Stock Market Fall: सेंसेक्स 71 अंक फिसलकर बंद, निफ्टी गिरकर 24366 पर; बाजार 3 कारणों से लाल

Stock Market Fall: ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क, ब्रेंट क्रूड में तेजी है। यह 87 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ट्रेड कर रहा है। अमेरिका ने कहा है कि वह ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी को अनिश्चित काल तक जारी रख सकता है और तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है

अपडेटेड Aug 14, 2026 पर 4:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुरुवार को सेंसेक्स 113.61 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,079.96 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार, 14 अगस्त को गिरावट रही। अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। वहीं कच्चे तेल के भाव में तेजी भी एक वजह है। सेंसेक्स की ओपनिंग लाल निशान में हुई। फिर यह पिछले बंद भाव से 395.66 अंक टूटकर 77,684.37 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला और फिर ​पिछली क्लोजिंग से 99 अंक तक टूटकर 24,296.80 के लो तक गया।

बाद में सेंसेक्स 70.71 अंकों की गिरावट के साथ 78,009.25 पर और निफ्टी 29.85 अंकों की गिरावट के साथ 24,366 पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 113.61 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,079.96 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 40.10 अंक या 0.16 प्रतिशत टूटकर 24,395.85 पर बंद हुआ था। निफ्टी में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं Stock Market में शुक्रवार को आई गिरावट के अहम कारण डिटेल में...

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी


ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क, ब्रेंट क्रूड में तेजी है। यह 87 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ट्रेड कर रहा है। कच्चे तेल का भाव बढ़ना भारत के लिए एक नेगेटिव फैक्टर है क्योंकि देश अपनी कच्चे तेल की कुल जरूरत का ज्यादातर हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। तेल की बढ़ती कीमतें आयात की लागत बढ़ा सकती हैं, जिससे व्यापार घाटा बढ़ सकता है। साथ ही देश के अंदर महंगाई भी बढ़ सकती है।

Optimystix Entertainment Listing: कॉमेडी सर्कस, क्राइम पेट्रोल की प्रोड्यूसर ने शेयर बाजार में दी दस्तक; 3 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट

FII की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को लगातार दूसरे सेशन में बिकवाली जारी रखी। उन्होंने भारतीय बाजार में 510 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भूराजनीतिक चिंताएं

अमेरिका ने कहा है कि वह ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी (नेवल ब्लॉकेड) को अनिश्चित काल तक जारी रख सकता है और तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है, क्योंकि सीजफायर की बातचीत अभी तक बेनतीजा रही है।

वैश्विक बाजारों की कैसी है चाल

एशियाई बाजारों में हेंग सेंग, SET कंपोजिट और ताइवान वेटेड में गिरावट है। वहीं कॉस्पी, निक्केई 225, शंघाई कंपोजिट और जकार्ता कंपोजिट बढ़त में हैं। यूरोपीय बाजार हरे निशान में हैं। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।