Ashok Leyland Q1 Results: जून तिमाही में रेवेन्यू 11% से ज्यादा बढ़कर हुआ ₹13069 करोड़, शेयर 3% लुढ़का

Ashok Leyland Q1 Results: अशोक लीलैंड ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 12,314.66 करोड़ रुपये के रहे। EBITDA 969 करोड़ रुपये रहा, EBITDA मार्जिन घटकर 10.1 प्रतिशत रह गया

अपडेटेड Aug 14, 2026 पर 3:55 PM
जून 2026 तिमाही में Ashok Leyland का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 615.81 करोड़ रुपये रहा।

कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली अशोक लीलैंड ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 0.77 प्रतिशत बढ़कर 615.81 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 611.07 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 13,069.59 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में रेवेन्यू 11,708.54 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 12,314.66 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 10,920.53 करोड़ रुपये के रहे थे। इनपुट कॉस्ट में 8.3 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया। EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 969 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2025 तिमाही में 970 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन घटकर 10.1 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 11.1 प्रतिशत था।

दो सहयोगी कंपनियों में निवेश को मिली मंजूरी


अशोक लीलैंड के बोर्ड ने सब्सिडियरी Optare Plc. UK में इक्विटी के तौर पर एक या ज्यादा किश्तों में 2.5 करोड़ पाउंड (लगभग 325 करोड़ रुपये) तक का निवेश करने को मंजूरी दी है। साथ ही स्टेप-डाउन सब्सिडियरी, हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में 500 करोड़ रुपये तक का निवेश करने को भी मंजूरी दी है। यह निवेश हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस लिमिटेड से शेयर खरीदकर एक या ज्यादा किश्तों में किया जाएगा। हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस, हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है। ये दोनों ट्रांजेक्शन रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन हैं।

Honasa Consumer Share Price: मुनाफा 118% बढ़ने से मामाअर्थ की पेरेंट का शेयर 5% तक भागा, अब क्या हो स्ट्रैटेजी

Ashok Leyland के शेयर में गिरावट

14 अगस्त को अशोक लीलैंड के शेयर में गिरावट है। दिन में BSE पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत तक टूटकर 169.90 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर लगभग 3 प्रतिशत गिरावट के साथ 171.90 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 41 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51.51 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।