शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

IT शेयरों पर फोकस

Accenture ने अच्छे नतीजे पेश किए और  गाइडेंस भी बढ़ाया है।   31 मई  2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11 अरब डॉलर से बढ़कर 13.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है जबकि अधिकांश एनालिस्ट का अनुमान था कि इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 12.2 अरब डॉलर पर रहेगा।

कंपनी ने नतीजों के साथ दिए गए अपने गाइडेंस में कहा है कि इस साल कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 10 फीसदी से 11 फीसदी की रेंज में रह सकती है जबकि अधिकांश एनालिस्ट का मानना है कि कंपनी का फुल ईयर रेवेन्यू 49.17 अरब डॉलर रह सकती है।


INDIAN BANK पर फोकस

QIP के जरिए 1,650 करोड़ जुटाए है ।QIP की प्राइस 142.15 रुशेयर तय की है।

 

मेटल शेयरों पर फोकस

रूस से सभी मेटल्स पर अस्थायी तौर पर एक्सपोर्ट  टैक्स लगाया। मेटल्स पर एक्सपोर्ट टैक्स 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।


LIC HOUSING FINANCE

प्रोमोटर LIC Preferential Basis पर 4.54  करोड़ शेयर खरीदेगी। प्रोमोटर LIC 514.25 के भाव पर शेयर खरीदेगी । कल के बंद भाव से 12फीसदी  के प्रीमियम पर शेयर खरीदेगी।  LIC की हिस्सेदारी 40.31 फीसदी  से बढ़कर 45.24 फीसदी हो जाएगी।


MAJESCO पर फोकस

प्रोमोटर Aurum Platz ने 14.31 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

AARTI INDUSTRIES पर फोकस

QIP के लिए फ्लोर प्राइस 899.77 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

BARBEQUE NATION पर फोकस

कंपनी Preferential Issue पर विचार करेगी।

INFOSYS पर फोकस

आज से कंपनी का Buyback आज से खुलेगा। कंपनी 9200 करोड़ का Buyback करेगी। Buyback का अधिकतम भाव 1750 रुपये प्रति शेयर है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें