सेंसेक्स और निफ्टी 3 सितंबर को रिकॉर्ड लेवल पर बंद होने में कामयाब रहे। सेंसेक्स जहां 58,194 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा वहीं निफ्टी 17323 के ऊपर बंद हुआ। 2021 के पहले 8 महीनों में बाजार की यह तेजी कई शेयरों के लिए ड्रीम रन रही और उन्होंने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
