Small & Midcaps की चमक बढ़ी, बीएसई500 के इन शेयरों ने बीते हफ्ते लगाई 10-20% की छलांग

छोटे-मझोले शेयर दिग्गजों की तुलना मे ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका मतलब है कि रैली का आधार पर व्यापक है.

अपडेटेड Jun 27, 2021 पर 5:11 PM
Story continues below Advertisement

पिछला हफ्ता भारतीय बाजारों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा लेकिन बेंचमार्क इंडेक्स अपने अहम सपोर्ट लेवल पर टिके रहने में कामयाब रहे। जो इस बात का संकेत है कि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के बावजूद बाजार में तेजी का ट्रेन्ड कायम है।

25 जून को समाप्त बीते हफ्ते में सेसेंक्स और निफ्टी दोनों में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली जबकि इसी अवधि में स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स में 1.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

छोटे-मझोले शेयर दिग्गजों की तुलना मे  ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका मतलब है कि रैली का आधार पर  व्यापक है। स्म़ॉल और मिडकैप के चमक बिखेरने वाले शेयरों में अधिकतर इंफ्रा, बैंकिंग , खपत, केमिकल और लॉजिस्टिक स्पेस से जुड़े हुए है।

बीएसई  500 में शामिल करीब 21 स्टॉक ऐसे रहे जिन्होंने पिछले हफ्ते 10-20 फीसदी की बढ़त दिखाई। इनमें Godrej Agrovet, IFCI, GMR Infrastructure, The South Indian Bank, Allcargo Logistics, Bharat Electronics, औ  Venky के नाम शामिल हैं।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि 25 जून को समाप्त हफ्ते में सेसेंक्स और निफ्टी में 1 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। बाजार की रैली काफी व्यापक रही। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में करेक्शन के बाद तेजी देखने को मिली।

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के नए मामलों में कमी और वैक्सीनेशन ड्राइव के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटने और इकोनॉमी गतिविधियों में तेजी आनी की उम्मीद कर रहा है।


आगे कैसी रहेगी  बाजार की चाल

2021 में अब तक निफ्टी में 13 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं जून सीरीज में निफ्टी 3 फीसदी भागा है। फीयर इंडेक्स NSE VIX में भी नरमी आई है और ये कोरोना के दूसरे लेवल पर पहले के फरवरी के स्तर के आसपास नजर आ रहा है।

पिछले हफ्ते यूएस फेड के मॉनिट्ररी पॉलिसी पर होकिंस कमेंट्री के बाद बाजार को हल्का झटका लगा लेकिन भारत में वैक्सीनेशन ड्राइव के तेजी से आगे बढ़ने के साथ ही बाजार का सेटिमेंट सुधरता नजर आया।

जानकारों का कहना है कि अब बाजार की नजर वित्त वर्ष 2022 के पहली तिमाही के नतीजों पर रहेगी। इसेक अलावा कोरोना की स्थिति और वैक्सीनेशन से जुड़ी खबरें भी बाजार पर अपना असर दिखाएगी। 

Edelweiss Securities  के मुताबिक जुलाई महीने में निफ्टी 15350 (सपोर्ट जोन) और 16050 (रजिस्टेंस जोन) के बड़े दायरे में कारोबार कर सकता है।

 

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि निफ्टी 15708 के स्तर पर  स्थिति अपने 21-Days SMA के आसपास टिका हुआ है। जो बाजार में मजबूती का संकेत है। निफ्टी ने वीकली चार्ट पर एक बुलिश Marabozu candle बना लिया है जो इस बात का संकेत है कि आगे आनेवाले दिनों में हमें इसमें और बढ़त देखने को मिल सकती है।

उन्होंनें आगे कहा कि निफ्टी के लिए वर्तमान में 15900 के लेवल पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल को पार कर लेता है तो फिर हमें इसमें 16200 का लेवल देखने को मिलेगा। निफ्टी के लिए 15600 के लेवल पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।