रिलायंस फाउंडेशन ने उठाया केरल में वैक्सीन का बीड़ा, राज्य को मिलेगी 2.5 लाख मुफ्त डोज

रिलायंस फाउंडेशन केरल को ढ़ाई लाख फ्री वैक्सीन डोज मुहैया कराएगा।

अपडेटेड Aug 13, 2021 पर 10:51 AM
Story continues below Advertisement

केरल में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच रिलायंस फाउंडेशन ने वहां भी टीकाकरण का बीड़ा उठाया है। रिलायंस फाउंडेशन केरल को ढ़ाई लाख फ्री वैक्सीन डोज मुहैया कराएगा। केरल स्वास्थ्य विभाग के जरिए वैक्सीन को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसे लेकर रिलायंस के एक डेलिगेशन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन को संकल्प पत्र दिया।

रिलायंस की एक और बड़ी पहल

केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रिलायंस फाउंडेशन केरल के लोगों के टीकाकरण में अपना योगदान दे रहा है। केरल के लिए रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से वैक्सीन की 2.5 लाख मुफ्त डोज दिए जाने का संकल्प किया गया है । इन वैक्सीन का वितरण केरल के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से  होगा । इसे लेकर रिलायंस के एक डेलिगेशन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन के सामने संकल्प पत्र दिया। वैक्सीन की खेप कल कोच्ची पहुंच गई ।

उधर पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 41,195 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही देश में करोना को कुल मामले 3,20,77,706 हो गए हैं। गुरुवार को अपडेट किए गए सरकारी आंकड़ों के मुताबित देश में एक्टिव केस 3,87,987 हो गए हैं। वहीं इस महामारी से होने वाली मौतों की संख्या 4,29,669 हो गई है।

 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।