Market cues : 26000 नीचे बने रहने तक निफ्टी पर रहेगा दबाव, यह दीवार पार होने पर 26300–26400 का लेवल मुमकिन

Nifty Trade setup : बाजार जानकारों का मानना है कि जब तक निफ्टी 26,000 के अहम स्तर के नीचे बना रहता है,तब तक इसमें कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। नीचे की तरफ 25,800–25,600 के दायरे से इसे सपोर्ट मिलने की उम्मीद है

अपडेटेड Nov 27, 2026 पर 8:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 26 नवंबर को बढ़कर 1.09 पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.02 था

Trade setup for today : निफ्टी ने 26 नवंबर के सत्र में 0.25% की मामूली बढ़त के साथ क्लोजिंग की और इसका कंसोलिडेटिव रुझान जारी रहा। हालांकि मोमेंटम इंडिकेटर्स आगे भी कंसोलिडेशन की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन बड़ा टेक्निकल स्ट्रक्चर पॉजिटिव बना हुआ है,जिसे 'गोल्डन क्रॉसओवर' फॉर्मेशन के जारी रहने से सपोर्ट मिल रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स की राय है कि जब तक इंडेक्स 26,000 के अहम स्तर के नीचे बना रहता है,तब तक इसमें कंसोलिडेशन जारी रह सकता है। यह स्तर लगातार तीसरे सेशन से रेजिस्टेंस का काम कर रहा है। नीचे की तरफ, 25,800–25,600 का दायरा सपोर्ट का काम कर सकता है। हालांकि,अगर निफ्टी 26,000 के स्तर को पार कर लेता है तो इससे नई खरीदारी आ सकती है और इंडेक्स 26,300–26,400 के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

निफ्टी 50 (25,885) के लिए महत्वपूर्ण स्तर


पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 25,957, 26,013 और 26,106

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 25,772, 25,715 और 25,623

स्पेशल फॉर्मेशन : निफ्टी कल एक और सत्र में सोमवार की लॉन्ग रेड कैंडल की रेंज के भीतर ही रहा और डेली चार्ट पर एक 'डोजी' (Doji) कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जो बुल्स और बियर्स के बीच अनिर्णय की स्थिति को दिखाता है। हालांकि इंडेक्स अभी भी अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, और शॉर्ट और मीडियम टर्म एवरेज, लॉन्ग-टर्म एवरेज के ऊपर बने हुए हैं,फिर भी मोमेंटम इंडिकेटर तेजी के रुझान (बुलिश मोमेंटम) में कुछ नरमी का संकेत दे रहे हैं।

RSI बढ़कर 71.82 पर पहुंच गया, लेकिन अपनी सिग्नल लाइन के नीचे ही रहा। वहीं, MACD रेफरेंस लाइन के ऊपर बना रहा,भले ही इसका हरा हिस्टोग्राम बार लगातार 12वें सेशन में छोटा हो गया। कुल मिलाकर,बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है,लेकिन कमजोर होते मोमेंटम इंडिकेटर लगातार कंसोलिडेशन (एक दायरे में उतार-चढ़ाव) की ओर इशारा कर रहे हैं।

बैंक निफ्टी (63,535) के लिए महत्वपूर्ण स्तर

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 63,953, 64,135 और 64,430

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 63,362, 63,180 और 62,885

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 65,086, 69,202

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 62,070, 60,450

बैंक निफ्टी पिछले दिन की रेंज के भीतर ही कारोबार करता रहा और डेली चार्ट पर एक छोटी बॉडी वाली बियरिश कैंडल बनाई, जिसमें ऊपर और नीचे दोनों तरफ शैडो थीं। यह बाजार में अनिश्चितता और एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। इस सत्र के दौरान इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि यह अपने अहम अपवर्ड-ट्रेंडिंग मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है, लेकिन मोमेंटम इंडिकेटर तेजी की ताकत में कुछ कमी का संकेत दे रहे हैं। RSI 69.38 पर था और अपनी सिग्नल लाइन के नीचे बना हुआ था, जबकि MACD अपनी रेफरेंस लाइन से काफी ऊपर बना रहा। हालांकि, हरा हिस्टोग्राम बार लगातार तीसरे सत्र में सिकुड़ गया जो तेजी के रुझान (bullish momentum) के कमजोर पड़ने का संकेत है। कुल मिलाकर बड़ा रुझान पॉजिटिव बना हुआ है, लेकिन निकट अवधि में इंडेक्स में कंसोलीडेशन जारी रह सकता है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

26 नवंबर को घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,630 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार 12वें सत्र में भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 5,843 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इंडिया VIX

बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव (volatility) को मापने वाला इंडिया VIX कल 4.87 प्रतिशत गिरकर 16.84 पर आ गया, लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इससे पता चलता है कि उतार-चढ़ाव की उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं। इसलिए, इक्विटी बाजारों में मौजूदा मजबूती के बावजूद, ट्रेडरों को सतर्क रहने की जरूरत है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 26 नवंबर को बढ़कर 1.09 पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.02 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: एपीएल अपोलो ट्यूब्स, मणप्पुरम फाइनेंस

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।