इन दिनों बाजार में NCD की बहार आई हुई है। IIFL के बाद अब Piramal Ent की सब्सिडियरी PIRAMAL CAPITAL का NCD 12 जुलाई को बाजार में खुलने वाला है। यह एनसीडी Secured NCD है औऱ इस एनसीडी की फेस वैल्यू 1,000 रुपये है। इस NCD में आपको 8.10 फीसदी से 9 फीसदी के बीच की ब्याज मिलेगा।
इस पर बात करते हुए Piramal Retail Finance के Chief Executive Officer Jairam Sridharan ने सीएनबीसी आवाज से कहा कि इस 200 करोड़ रुपये के एनसीडी में 800 करोड़ रुपये का ओवरसब्सक्रिप्शन का विकल्प है। इस एनसीडी सी मिली 75 फीसदी रकम का इस्तेमाल लेंडिंग, फाइनेंसिंग में होगा। बाकी बची 25 फीसदी रकम का इस्तेमाल कंपनी की कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। इस एनसीडी को CARE से AA रेटिंग मिली है। वहीं ICRA ने इस एनसीडी की रेटिंग नेगेटिव आटलुक के साथ AA की है।
बता दें कि पीरामल कैपिटल पीरामल एंटरप्राइसेस की सब्सिडियरी है जो NHB के तहत रजिस्टिर्ड है। कंपनी रियल एस्टेट डेवलपर्स, कॉर्पोरेट्स, SME को लोन देती है।
इस एनसीडी की संस्थागत एचएनआई और रेटल समेंत 4 कैटगरी है। कंपनी करीब 13 साल से फाइनेंस कारोबार में है। अब तक इसका ज्यादा फोकस रियल एस्टेट कारोबार पर रहा है। अब कंपनी रिटेल सेगमेंट पर अपना फोकस बढ़ा रही है।
कंपनी की योजना हाउसिंग फाइनेंस, SMEs, यूज्ड व्हीकल के लिए भी लोन देने की है। उन्होंने आगे कहा कि हम उन ग्राहको को भी लोन देते है जिनको बैंक से लोन नहीं मिलता है। हमारा फोकस हाउसिंग, यूज्ड व्हीकल और पर्सनल लोन पर ज्यादा हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि रिटेल लोन सेगमेंट की डिमांड काफी बेहतर हो गई है।