पिछला हफ्ता लगातार उतारचढ़ाव भरा रहा। इस दौरान निफ्टी ने 15,915 का लाइफटाइम हाई टच किया लेकिन फिर उसके बाद बिकवाली हावी हो गई। हफ्ते के अंत में निफ्टी 15800 के लेवल से नीचे बंद हुआ है। इस बीच अगर हम पूरे बाजार को देखें खासतौर पर स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
S&P BSE सेंसेक्स और निफ्टी50, दोनों 2 जुलाई को 0.8 फीसदी गिरकर बंद हुए थे। इस दौरान BSE मिडकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की तेजी आई। जबकि BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 2.2 फीसदी तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा है।
स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन ट्रेंड से उलट रहा। पिछले हफ्ते करीब 80 स्मॉलकैप शेयर 10 से 40 फीसदी तक चढ़े हैं। इनमें ION Exchange, Route Mobile, Newgen Software, पावर मेक प्रोजेक्ट्स, Happiest Minds, उत्तम शुगर मिल्स, Zee Media और शारदा मोटर इंडस्ट्रीज सहित कई दूसरे शेयर हैं।
इस मामले में Samco Securities की इक्विटी रिसर्च हेड निराली शाह ने कहा, "फिलहाल बैंकों से कम ब्याज मिलने और बुल मार्केट की तेजी को देखते हुए इनवेस्टर्स रिटर्न के लिए बाजार की तरफ आ रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि पिछले साल खुलने वाले डिमैट अकाउंट की संख्या और IPO के जबरदस्त सब्सक्रिप्शन को देखें तो पता चलेगा कि बाजार की तरफ लोगों ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।
निफ्टी-50 शुक्रवार 2 जुलाई को 0.8 फीसदी गिरकर 15800 के लेवल से नीचे बंद हुआ। तकनीकी तौर पर देखें तो इंडेक्स में निचले लेवल से अच्छा सपोर्ट है। निफ्टी का मौजूदा सोपर्ट 15600 पर है। और अगर निफ्टी 50 इससे आगे बढ़ता है तो 15915 का लेवल टच कर सकता है।