निफ्टी 11500 के पार, सेंसेक्स 135 अंक चढ़ा

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 15178 के स्तर पर नजर आ रहा है।

अपडेटेड Mar 27, 2019 पर 9:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

ग्लोबल संकेतों की बात करें तो एशिया में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। एजीएक्स निफ्टी में गिरावट पर कारोबार हो रहा है। लेकिन यूस मार्केट में आर्थिक मंदी की चिंता कम हुई है जिसके चलते कल के कारोबार में डाओ 140 अंक चढ़कर बंद हुआ है। सप्लाई घटने से क्रूड में भी दो फीसदी का उछाल आया है।

इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 15178 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 14752 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि तेल और गैस शेयरों में आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

बाजार की चौतरफा तेजी में बैंकिंग शेयरों का बड़ा योगदान है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंक शेयरों में तेजी के चलते बैंक निफ्टी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 30105 के स्तर पर नजर आ रहा है।

आज के कारोबार में रियल्टी और आईटी शेयरों को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.64 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.36 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.58 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.63 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.12 फीसदी और मीडिया इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

हालांकि कारोबार के इस दौरान आईटी और रियल्टी शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.04 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 0.42 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 134 अंक यानि 0.35 फीसदी की मजबूती के साथ 38,370 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 29.25 अंक यानि 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 11515 के आसपास कारोबार कर रहा है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।