Multibagger stock: इन तीन ऑटो स्टॉक ने पिछले 1 साल में दिया 100% से ज्यादा रिटर्न, क्या आपने किया निवेश

Tata Motors, Tube Investments और Ashoka Leyland ने अपने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है

अपडेटेड Aug 18, 2021 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री cyclical माना जाता है। जिसका मतलब यह होता है कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के दौरान, वाहन निर्माता अपने वॉल्यूम को तेजी से बढाने में सक्षम होंगे। जबकि मंदी के दौरान वॉल्यूम को नुकसान पहुंचता है।

साल 2026 तक ऑटो मोबाइल सेक्टर 16.16-18.18 लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। कोविड महामारी से उबरने के बाद इस सेक्टर को साल 2021-22 में तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

यहां हम ऐसे NSE पर लिस्टेड ऑटो स्टॉक बता रहें है जिन्होंने एक साल के दौरान बाजर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) टाटा ग्रप का एक हिस्सा है। यह कंपनी पैसेंजर कार, ट्रक, वैन, कोच, बस, स्पोर्ट्स कार बनाती है। इसके साथ ही सैनिकों के वाहन भी बनाए जाते हैं। इस स्टॉक ने पिछले 3 साल के दौरान 17.6 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि इसी दौरान निफ्टी 100 में 43.51 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसी अवधि मे निफ्टी ऑटो ने -6.03 फीसदी का रिटर्न दिया है।

पिछले 12 महीने के दौरान इस स्टॉक ने 145 फीसदी का रिटर्न दिया है। टाटा मोटर्स ने 3 जुलाई 2002 से अब तक 15 बार डिविडेंड्स दिया है। कंपनी के पैसेंजर कार मार्केट में महीने दर महीने आधार पर 25 फीसदी और सालाना आधार 101 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जिसका मतलब यह हुआ कि घरेलू मार्केट कंपनी के पांव मजबूती से डटे हुए हैं। 


Multibagger Stocks: इस शेयर ने पिछले तीन साल में दिया 2219.68% का रिटर्न, क्या आपके पास है ये स्टॉक

Tube Investments

Tube Investments की स्थापना साल 2008 में हुई थी। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 24,382.19 करोड़ रुपये है। इस स्टॉक ने पिछले 3 साल में 375.39 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि इसी दौरान निफ्टी मिडकैप 100 ने 43.59 फीसदी रिटर्न दिया है। इस स्टॉक ने पिछले 12 महीने में 115 फीसदी का रिटर्न दिया है। Tube Investments of India Ltd ने 22 फरवरी 2018 से अब तक 7 बार डिविडेंड जारी किया है।

Ashok Leyland

अशोक लीलैंड चेन्नई की कंपनी है। इसका मालिका हक हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) के पास है। इसकी शुरुआत 1948 में अशोक मोटर्स के तौर पर की गई थी। बाद में सन 1955 में इसका नाम बदलकर अशोक लीलैंड कर दिया गया । इस स्टॉक पर मोतीलाल ओसवाल ने 155 रुपये के टारगेट प्राइस पर बॉय कॉल दिया है। अशोक लीलैंड का शेयर मौजूदा समय में 126.70 रुपये प्रति शेयर के भाव से कारोबार कर रहा है। इस शेयर ने पिछले 12 महीने में 104 फीसदी का रिटर्न दिया है। 18 जून 2001 से अब तक अशोक लीलैंड ने 20 बार डिविडेंड दिया है।

Multibagger Stocks: टेक्सटाइल्स के इस शेयर ने 2021 में 1224% रिटर्न दिया, पोर्टफोलियो में नहीं है फिर भी नाम जानिए

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।