Stock Market Fall: बाजार में गिरावट लौटी, सेंसेक्स 396 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के ₹59570 करोड़ साफ

Stock Market Fall: गुरुवार, 26 नवंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 515.20 लाख करोड़ रुपये था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ देर बाद यह 514.61 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया

अपडेटेड Nov 27, 2026 पर 9:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में ​तेजी रही थी।

भारतीय शेयर बाजारों में 27 नवंबर को गिरावट लौटी है। खुलने के कुछ पलों बाद ही सेंसेक्स पिछले बंद भाव से 396 अंक तक लुढ़ककर 83,932.34 के लो तक गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 59,570 करोड़ रुपये घट गया। निफ्टी भी पिछले क्लोजिंग प्राइस से 81 अंक तक टूटकर 25,803.60 के लो तक गया।

गुरुवार, 26 नवंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 515.20 लाख करोड़ रुपये था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ देर बाद यह 514.61 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 59,570 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी।

एक दिन पहले कैसी रही थी चाल


घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में ​तेजी रही थी। सेंसेक्स 390.31 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 84,328.59 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 65.25 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 25,884.50 पर बंद हुआ था। बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.78 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था, जबकि मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.65 प्रतिशत की तेजी रही थी।

Stocks To Watch: 27 नवंबर को Waaree Renewable Tech, Urban Company समेत इन शेयरों पर रहेगा फोकस, Mahanadi Coalfields होगी लिस्ट

रुपये का हाल

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे गिरकर 92.62 पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के कारण रुपये में यह गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे गिरकर 92.38 पर बंद हुआ था। वहीं बुधवार को इसमें 65 पैसे की तेजी आई थी, जिससे यह चालू वित्त वर्ष के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।