शानदार तेजी के साथ नई ऊंचाई पर निफ्टी, इंट्रा-डे में गया 18,000 के पार

इंट्रा-डे में निफ्टी ने आज 18,000 का स्तर छू लिया है। आज निफ्टी ने पहली बार 18,000 का स्तर छुआ है।

अपडेटेड Oct 11, 2021 पर 3:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

इंट्रा-डे में निफ्टी ने आज 18,000 का स्तर छू लिया है। आज निफ्टी ने पहली बार 18,000 का स्तर छुआ है। निफ्टी कुल 28 सत्रों में 17000 से 18000 के स्तर पर पहुंचा है।         

निफ्टी के 18000 के इस जोश को सलाम करते हुए आपको बता दे कि टॉप 15 कंपनियों के पास 70 फीसदी मार्केट कैप है। वहीं टॉप 5 कंपनियों के पास 40 फीसदी मार्केट कैप है। इनमें से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ से ज्यादा है । वहीं 50 में 40 का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ से ज्यादा है। मार्केट कैप के लिहाज से निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में  UPL सबसे छोटी कंपनी है जबकि HERO MOTO दूसरी सबसे छोटी कंपनी है।

निफ्टी में सबसे ज्यादा दबदबा फाइनेंशियल सर्विस का है। इसका वेटेज 37 फीसदी और मार्केट कैप 22 फीसदी पर है जबकि आईटी दूसरे नंबर पर आता है। इसका वेटेज 18 फीसदी और मार्केट कैप 22 फीसदी है।

 बहुत आक्रामक होकर न करें ट्रेडिंग, संभलकर चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर ही लगाएं दांव: समीत चाव्हाण 

निफ्टी के 17000 से 18000 के सफर में अहम इंडेक्सों पर नजर डालें तो NIFTY BANK में 4.5 फीसदी, NIFTY AUTO ने 13 फीसदी, NIFTY ENERGY ने 19 फीसदी, FINANCIAL SERVICES ने 2 फीसदी और NIFTY FMCG ने 1.5 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इस सफर में अलग-अलग कंपनियों के योगदान पर नजर डालें तो निफ्टी के 17000 से 18000 की इस दौड़ में TATA MOTORS ने 42 फीसदी, ONGC ने 37 फीसदी, COAL INDIA ने 33 फीसदी, NTPC ने 25 फीसदी और TITAN ने 23 फीसदी का रिटर्न दिया है।


वहीं ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो बाजार के इस शानदार सफर के दौरान GUJARAT ALKALIES ने 84 फीसदी, NAZARA TECHNOLOGIES ने 80 फीसदी, IRCTC ने 74 फीसदी, ZEE ENT ने 68 फीसदी, STERLING AND WILSON  ने 57 फीसदी ,DELTA CORP ने 50 फीसदी, SOLAR INDUSTRIES  ने 49 फीसदी, INDIAN HOTELS ने 48 फीसदी और TATA MOTORS  DVR ने 46 फीसदी का रिटर्न दिया है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।