Honasa Consumer Share Price: मुनाफा 118% बढ़ने से मामाअर्थ की पेरेंट का शेयर 5% तक भागा, अब क्या हो स्ट्रैटेजी

Honasa Consumer Share Price: EBITDA सालाना आधार पर 140.7 प्रतिशत बढ़कर 110 करोड़ रुपये हो गया। होनासा कंज्यूमर में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 35.47 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी नवंबर 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी

अपडेटेड Aug 14, 2026 पर 1:19 PM
जून 2026 तिमाही में Honasa Consumer का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 90.25 करोड़ रुपये हो गया।

मामाअर्थ और डर्मा कंपनी ब्रांड की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरों में आज 14 अगस्त को दिन में 4.68 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई 501.55 रुपये क्रिएट किया। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के बाद शेयर खरीद बढ़ी है। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में होनासा कंज्यूमर लिमिटेड का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 118 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 90.25 करोड़ रुपये हो गया।

एक साल पहले मुनाफा 41.32 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 755.94 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में यह 595.25 करोड़ रुपये था। कंपनी का कुल खर्च 659.27 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2025 तिमाही के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है। EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) सालाना आधार पर 140.7 प्रतिशत बढ़कर 110 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 14.6 प्रतिशत हो गया।

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 15900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। होनासा कंज्यूमर में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 35.47 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक साल में 75 प्रतिशत मजबूत हुआ है। होनासा कंज्यूमर नवंबर 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1701.44 करोड़ रुपये का था।


Honasa Consumer के शेयर पर ब्रोकरेज की राय

जेफरीज ने होनासा कंज्यूमर के शेयर के लिए 650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 में कंपनी के मार्जिन में 150-200 बेसिस पॉइंट्स के सुधार की उम्मीद है। ग्रोथ कंपनी के मैनेजमेंट की प्राथमिकता बनी हुई है। होनासा कंज्यूमर जरूरत के मुताबिक, निवेश बढ़ाने के लिए तैयार है, जबकि इनोवेशन पर फोकस बना हुआ है।

एमके ग्लोबल ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस 500 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये कर दिया है। साथ ही 'बाय' रेटिंग दोहराई है। कहा है कि जून तिमाही के नतीजे उम्मीदों से अच्छे रहे। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY27E में कंपनी की ग्रोथ रेट 20 प्रतिशत से अधिक रहेगी। अगले 3 वर्षों में मार्जिन में 330 बेसिस पॉइंटस का सुधार होगा। FY26-29E के दौरान बिक्री 17 प्रतिशत की कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) और कमाई 25 प्रतिशत की CAGR से बढ़ेगी।

CLSA ने होनासा कंज्यूमर के शेयर के लिए 'होल्ड' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 505 रुपये प्रति शेयर दिया है। ब्रोकरेज ने FY27-29 के लिए कमाई के अनुमान को 6-13 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। JPMorgan ने 'अंडरवेट' रेटिंग दोहराई है। टारगेट प्राइस 410 रुपये प्रति शेयर दिया है।

Stock Market Fall: सेंसेक्स ने देखी 395 अंकों तक की गिरावट, निफ्टी भी लाल; 3 कारणों से सेलिंग

फाइनल डिविडेंड के लिए 28 अगस्त रिकॉर्ड डेट

होनासा कंज्यूमर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसकी घोषणा मई महीने में हुई थी। रिकॉर्ड डेट 28 अगस्त है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इस डिविडेंड पर 28 सितंबर 2026 को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट किया जाएगा।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।