भारतीय शेयर बाजार अभी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। Sensex और Nifty के साथ कई कंपनियों ने स्टॉक्स अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। BSE और NSE में लिस्टेड अधिकतर कंपनियों के शेयर की कीमतें 2000 रुपये से कम हैं, लेकिन कई ऐसी कंपनियां है, जिनके स्टॉक्स की कीमतें 10,000 रुपये अधिक हैं।

शेयर की कीमतें अधिक होने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वे कंपनियां इंवेस्टमेंट के लिहाज से बेहतर हैं, लेकिन अधिक कीमत होने का यह मतलब भी नहीं है कि इनसे पूरी तरह दूरी बना ली जाए।

किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले उस कंपनी की वित्तीय स्थिति, फंडामेंटल्स, मैनेजमेंट, बिजनल स्ट्रैटजी जरूर देख लें। आज हम आपको भारत के 6 सबसे महंगे स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं, जो मोटी कमाई करा सकते हैं।

Sugar Stocks: इस चीनी कंपनी के शेयर से मीठा कुछ नहीं, 1 महीने में ही इसके स्टॉक्स ने दिया 100% से अधिक रिटर्न

MRF

मद्रास रबर फैक्टरी यानी MRF के शेयर की कीमत अभी लगभग 80,850 रुपये है। यह भारत का सबसे महंगा स्टॉक है। मद्रास में एक छोटे खिलौने के दुकान से शुरू हुआ MRF का सफर आपने आप में एक्सट्रा-ऑर्डिनरी है। कंपनी टायर से साथ पेंट, स्पोर्ट्स गुड्स भी बनाती है।

MRF ने कभी अपने शेयर Split नहीं किया है और इसका फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने शेयर की कीमत नवंबर 2012 में केवल 10,000 रुपये थी, जबकि फरवरी 2021 में यह अपने ऑल-टिम हाई 98,575 रुपये तक पहुंच गया। पिछले 1 साल में कंपनी ने 25.3% रिटर्न दिया है।

BSE 500 इंडेक्स के इन 24 Stocks ने 2021 में दिया कम से कम 100% रिटर्न, क्या यह प्रॉफिट बुक करने की सही समय है?

Honeywell Automation

Honeywell Automation के शेयर की कीमत अभी करीब 40,000 रुपये है। कंपनी अमेरिका में इंटिग्रेटेड ऑटोमेशन और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस सर्विस प्रोवाइड करती है और वहां की मार्केट लीडर है। इसे टाटा ग्रुप और अमेरिकी कंपनी हनीवेल ने 1987 में ज्विंट वेंचर में शुरू किया था, जो 2004 में खत्म हो गया।

कंपनी के शेयर 15 मार्च 2021 को ऑल-टाइम हाई 49,805 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी ने पिछले 5 साल में 400% से अधिक रिटर्न दिया है और इसका m-cap 355.9 बिलियन है।

Shree Cements

श्री सीमेंट्स भारत का तीसरा सबसे महंगा स्टॉक है। यह भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। कंपनी श्री जंगरोधक सीमेंट, बांगड़ सीमेंट और रॉकस्ट्रॉन्ग सीमेंट ब्रांड नेम से सीमेंट बेचती है। कंपनी का m-cap 1 लाख करोड़ रुपये का है। इसके स्टॉक्स ने 1 साल में 26.5% रिटर्न दिया है।

Taking Stock: सेंसेक्स 226 अंक भागा- निफ्टी 15,850 के ऊपर हुआ बंद, जानिए आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल

Page Industries

पेज इंडस्ट्रीज भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, UAE और नेपाल में Jockey के प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और मार्केटिंग करती है। इसके शेयर की कीमत अभी 29,500 रुपये से अधिक है। कंपनी ने पिछले 1 साल में 47% से अधिक रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 1द साल में कंपनी ने 1,600% से अधिक रिटर्न दिया है।

3M India

3M India की स्थापना 1987 में हुई थी और कंपनी का बिजनेस कई कैटेगरी में डायवर्सिफाइड है। इसके स्टॉक्स की कीमत अभी 25,000 रुपये से अधिक है। कंपनी Scotch Brite, Scotch Tapes को साथ पेंट प्रोटेक्शन फिल्म, विंडो फिल्म आदि बनाती है। कंपनी का m-cap 282.8 बिलियन है। कंपनी ने 1 साल में 31.27% और 5 साल में 107% रिटर्न दिया है।

India Pesticides IPO:किसी IPO के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम की क्या है अहमियत, दें कितनी तवज्जो

Nestle India

Nestle India ने 1961 में ही भारत में कदम रखा था और अपनी फैक्ट्री स्थापित की थी। भारत के फूड सेगमेंट में कंपनी मार्केट लीडर है। अभी इसके शेयर की कीमत 17,500 रुपये है और यह देश का छठा सबसे महंगा स्टॉक है। कंपनी का 1.70 लाख करोड़ रुपये है। कंपनी ने 1 साल में केवल 5% रिटर्न दिया है। जबकि 5 साल में इसके शेयर 170% चढ़े हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।