Stocks To Watch: 27 नवंबर को Waaree Renewable Tech, Urban Company समेत इन शेयरों पर रहेगा फोकस, Mahanadi Coalfields होगी लिस्ट

Stocks To Watch: कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, शेयरों की खरीद-बिक्री, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, जैसे कारणों से इन शेयरों में तेज उठापटक रह सकती है। साथ ही कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स शेयर बाजार में एंट्री करने जा रही है

अपडेटेड Nov 27, 2026 पर 8:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार को 2 शेयर एक्स-डिविडेंड और एक्स-स्प्लिट ट्रेड करने वाले हैं।

27 नवंबर को वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीस, लेमन ट्री होटल्स, अर्बन कंपनी, IIFL फाइनेंस समेत कई शेयरों पर मार्केट पार्टिसिपेंट्स की खास नजर रहेगी। कारोबार से जुड़े डेवलपमेंट्स, नई डील या कॉन्ट्रैक्ट, शेयरों की खरीद-बिक्री जैसे कारणों से इन शेयरों में तेज उठापटक देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को मेनबोर्ड और SME सेगमेंट दोनों में एक-एक कंपनी की लिस्टिंग भी होने वाली है। साथ ही 2 शेयर एक्स-डिविडेंड और एक्स-स्प्लिट ट्रेड करने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

इन शेयरों पर रखें नजर

इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट: कंपनी की प्रमोटर और ब्लैकस्टोन के निवेश वाली एंटिटी BCP एशिया II टॉपको ब्लॉक डील के जरिए इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में 67.16 लाख इक्विटी शेयर बेचने जा रही है।


वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीस: कंपनी को 120 MWp क्षमता वाले एक टर्नकी प्रोजेक्ट के लिए 'लेटर ऑफ अवार्ड' (LOA) मिला है। इस प्रोजेक्ट में मॉड्यूल की सप्लाई के साथ-साथ इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) का काम शामिल है।

टाटा मोटर्स CV: ऑटोमोबाइल कॉरपोरेशन ऑफ गोवा (ACGL) के इक्विटी शेयरों का बायबैक 'टेंडर ऑफर' रूट के जरिए पूरा हो गया है। अब ACGL में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 48.98 प्रतिशत से बढ़कर 50.17 प्रतिशत हो गई है। ACGL अब टाटा मोटर्स की एक सब्सिडियरी बन गई है और अब यह एक 'एसोसिएट कंपनी' नहीं रही।

लेमन ट्री होटल्स: कंपनी ने पाली में 'कीज सिलेक्ट बाय लेमन ट्री होटल्स' (Keys Select by Lemon Tree Hotels) खोलने की घोषणा की है। यह प्रॉपर्टी एक फ्रैंचाइजी समझौते के तहत काम करेगी। इसके साथ ही, महाराष्ट्र में ग्रुप के पास अब 17 होटल हो गए हैं, जबकि 15 अन्य प्रॉपर्टी अभी पाइपलाइन में हैं।

अर्बन कंपनी: अर्बन कंपनी ने एयर कंडीशनर सेगमेंट में कदम रखा है। इसने 'नेटिव अल्ट्रा' और 'अल्ट्रा एयर' एयर कंडीशनर लॉन्च किए हैं।

ABS मरीन सर्विसेज: कंपनी को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) से अपने प्लेटफॉर्म सप्लाई वेसल, 'एमराल्ड' (Emerald) को तीन साल के लिए किराए पर देने के लिए 'नोटिफिकेशन ऑफ अवार्ड' (NOA) मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू लगभग 120.14 करोड़ रुपये है।

Nifty Outlook: 26000 का लेवल क्यों नहीं पार कर पा रहा निफ्टी, शॉर्ट टर्म में किस ओर जाएगा बाजार? जानिए एक्सपर्ट्स से

बल्क और ब्लॉक डील्स

अमागी मीडिया लैब्स: नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स X मॉरीशस ने अमागी मीडिया लैब्स में 47.37 लाख इक्विटी शेयर 262.44 करोड़ रुपये में बेचे हैं। खरीदारों में लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड, ओल्ड ब्रिज कैपिटल मैनेजमेंट और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

IIFL फाइनेंस: US के कैपिटल ग्रुप द्वारा मैनेज किए जाने वाले स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने IIFL फाइनेंस में 56.15 लाख शेयर 337.04 करोड़ रुपये में बेचे हैं। UBS AG ने 43.2 लाख शेयर 259.22 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

अल्केम लैबोरेटरीज: कंपनी की प्रमोटर सीमा सिंह ने 3.58 लाख इक्विटी शेयर 182.03 करोड़ रुपये में बेचे हैं। 4 संस्थागत निवेशकों- ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, HDFC AMC और बजाज लाइफ इंश्योरेंस ने इन शेयरों को खरीदा।

रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग: नोमुरा सिंगापुर ने 7.5 लाख शेयर 30.3 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

मेनबोर्ड लिस्टिंग

महानदी कोलफील्ड्स

SME लिस्टिंग

वात्राना रेंटल्स

ये स्टॉक्स करेंगे एक्स-डिविडेंड ट्रेड

फ्यूजन CX

ये स्टॉक्स करेंगे एक्स-स्प्लिट ट्रेड

वारवी ग्लोबल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।