जॉब नहीं, IIT छात्रों में बढ़ रहा है स्टार्टअप का क्रेज

IIT प्लेसमेंट में छात्रों को करोड़ों के ऑफर मिल रहे हैं लेकिन इनमें कई स्टूडेट्स ऐसे हैं जो करोड़ों के प्लेसमेंट के बजाय अपना बॉस खुद बनना चाहते हैं।

अपडेटेड Dec 08, 2019 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement

IIT प्लेसमेंट में पैसों की बरसात हो रही है। छात्रों को करोड़ों के ऑफर मिल रहे हैं लेकिन इनमें कई स्टूडेट्स ऐसे हैं जो करोड़ों के प्लेसमेंट के बजाय अपना बॉस खुद बनना चाहते हैं। उन्हें जॉब नहीं खुद का स्टार्टअप चाहिए ऐसे छात्रों के लिए IIT ने भी खास योजना भी बनाई है।

IIT में प्लेसमेंट में नहीं शामिल होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है।  वजह है ये छात्र या तो अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं या आगे और पढ़ना चाहते हैं। ऐसे छात्रों के लिए IIT ने Differed Placement की व्यवस्था की है। यानी अगर कोई छात्र प्लेसमेंट में शामिल ना होना चाहे तो उसे दो साल बाद भी प्लेसमेंट दिया जा सकता है। छात्र-छात्राएं अगर अपने स्टार्टअप में कामयाब नहीं हो पाते हैं तो भी उनके लिए प्लेसमेंट के दरवाजे खुले रहेंगे।

अनुमान के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल अलग-अलग IIT में 15-20 फीसदी छात्र Differed Placement चुन रहे हैं। इस साल IIT दिल्ली के करीब 16 छात्र प्लेसमेंट में शामिल नहीं हुए। IIT कानपुर के 12 छात्र और IIT मद्रास में भी 35 छात्रों ने Deferred Placement चुना है। वहीं IIT बॉम्बे में करीब 8 छात्र प्लेसमेंट में शामिल नहीं होना चाहते। मकसद वही है जॉब करने के बजाए, जॉब देने वाला बनना और इसमें IIT भी छात्रों को खूब मदद कर रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।