आई और ये कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। 18 जून को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेसेंक्स में 130.31 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह 52,344.45 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 115.95 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 15,683.4 के स्तर पर बंद हुआ।
बता दें कि इसी हफ्ते 15 जून को सेसेंक्स और निफ्टी ने 52,869.51 और 15,901.60 का अपना रिकॉर्ड हाई छुआ था।
कल खत्म हुए हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट में Adani Transmission, Adani Power, Bharat Heavy Electricals, Adani Green Energy और Ashok Leyland का सबसे बड़ा योगदान था जबकि Future Retail, Rajesh Exports, CRISIL, Info Edge India और ABB India में बढ़त देखने को मिली।
इस अवधि में बीएसई स्मॉलकैप में 1.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। Adani Total Gas, Graphite India, AXISCADES Technologies, Hindustan Copper, Majesco और Jain Irrigation में 14-22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जबकि SREI Infrastructure Finance, Globus Spirits, Reliance Industrial Infrastructure, Fairchem Organics और Patel Engineering Company में 31-72 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
बीएसई लॉर्जकैप पर नजर डालें तो इसमें बीते हफ्ते 1 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली। Adani Ports, Coal India, Vedanta, JSW Steel और SBI Cards लॉर्ज कैप के लूजर रहें जबकि Marico, Hindustan Unilever, Avenue Supermarts, Infosys और HDFC Life Insurance Company टॉप गेनर रहें।
बीएसई सेसेंक्स पर नजर डालें तो Hindustan Unilever के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। उसके बाद Infosys, Tata Consultancy Services और Asian Paints का नंबर रहा। वहीं इस हफ्ते SBI और HDFC के मार्केट वैल्यू में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो कल समाप्त हुए हफ्ते में निफ्टी मेटल का प्रदर्शन 6.6 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे कमजोर रहा। वहीं निफ्टी रियल्टी में 4 फीसदी और पीएसयू बैंक में 3.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
18 जून को खत्म हुए हफ्ते में एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 1,060.73 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं घरेलू फंडों ने 487.79 करोड़ रुपये की बिकवाली की। जून में अब तक एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 5,848.76 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। वहीं घरेलू फंडों में 2,293.06 करोड़ रुपये की बिकवाली की है।
पिछले हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली। साप्ताहिक आधार पर कल खत्म हुए हफ्ते में डॉलर के मुकाबले रुपया 79 पैसे कमजोर होकर 73.86 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि 11 जून को इसकी क्लोजिग 73.07 के स्तर पर हुई थी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
