8 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में बाजार अपनी पिछले हफ्ते की सारी गिरावट को रिकवर करता नजर आया और 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। बाजार के लिए अच्छे संकेतों, बेहतर तिमाही नतीजों और उम्मीद के अनुरुप आरबीआई की दरों में कोई बदलाव ना होने से बाजार को सपोर्ट मिला।
8 अक्टूबर को खत्म हुए बीते हफ्ते में सेसेंक्स 1293.48 अंक यानी 2.20 फीसदी की बढ़त के साथ 60,059.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 363.15 अंक यानी 2.07 फीसदी की बढ़त के साथ 17,895.20 के स्तर पर बंद हुआ।
ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो इस अवधि में बीएसई मिडकैप में 2.04 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। स्मॉलकैप में 100 से ज्यादा ऐसे स्टॉक रहे हैं जिनमें 10-59% की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसमें Syncom Formulations, Centrum Capital, Nazara Technologies, Nureca, Patel Engineering Company, Suven Life Sciences, Chambal Fertilisers और Brightcom Group के नाम शामिल हैं।
इसी तरह लूजरों की लिस्ट में SREI Infrastructure Finance, Andhra Cements, Surya Roshni, Walchandnagar Industries, Gallantt Ispat, Mcleod Russel India, CG Power, Ballarpur Industries, Hikal, Toyam Industries, Titagarh Wagons और Dynamatic Technologies के नाम शामिल हैं।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि आगे आनेवाले हफ्ते में निवेशकों की नजर अब दूसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगी। आईटी सेक्टर पर फोकस बना रहेगा क्योंकि आनेवाले दिनों में कई आईटी कंपनियों के नतीजे आने वाले है। इसके अलावा घरेलू बाजार की नजर सितंबर महीने के महंगाई आंकड़ों पर भी रहेगी। जिसके 5 फीसदी के नीचे रहने का अनुमान है । ग्लोबल बाजार पर नजर डालें तो निवेशकों की नजर यूएस जॉब डेटा पर भी बनी रहेगी। इससे आनेवाले हफ्ते में ग्लोबल बाजार की चाल का अंदाजा लगाया जा सकेगा।
Choice Broking के सचिन गुप्ता का कहना है कि साप्ताहिक आधार पर इंडेक्स मं 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI 60 के ऊपर चला गया है जबकि डेली टाइम फ्रेम पर Stochastic पॉजिटीव क्रॉस ओवर दे रहा है। निफ्टी के लिए 17700 पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं ऊपर के लिए इसके लिए 18000 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना है कि निफ्टी 17950 के बड़े हर्डल जोन में पहुंच गया है। जहां हमको डबल टॉप फॉर्मेशन देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी मजबूती से इस लेवल को पार करने में कामयाब रहता है तो नियर टर्म में यह हमें 18,300-18,500 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं यह इस लेवल पर टिके रहने पर कामयाब नहीं रहता है तो इसमें हमें 17,300-18,000 के जोन में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 17,820-17,730 के जोन में इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है।