आज यानी 7 जुलाई को उतार-चढ़ाव के बीच बाजार बढ़त के साथ बंद रहने में कामयाब रहें। आज का दिन मेटल और फाइनेशिंयल शेयरों के नाम रहा। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 193.58 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त लेकर पहली बार 53,054.76 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 61.40 अंक यानी 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ 15,879.65 के स्तर पर बंद हुआ है।
बेंचमार्क इंडेक्स ने रिकॉर्ड क्लोजिंग दी। सेसेंक्स 53,000 के ऊपर बंद रहने में कामयाब रहा।
Deen Dayal Investments के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि बाजार आज हरे निशान बंद होने में कामयाब तो रहें लेकिन निफ्टी एक बार फिर क्लोजिंग बेसिस पर 15900 को पार करने में नाकामयाब रहा।
अगर निफ्टी ऐसा कर पाएगा तो हम 16100 की तरफ बढ़ते दिखेंगे। निफ्टी के लिए 15400 पर अच्छा सपोर्ट है। जब तक यह इसके ऊपर टिका रहता है तब तक बाजार में बुलिश ट्रेन्ड बना रहेगा। इस स्थिति में किसी भी गिरावट में अच्छे शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए।
बीएसई मिडकैप और स्मॉल कैप भी आज हरे निशान में बंद हुए है। Tata Steel, JSW Steel, Bajaj Finserv, Hindalco और UPL निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Titan Company, ONGC, Maruti Suzuki, SBI Life Insurance और Shree Cements टॉप लूजर रहे।
इंडिविजुअल स्टॉक्स पर नजर डालें तो Berger Paints, Indian Hotels और BHEL के वॉल्यूम में 200 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली।
ndian Hotels, Bharat Forge और Berger Paints में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला । वहीं Tata Motors, Titan और Coromandel International में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला।
बीएसई पर आज 400 से ज्यादा शेयरों ने 52 हफ्तों का हाई लगा जिसमें Gland Pharma, NALCO, Subex, SRF और Nitin Fire Protection Industries के नाम शामिल है।
मोतीलाल ओसवाल के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी ने आज डेली स्केल पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बुलिश कैंडल बनाया जो इस बात का संकेत है कि हर गिरावट पर खरीद हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी को 16,000-16,200 की तरफ जाना है तो उसे 15800 के ऊपर टिके रहना होगा। वहीं नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15,700-15,600 के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है।