राकेश झुनझुनवाला कमोडिटी साइकिल और पीएसयू बैंकों पर हैं बुलिश, जानिए और कहां है इनकी नजर

भारत का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई राकेश झुनझुनवाला की टॉप पिक्स में शामिल है

अपडेटेड May 27, 2021 पर 3:12 PM
Story continues below Advertisement

अक्सर भारत के वॉरेन बफे कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने मनीकंट्रोल से हुई इस बातचीत में कहा कि वह कमोडिटी  साइकिल और पीएसयू बैंकों पर काफी बुलिश है। भारत का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई उनकी टॉप पिक्स में शामिल है।

उन्होंने आगे कहा कि एसबीआई औऱ केनरा बैंक में निवेश कर रखा है। क्रेडिट ग्रोथ के मौके  पर दांव लगाते हुए उनका कहना है कि परंपरागत रुप से भारत में क्रेडिट ग्रोथ टू जीडीपी रेश्यो 1.25 -1.50 है। क्रेडिट ग्रोथ जो अभी 6-7 फीसदी पर दिखाई दे रही है वह जल्द ही 15 फीसदी पर जा सकती है।

पीएसयू बैंकों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएसयू बैकों में एनपीए से निपटने के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं और आगे इनमें अच्छा डिपॉजिट होता दिख सकता है। इनमें ऐसे करने की पूरी क्षमता भी है।



और भी पढ़ें- राकेश झुनझुनवाला ने Covid-19 महामारी के दौरान इन 5 शेयरों में जमकर निवेश किया

उन्होंने आगे कहा कि पीएसयू बैंकों में एसबीआई उनकी टॉप पिक्स है। इसका प्रबंधन काफी अच्छा है। इसका  Yono ऐप काफी अच्छे से चल रहा है। अगर किसी को 5000 करोड़ रुपये के कर्ज की जरुरत है तो यह एसबीआई की तरफ ही रुख करेगा।

बैंक का रिटेल कारोबार भी काफी मजबूत है और इसकी सब्सियडरी भी काफी अच्छा काम कर रही हैं। भारत की कोई भी कंपनी या बैंक इसके रिटेल और म्यूचुअल फंड के डिस्ट्रीब्यूएशन का मुकाबला नहीं कर सकता।

राकेश झुनझुनवाला का यह  भी कहना है कि कमोडिटी स्टॉक में काफी संभावनाए दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि कमोडिटी स्टॉक में Tata Steel और  JSW Steel में उनका निवेश है।

उन्होंने कहा है कि अगले 5 साल में देश में कमोडिटी साइकिल जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कैश फ्लो की तुलना में कमोडिटी स्टॉक का वैल्यूएशन काफी सस्ता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।