RIL के शेयरों में जोरदार उछाल, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 100 अरब डॉलर के करीब पहुंची

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में Reliance Industries (RIL) के शेयरो में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली ।

अपडेटेड Sep 05, 2021 पर 9:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    शुक्रवार के कारोबारी सत्र में Reliance Industries (RIL) के शेयरो में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की वेल्थ में 3.7 अरब डॉलर की बढ़त देखने को मिली।

    RIL 2035 तक नेट जीरो कार्बन कंपनी होगी, 2030 तक 100 GW रेन्यूएबल क्षमता सेटअप करेंगे : मुकेश अंबानी

    शुक्रवार को RIL के शेयरों में आए इस जोरदार उछाल के चलते मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 92.60 अरब डॉलर पर पहुंच गई है जो कि वॉरेन बफे (Warren Buffett) के 102 अरब डॉलर से करीब 10 अरब डॉलर कम रह गई है। ये जानकारी ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स पर आधारित है।

    RIL के चेयरमैन के बाद उनके सबसे करीब प्रतिद्वंदी लॉरियल के फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स (Francoise Bettencourt Meyers) है जिनकी नेटवर्थ 92.9 अरब डॉलर है।

    RIL के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे, इस साल अब तक 20% चढ़े, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

    शुक्रवार के कारोबार में RIL के शेयरों में 4.15 फीसदी का उछाल देखने को मिला था। कल ही मुकेश अंबानी ने सस्ते ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन बढाकर दोगुना करने का एलान किया था। इसके साथ ही अंबानी की रिलायंस जियो भी भारतीय बाजार की एक बड़ी टेलिकॉम प्लेयर बन गई है।


    भारती एयरटेल द्ववारा अपना ARPU 200 रुपये प्रति उपभोक्ता रहने का  एलान करने के बाद भारतीय बाजार ने यह  अनुमान लगाया है कि रिलायंस जियो का ARPU भी 160-170 रुपये के आसपास है। इसके चलते रिलायंस जियो के वैल्यूएशन में बढ़त हुई है।

    RIL का कुल मार्केट कैप 16 लाख करोड़ के पार, 16 सितंबर 2020 के बाद कंपनी ने बनाया नया रिकॉर्ड

    Facebook Inc जैसे निवेशकों के निवेश के चलते मुकेश अंबानी भारत के डिजिटल स्पेस के एक बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। इसके अलावा सऊदी अरामको भी RIL के पेट्रोकेमिकल कारोबार में बड़े निवेश के तैयारी में है। इन सब गतिविधियों के चलते शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। कल यह शेयर  15.60 रुपये के अपसाइड गैप के साथ 2310 पर खुलने के बाद 2,395 रुपये के अपने लाइफ टाईम हाई तक गया। कारोबार के अंत में यह शेयर 95.25 रुपये यानी 4.15 फीसदी की बढ़त के साथ 2,389.65 के स्तर पर बंद हुआ।

    (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।