IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।
जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते कहा कि अब हेच को कवर करना चाहिए और ये समय बाजार में खरीदारी करने का है। बाजार में जो भी अटकलें हैं वो खत्म होती नजर आयेंगी। इसके बाद 22 और 23 जून को बाजार में करेक्शन खत्म होता दिखाई देगा।
भसीन ने आगे कहा कि जुलाई के पहले हफ्ते में बाजार 16000 का स्तर छू सकता है। इसलिए ये समय खरीदारी करने का है। बाजार में चिंताओं को छोड़कर बढ़िया स्टॉक्स में खरीदारी करें।
संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में HDFC में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ये सबसे बड़ा मॉर्गेज प्लेयर है। इसमें बिना किसी हिचकिचाहट के खरीदारी करनी चाहिए। इसमें और तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 2490 से 2493 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 2600 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 2455 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Coal India में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि एनर्जी में कमजोरी नजर आ रही है लेकिन इसी कमजोरी को अवसर में बदलते हुए इस स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 150.5 से 151 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 165 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 147 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )