IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।
जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-
संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते कहा कि बाजार में खरीदारी का रवैया अपनाए अगले बुधवार तक निफ्टी 16000 का आंकड़ा छू सकता है इसलिए बढ़िया स्टॉक पिकिंग कर लेनी चाहिए। इसके अलावा 2021 साल में रियल इस्टेट सेक्टर स्टार परफॉर्मर बनेगा। गोदरेज प्रॉपर्टी 2 साल में 2500 का भाव हो जायेगा यानी आज के भाव से करीब दोगुना हो जायेगा। एनबीसीसी में जोरदार उछाल नजर आयेगा।
भसीन ने आगे कहा कि सोना 50 हजार हो जायेगा और सेंसेक्स 53 हजार के पार हो जायेगा जबकि अगले 3 साल रियल इस्टेट सेक्टर में जोरदार बूम नजर आने वाला है। उन्होंने अपनी पिछली पिक्स हीरो मोटो, गोदरेज कंज्मयूमर और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज पर बात करते हुए कहा कि उनके सुझाये ये तीनों स्टॉक्स ने अच्छा परफॉर्म किया और उनके कहने पर खरीदने वालों ने अच्छा मुनाफा कमाया।
दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन ने निवेशकों को Bandhan Bank में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आय बढ़ने से इसके जैसे छोटे लेंडर्स बैंकों को जोरदार फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 324 से 324.50 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 343 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 318 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )