IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।
जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बाजार में एक दो दिनों तक और घबराहट देखने को मिल सकती है। ये थोड़ा चॉपी भी दिखाई पड़ सकता है। निफ्टी में अगले 2 से 3 दिनों में 200 अंकों की गिरावट दिखने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसमें आईटी की वजह से गिरावट आ सकती है। इसलिए ट्रेडिंग करें लेकिन कुछ बाय तो कुछ सेल की रणनीति अपनाएं और हेज करके चलें।
भसीन ने कहा कि बाजार में सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि जब सेल ऑफ आयेगा तो आपको संभलने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए अपने स्टॉपलॉसेस के साथ ही ट्रेड कीजिये। हालांकि यहां पर मैं नये स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह नहीं दे रहा हूं क्योंकि मार्केट चॉपी हो सकता है। कल की कॉल्स पर अपडेट देते हुए भसीन ने कहा कि कल की इंडसइंड बैंक में जो सेल का कॉल दिया था वे आज भी उस पर कायम हैं यह स्टॉक 1065 के स्तर तक फिसल सकता है। इसके अलावा कल के डीएलएफ के कॉल में आज भी कमजोरी नजर आ सकती है।
संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में Gail में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 150 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 157 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 147 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Buy Hdfc Life @728/30, Stop 714, Target 750
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Hdfc Life में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 728 से 730 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 750 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 714 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Sell Tech Mahindra @1440 stop 1467, Target 1390
तीसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Tech Mahindra में बिकवाली करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 1440 के स्तर पर बेंचना चाहिए। इसमें 1390 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 1467 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )