Q1 में किया मजबूत कारोबारी प्रदर्शन, इंट्राडे में 9 फीसदी तक भागे शोभा के शेयर

वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल सेल वैल्यू में सालाना आधार पर 40 फीसीद की बढ़त देखने को मिली है.

अपडेटेड Jul 08, 2021 पर 8:26 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी शोभा (Sobha) के शेयरों में आज इंट्रा डे में 9 फीसदी तक की तेजी देखने को  मिली। कंपनी ने जून तिमाही के शानदार आकंडे पेश किए हैं जिसका असर आज इस शेयर पर दिखा।

    वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल सेल वैल्यू में सालाना आधार पर 40 फीसीद की बढ़त देखने को मिली है और यह 487.7 करोड़ रुपये से उछलकर 682.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं अगर पूरे वित्त वर्ष 2021 की बात करें तो इस अवधि में कंपनी की कुल सेल वैल्यू 3137.2 करोड़ रुपये रही है।

    ये 9 IT शेयर 2021 में अब तक 100-200% भागे, क्या इनमें से कोई है आपके पास

    वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की एवरेज प्राइस रियलाइजेशन सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 7626 रुपये प्रति वर्ग फीट रही है। जो कि इसके पिछले साल की इसी तिमाही में 7498 रुपये प्रति वर्ग फिट थी। पूरे वित्त वर्ष 2021 की बात करें तो यह आंकड़ा 7817 रुपये प्रति वर्ग फुट पर था।

    वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 38 फीसदी की बढ़त के साथ  895539 वर्ग फिट रही है। जिसका कुल मूल्य 683 करोड़ रुपये रहा है। ये आंकडे सुपर बिल्टअप एरिया पर आधारित हैं।  बता दें कि इसके पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 650400 वर्ग फिट रही थी।

    7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दी राहत, CEA क्लेम को बनाया आसान


    कंपनी की बेंगलुरु की सेल वैल्यूम में कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद 37 फीसीद की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में गुड़गांव, कोच्चि, त्रिशूर, पुणे और गिफ्टसिटी का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर रहा है। कारोबार के अंत में आज ये शेयर एनएसई पर 26.05 रुपए यानी 5.31 फीसदी की बढ़त के साथ 516.95 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है।


    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।